Best Drinks For Increasing Calcium
Best Drinks For Increasing Calcium

Overview: कैल्शियम से भरपूर ये हेल्दी ड्रिंक्स बनाएंगे हड्डियों को मजबूत और दूर करेंगे कमजोरी की समस्या

हड्डियों को मजबूत रखने के लिए शरीर में पर्याप्त कैल्शियम होना बेहद जरूरी है। अगर कैल्शियम की कमी हो जाए, तो हड्डियां कमजोर होने लगती हैं। ऐसे में दूध, तिल का दूध, बादाम दूध, रागी का दलिया ड्रिंक और छाछ जैसे ड्रिंक्स डाइट में शामिल करना फायदेमंद होता है। ये न सिर्फ कैल्शियम की कमी को दूर करते हैं, बल्कि विटामिन D और मैग्नीशियम भी प्रदान करते हैं, जिससे हड्डियां मजबूत रहती हैं और जोड़ों के दर्द का खतरा कम होता है।

Best Drinks For Increasing Calcium: हमारे शरीर के लिए कैल्शियम काफी जरूरी मिनरल माना जाता है। जब हमारे शरीर को पर्याप्त मात्रा में कैल्शियम का डेली डोज मिलता है तो ऐसे में हमारी हड्डियां तो मजबूत रहती ही हैं बल्कि इसके साथ ही हम कई तरह की अन्य समस्याओं से भी बचे हुए रहते हैं. वहीं, जब हमारे शरीर में कैल्शियम की कमी होने लगती है तो ऐसे में हमारे शरीर को काफी नुकसान पहुंचता है। ऐसे में अगर आप चाहते हैं कि आपके शरीर में कैल्शियम की कमी न हो तो कुछ हेल्दी ड्रिंक्स का सेवन कर सकते हैं। इन ड्रिंक्स के सेवन से कैल्शियम की कमी को दूर किया जा सकता है।

दूध

Milk For Increasing Calcium
Milk For Increasing Calcium

अगर आप कैल्शियम की कमी को दूर करना चाहते हैं तो ऐसे में दूध से बेहतर और कुछ भी नहीं हो सकता है। कैल्शियम के लिए इसे एक क्लासिक सोर्स माना जाता है। बता दें दूध में पाया जाने वाला कैल्शियम आपके शरीर में काफी जल्दी और आसानी से एब्जॉर्ब होता है। इसके सेवन से मसल रिकवरी में भी मदद मिलती है।

आल्मंड मिल्क

अगर आप एक लो कैलरी ड्रिंक की तलाश में हैं तो ऐसे में फोर्टिफाइड आल्मंड मिल्क से बेहतर आपके लिए और कुछ हो ही नहीं सकता है। इसमें आपको भरपूर मात्रा में प्लांट बेस्ड कैल्शियम मिल जाता है। इसका सेवन ब्रेकफास्ट के दौरान करने से कैल्शियम लेवल्स में बूस्ट मिल सकता है।

सोया मिल्क

शरीर में हो रही कैल्शियम की कमी को दूर करने में सोया मिल्क भी आपकी काफी मदद कर सकता है। आप इस ड्रिंक का सेवन सुबह नाश्ते में या फिर दिन के किसी भी समय कैल्शियम की कमी को दूर करने के लिए कर सकते हैं।

योगर्ट स्मूदी

एक कप दही और एक कटोरे फलों से भरपूर मात्रा में कैल्शियम मिल जाता है। इस ड्रिंक से आपको भरपूर मात्रा में प्रोबायोटिक्स भी मिल जाते हैं। इस ड्रिंक के सेवन से आपका डाइजेशन भी बेहतर रहता है। आप इस ड्रिंक का सेवन सुबह के समय या फिर दोपहर में लंच के बाद कभी भी कर सकते हैं।

ब्रोकोली-अनानास स्मूदी

ब्रोकोली एक सुपरफूड है जोकि हाई कैल्शियम से भरपूर होती है। वहीं अनानास में भी कई ऐसे मिनरल्स मौजूद होते हैं जोकि आपकी हड्डियों और दांतों को मजबूत बनाए रखने में मदद करता है। इस ड्रिंक के सेवन से कैल्शियम की कमी को दूर करने में मदद मिलती है और आपका वेट मैनेजमेंट भी बना रहता है।

पालक और बादाम स्मूदी

बादाम कैल्शियम के एक बेहतरीन सॉर्स में से एक है। वहीं पालक भी कैल्शियम और कई पोषक तत्वों का भंडार है, इसलिए बादाम और पालक दोनों को ही हेल्दी सुपरफूड की कैटेगरी में डाला गया है। ये ड्रिंक कैल्शियम और कई आवश्यक पोषक तत्वों का भंडार होती है जिसको आप आसानी बनाकर पी सकते हैं।

मेरा नाम श्वेता गोयल है। मैंने वाणिज्य (Commerce) में स्नातक किया है और पिछले तीन वर्षों से गृहलक्ष्मी डिजिटल प्लेटफॉर्म से बतौर कंटेंट राइटर जुड़ी हूं। यहां मैं महिलाओं से जुड़े विषयों जैसे गृहस्थ जीवन, फैमिली वेलनेस, किचन से लेकर करियर...