यह 5 लक्षण हो सकते हैं कैल्शियम की कमी के संकेत 30 उम्र के बाद की महिलाओं में: Women Health
Women Health Care Tips

5 लक्षण हो सकते हैं कैल्शियम की कमी के संकेत 30 उम्र के बाद की महिलाओं में

कई बार महिलाओं के शरीर में कैल्शियम की कमी होने पर इस तरह के लक्षण नजर आते हैं, आइए इस बात की जानकारी देते हैं की कैल्शियम की कमी की वजह से महिलाओं के शरीर में बदलाव नजर आते हैं।

Women Health: जैसा कि आप जानते हैं कि कैल्शियम हमारे शरीर के लिए बहुत ही ज्यादा जरूरी होता है। अधिकतर महिलाओं में कैल्शियम की कमी देखने को मिलती है। कैल्शियम की कमी की वजह से शरीर में बहुत ज्यादा थकावट का अनुभव हो सकता है। कई बार कैल्शियम की कमी बच्चों में भी होती है, जिसकी वजह होती है उनको ठीक प्रकार से डाइट ना मिल पाना। इससे शरीर के विकास में कई सारी बाधाएं आती हैं।

कैल्शियम का सही मात्रा में सेवन करना महिलाओं के लिए बहुत ही ज्यादा जरूरी होता है। इससे मांसपेशियां मजबूत बनती है और शरीर की थकावट भी आसानी से दूर होती है। कई बार महिलाओं के शरीर में कैल्शियम की कमी होने पर इस तरह के लक्षण नजर आते हैं, आइए हम आपको इस बात की जानकारी देते हैं की कैल्शियम की कमी की वजह से महिलाओं के शरीर में बदलाव नजर आते हैं।

हड्डियां होने लगती है कमजोर

Women Health
Women Health-bones

जब शरीर में कैल्शियम की कमी होती है उसकी वजह से महिलाओं के शरीर की हड्डियां बहुत ही ज्यादा कमजोर होने लगती है और कई बार तो उन्हें कट कट की भी आवाज आने लगती है। हड्डियों में हमेशा कैल्शियम स्टोर होता है जो उन्हें मजबूती देता है और हेल्दी भी बनाए रखता है। वही कैल्शियम की कमी की वजह से शरीर हड्डियों से कैल्शियम सोख लेता है जिसकी वजह से वह कमजोर हो जाती है, और बैठने उठने में परेशानी आने लगती है और भी कई सारी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।

नाखून भी हो जाते हैं कमजोर

Women Health-Nails

महिलाओं के शरीर में कैल्शियम की कमी की वजह से नाखून भी कमजोर हो जाते हैं और वह जल्दी-जल्दी टूटने लगते हैं। कई बार तो कैल्शियम की वजह से नाखून में ड्राइनेस भी बहुत ज्यादा बढ़ जाती है। जिसकी वजह से उनका रंग बदल सकता है। अगर आपको यह लक्षण नजर आता है तो आपको तुरंत ही डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए और इसके बारे में सलाह लेनी चाहिए।

दांतों में होने लगता है दर्द

Women Health-tooth ache

महिलाओं के शरीर में कैल्शियम की कमी के कारण दांतों में दर्द की शिकायत भी अक्सर रहती है, क्योंकि कैलशियम सबसे ज्यादा दांत और हड्डियों में ही जमा होता है। जब शरीर में कैल्शियम की कमी होती है तब दांतों में दर्द की शिकायत अक्सर ही बढ़ने लगती है। इससे निजात पाने के लिए आपको अच्छी डाइट लेनी चाहिए और तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए।

होने लगती है मांसपेशियों में ऐंठन

muscles
Women Health-muscles

कई बार महिलाओं के शरीर में कैल्शियम की कमी होने पर मांसपेशियों में भी दर्द बहुत ज्यादा बढ़ जाता है, क्योंकि हड्डियों में कैल्शियम जमा होता है और जब उसमें कमी आती है तो हड्डियों में दर्द और ऐंठन का अनुभव होने लगता है। कई बार शरीर में हीमोग्लोबिन कम होने पर भी मांसपेशियों में ऐंठन होने लगती है।

बहुत ज्यादा कमजोरी महसूस होना

tired
Women Health-tired

महिलाओं के शरीर में कैल्शियम की कमी के कारण कमजोरी का अनुभव होने लगता है क्योंकि कैल्शियम कम होने से महिलाओं को अधिक भूख लगती है और कई बार उनकी याददाश्त भी कमजोर हो जाती है। महिलाओं के शरीर में कैल्शियम कम होने की वजह से दिन भर उन्हें थकान भी महसूस होती है। अगर आपके साथ भी ऐसा होता है, तो जरूरत है आप अच्छी डाइट ले और कैल्शियम की पूर्ति करें।

महिलाओं के शरीर में कैल्शियम की कमी होने पर यह लक्षण नजर आते हैं। आपके साथ भी ऐसा होता है तो आपको डॉक्टर से अवश्य संपर्क करना चाहिए।

अंजली मृणाल एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर हैं, जिनके पास ब्लॉग, आर्टिकल्स और समाचार लेखन में 7 वर्षों का गहरा अनुभव है। उन्होंने एमिटी यूनिवर्सिटी, राजस्थान से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है। बीते 7 वर्षों में उन्होंने कई...