Overview: पपीते के पत्तों का रस पीने से मिलते हैं ये 5 फायदे
Can papaya leaves reduce fever: आयुर्वेद में पपीते को सेहत के लिए बहुत ही फायदेमंद बताया गया है। इस पेड़ के फल और तने से लेकर इसके पत्ते तक सेहत के लिए बहुत ही अच्छे माने जाते हैं। इसके फल की ही तरह इसके पत्ते भी सेहत के लिए किसी रामबाण से कम नहीं हैं। पपीते के पत्ते की बड़ी बीमारियों को कंट्रोल करने में मदद कर सकते हैं। इन पत्तो में विटामिन ए, बी, सी, डी और ई जैसे कई जरूरी गुण पाए जाते हैं।
Papaya Leaves Juice Benefits: आयुर्वेद में पपीते को सेहत के लिए बहुत ही फायदेमंद बताया गया है। इस पेड़ के फल और तने से लेकर इसके पत्ते तक सेहत के लिए बहुत ही अच्छे माने जाते हैं। इसके फल की ही तरह इसके पत्ते भी सेहत के लिए किसी रामबाण से कम नहीं हैं। पपीते के पत्ते की बड़ी बीमारियों को कंट्रोल करने में मदद कर सकते हैं। इन पत्तो में विटामिन ए, बी, सी, डी और ई जैसे कई जरूरी गुण पाए जाते हैं।
इसके अलावा इसमें एंटीऑक्सीडेंट्स, फलेवोनोइड्स, कैरोटीन जैसे औषधीय गुण भी पाए जाते हैं। यदि डेंगू में इन पत्तों का रस पी लिया जाए, तो इससे प्लेटलेंट्स तेजी से बढ़ने लगते हैं। इसके अलावा खून की कमी को भी ये दूर कर सकता है। आइए जानें पपीते के पत्तों का रस पीने से क्या होता है? क्या पपीते का रस पीने से डेंगू ठीक होता है?
Also read: आंवला के ये 3 हेयर पैक सफेद बालों को भी करे देंगे काला, ऐसे करें इस्तेमाल: Grey Hair Home Remedies
ब्लड प्लेटलेट्स बढ़ाए
इसका इस्तेमाल डेंगू में काफी अच्छा माना जाता है। डेंगू होने पर यदि मरीज को रोजाना पपीते के पत्तों का पानी या रस पिलाया जाए, तो इससे तेजी से उसके ब्लड प्लेटलेट्स बढ़ने लगेंगे और उसे डेंगू से रिकवर होने में मदद मिलेगी। इसके अलावा डेंगू में इस जूस को पीने से बुखार जल्दी ठीक होता है और कमजोरी भी दूर होती है।
पाचन की समस्या होगी दूर
जिस तरह से पपीता पेट साफ करने के लिए जाना जाता है, ठीक उसी तरह से पपीते के पत्ते भी पाचन के लिए बहुत ही अच्छे माने जाते हैं। इन पत्तों में पाए जाने वाले पाचन एंजाइम खाने को पचाने में मदद करते हैं। इसका सेवन कब्ज, एसिडिटी और गैस की समस्या से राहत दिला सकता है।
इम्यूनिटी होगी बूस्ट

डेंगू जैसे बुखार में तेजी से शरीर की इम्यूनिटी कमजोर होने लगती है। ऐसे में इम्यूनिटी को बूस्ट करने के लिए आप पपीते के पत्तों का जूस पी सकते हैं। इन पत्तों में वायरल इंफ्केशन से बचाव करने की क्षमता होती है। ये पत्ते खून में व्हाइट ब्लड सेल्स और प्लेटलेट्स को बढ़ाने में मदद कर सकते हैं। इससे रोगों के होने का खतरा काफी कम हो जाता है।
ब्लड शुगर रहेगी कंट्रोल
पपीते के पत्ते का जूस डायबिटीज के मरीजों के लिए भी काफी अच्छा माना जाता है। इसके नियमित सेवन से पैनक्रियाज में इंसुलिन बनाने वाले सेल्स सुरक्षित रहते हैं। जो ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में मदद करते हैं। यही कारण है कि ये पत्ते डायबिटीज के मरीजों के लिए भी फायदेमंद है।
पीरियड्स में होने वाले पेन से राहत

पीरियड्स के दौरान दर्द और ऐंठन की समस्या होने लगती है। ऐसे में इससे छुटकारा पाने के लिए भी आप पपीते के पत्तों का जूस पी सकते हैं। इन पत्तों में मौजूद गुण पीरियड्स में होने वाली ऐंठन और दर्द को कम करते हैं। इसे आप चाहें, तो डेली भी अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं। इससे वेट लॉस में भी मदद मिलती है और स्किन भी हेल्दी बनी रहती है।
