Kanji Health Benefits
Kanji Health Benefits

स्वाद से भरपूर है कांजी, जानिए इसके फायदे और नुकसान

Kanji Health Benefits : कांजी स्वाद में खट्टा और चटपटा होता है, जो गट हेल्थ से लेकर कई परेशानियों को दूर कर सकता है। आइए जानते हैं सर्दियों में कांजी का सेवन करने से होने वाले फायदे क्या हैं?

Kanji Health Benefits : कांजी एक पारंपरिक भारतीय ड्रिंक है, जो आमतौर पर फरमेंटेड प्रक्रिया के माध्यम से तैयार किया जाता है। यह न सिर्फ अपने अनोखे स्वाद के लिए जाना जाता है, बल्कि इसके कई फायदे भी होते हैं। बता दें कि कांजी एक खट्टा और मसालेदार ड्रिंक है, जिसे चावल, जौ, काली गाजर और सरसों के दानों का उपयोग करके तैयार किया जाता है। इसे तैयार करने के लिए मुख्य सामग्री के साथ सरसों का पेस्ट, नमक और पानी मिलाकर कुछ दिनों तक धूप में रखा जाता है, ताकि यह प्राकृतिक रूप से फरमेंटेड हो जाए। इसका स्वाद खट्टा और ताज़गीभरा होता है, जो पाचन के लिए बेस्ट होता है। आइए जानते हैं इसके फायदे क्या हैं?

Kanji Health Benefits-Digestion
Digestion

कांजी में मौजूद प्रोबायोटिक्स पाचन तंत्र को स्वस्थ रखते हैं। नियमित रूप से अगर आप कांजी का सेवन करते हैं, तो इससे काफी हद तक पेट में बनने वाली गैस, अपच और पेट फूलने की समस्या को दूर किया जा सकता है।

फरमेंटेड ड्रिंक कांजी का नियमित रूप से सेवन करने से शरीर में अच्छे बैक्टीरिया की वृद्धि करता है, जो इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाता है। इसमें मौजूद सरसों के दाने रोगों से लड़ने की क्षमता बढ़ाते हैं।

शरीर में मौजूद गंदगी को बाहर करने के लिए कांजी काफी हेल्दी हो सकता है। कांजी शरीर से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने में मदद करती है। यह लिवर और किडनी की सफाई के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है।

Detox
Detox

अगर आप इन दिनों वजन घटाने का प्लान कर रहे हैं, तो कांजी आपके लिए फायदेमंद हो सकती है। इसमें कम कैलोरी और फाइबर की काफी अच्छी मात्रा होती है, जो जन घटाने के लिए एक अच्छा विकल्प है। इसके साथ ही यह भूख को नियंत्रित करता है और मेटाबॉलिज्म को तेज करता है।

स्किन के लिए फायदेमंद
कांजी में एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो त्वचा को निखारने और उसे स्वस्थ बनाए रखने में मदद करते हैं। यह मुहांसों और झुर्रियों को कम करने में सहायक है।

Kanji Drink
Kanji Drink
  • कांजी का अत्यधिक सेवन अम्लता (एसिडिटी) का कारण बन सकता है। यह पेट में जलन पैदा कर सकता है, खासकर यदि पहले से एसिडिटी की समस्या हो। कुछ लोगों में किण्वित पेय अधिक गैस और अपच पैदा कर सकते हैं।
  • कांजी में नमक का उपयोग अधिक होता है, जो उच्च रक्तचाप (हाई ब्लड प्रेशर) वाले लोगों के लिए हानिकारक हो सकता है।
  • जिन लोगों को पेट की संवेदनशीलता या इरिटेबल बाउल सिंड्रोम (IBS) है, उनके लिए कांजी पाचन संबंधी परेशानी बढ़ा सकती है।

कांजी का सेवन आप किसी भी समय कर सकते हैं। लेकिन अगर सबसे सही समय में आप इसका सेवन करना चाहते हैं, तो सुबह के समय इसका सेवन करना आपके लिए सही हो सकता है। साथ ही सर्दी और गर्मी दोनों ही सीजन में आप इसका सेवन कभी भी कर सकते हैं।

कांजी स्वाद और स्वास्थ्य का अद्भुत मेल है। इसके नियमित सेवन से पाचन और इम्यूनिटी में सुधार हो सकता है। हालांकि, इसे संतुलित मात्रा में ही पीना चाहिए, ताकि इसके संभावित नुकसान से बचा जा सके। खासतौर पर यदि कोई स्वास्थ्य समस्या है, तो डॉक्टर की सलाह से ही कांजी का सेवन करें।

निक्की मिश्रा पिछले 8 सालों से हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े मुद्दों पर लिख रही हैं। उन्होंने ग्वालियर के जीवाजी यूनिवर्सिटी से इकनॉमिक्स में एमए और भारतीय विद्या भवन से जर्नलिज़्म की पढ़ाई की है। लिखना उनके लिए सिर्फ एक प्रोफेशन...