should i wash my gym clothes everyday
should i wash my gym clothes everyday

Overview:

हाल ही में फ्रांस की सरकार की एक गाइडलाइन ने दुनियाभर के लोगों को सोचने पर मजबूर कर दिया है। यहां की सरकार ने लोगों को कहा है कि खेल के दौरान पहने गए कपड़ों को सप्ताह में तीन बार पहनने के बाद वॉश करना चाहिए।

Gym Wear Guidelines: जिम में घंटों पसीना बहाने के बाद या फिर जॉगिंग-स्पोर्ट्स से लौटने के बाद, पसीने से भीगे कपड़ों को आप तुरंत वॉशिंग मशीन में धोने डालते हैं। या फिर उन्हें कुर्सी पर सूखने के लिए रख देते हैं। जिससे आप उन्हें फिर से ​पहन सकें। पसंद आपकी है। लेकिन शोध कहते हैं कि फिजिकल एक्टिविटी के साथ ही लोगों को जिम वियर की सफाई पर भी ध्यान देना चाहिए।​ हालांकि फ्रांस की सरकार की एक गाइडलाइन ने इसे लेकर नई बहस शुरू कर दी है।

फ्रांस की सरकार ने जारी की गाइडलाइन

Gym Wear Guidelines-फ्रांस की सरकार की एक गाइडलाइन ने दुनियाभर के लोगों को सोचने पर मजबूर कर दिया है।
A guideline from the French government has forced people around the world to think

हाल ही में फ्रांस की सरकार की एक गाइडलाइन ने दुनियाभर के लोगों को सोचने पर मजबूर कर दिया है। यहां की सरकार ने लोगों को कहा है कि खेल के दौरान पहने गए कपड़ों को सप्ताह में तीन बार पहनने के बाद वॉश करना चाहिए। इससे पर्यावरण, ऊर्जा और जल संरक्षण संभव है। हालांकि दुनियाभर के शोध बताते हैं कि जिम वियर्स को रोज धोना चाहिए। खासतौर पर अंडर गारमेंट्स और मोजे।

जानिए क्या कहते हैं शोध

इस गाइडलाइन को लेकर बहस छिड़ी हुई है। दरअसल, एक समय था जब लोग जिम वियर के लिए कॉटन के कपड़े पहनते थे। ये प्राकृतिक रेशों से बने होते थे। इनमें बैक्टीरिया कम पनपते हैं। लेकिन अब लोग सिंथेटिक जिम वियर पहनना पसंद करते हैं। ये कपड़े इस तरह से डिजाइन किए जाते हैं कि ये नमी, तापमान, गंध को बेहतर तरीके से कंट्रोल करते हैं। हालांकि नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ के अनुसार सिंथेटिक कपड़ों को एक बार उपयोग में लेने के बाद ही काफी मात्रा में बैक्टीरिया पनपने लगते हैं। ऐसे में इन्हें रोज धोना चाहिए।

पॉलिएस्टर करता है नमी लॉक

आरएमआईटी यूनिवर्सिटी के सीनियर लेक्चरर कैरोलिना क्विंटेरो रोड्रिगेज कहते हैं कि सिंथेटिक कपड़े पॉलिएस्टर से बने होते हैं। पॉलिएस्टर नमी को लॉक करता है। जिससे बैक्टीरिया पनपने के लिए एक गर्म और नमी का वातावरण बन जाता है। जब कपड़े पसीने से गीले होते हैं तो उसमें बैक्टीरिया बहुत तेजी से बढ़ते हैं। रोड्रिगेज कहते हैं कि बैक्टीरिया की मात्रा और गंध की तीव्रता के बीच भी गहरा और सीधा संबंध है। इसलिए अगर आपको पसीना ज्यादा आता है तो जिम वियर रोज वॉश करें।

ये सावधानियां रखना जरूरी

विशेषज्ञ बताते हैं कि अगर आप अपने जिम वियर को रिपीट करना चाहते हैं तो कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी है। साथ ही यह आपकी एक्टिविटी पर भी निर्भर करता है।

1. पहनते हैं कौनसा कपड़ा

​विशेषज्ञ बताते हैं कि कॉटन कपड़ों में सिंथेटिक कपड़ों की तुलना में गंध पैदा करने वाले बैक्टीरिया कम पनपते हैं। ऐसे में कॉटन कपड़ों को आप दो बार भी पहन सकते हैं। लेकिन सिंथेटिक कपड़ों को एक बार उपयोग करने के बाद ही वॉश करना चाहिए।

2. कैसा कर रहे हैं वर्कआउट

आपको अपने जिम वियर कब धोने चाहिए, यह बात काफी हद तक वर्कआउट पर निर्भर करती है। अगर आप ज्यादा इंटेंस वर्कआउट करते हैं, जिसमें पसीना ज्यादा आता है तो कपड़ों में बैक्टीरिया ज्यादा पनपेंगे। वहीं हल्का योग या वॉकिंग के दौरान पहने गए कपड़ों में यह परेशानी कम होगी।

3. मौसम भी जिम्मेदार

जिम के कपड़ों में बैक्टीरिया का बढ़ना काफी हद तक मौसम पर भी निर्भर है। सर्दियों में मौसम में कपड़ों को कम धोना सही है। लेकिन गर्मी में आपको इन्हें नियमित तौर पर धोना चाहिए। विशेषज्ञों के अनुसार जिम वियर हमेशा धूप में सुखाने चाहिए।

मैं अंकिता शर्मा। मुझे मीडिया के तीनों माध्यम प्रिंट, डिजिटल और टीवी का करीब 18 साल का लंबा अनुभव है। मैंने राजस्थान के प्रतिष्ठित पत्रकारिता संस्थानों के साथ काम किया है। इसी के साथ मैं कई प्रतियोगी परीक्षाओं की किताबों की एडिटर भी...