यूं तो मुंह में छाले होना ज्यादा गंभीर समस्या नहीं लगती है लेकिन जिसे यह हो जाते हैं, वही बता सकता है कि इसके कारण कितनी परेशानी का सामना करना पड़ता है। वह न तो कुछ खा सकता है और न ही खाए बिना रह सकता है। ऐसी स्थिति ज्यादातर कब्ज़ की वजह से होती है। इसे ठीक करने के लिए पहले कब्ज का इलाज किया जाना चाहिए, फिर छालों का इलाज किया जाना चाहिए। मुंह के छाले ठीक करने के लिए यह पांच तरह की पत्तियां काफी कारगर सिद्ध हो सकती हैं-
- आंवले के पत्तों को एक लीटर पानी में उबालें, पानी छानकर फ्रिज में रख लें। दिन में चार बार इसी जल से कुल्ला करें।
- ताजे बेलपत्र दिन में तीन-चार बार चबाएं, छाले जल्दी ठीक होंगे।
- छोटी पीपल को पीसकर शहद में मिलाएं। इस मिश्रण का जीभ व मुंह के भीतरी हिस्से में लेप करें, छालों में शीघ्र आराम मिलेगा।
- कत्थे के साथ अमरूद की पत्तियां चबाने से मुंह के छाले ठीक हो जाते हैं।
- चमेली के पत्ते पान की तरह चबाएं, छालों में आराम होगा।
इन्हें भी पढ़ें-
बड़े काम के हैं नींबू के ये घरेलू नुुस्खे
वेट लॉस के लिए ट्राई करें ये 7 होम रेमेडीज़
जब कॉन्स्टिपेशन हो, तो ट्राई करें ये 7 टिप्स
मुंह के छालों को इन 10 टिप्स से करें ठीक
आप हमें फेसबुक, ट्विटर, गूगल प्लस और यू ट्यूब चैनल पर भी फॉलो कर सकती हैं।
