food

ऐसी डेली फूड हैबिट्स जिनका हमारी इम्युनिटी पर हो सकता है बुरा असर

हमारी ईटिंग हैबिट्स का सही होना बहुत आवश्यक है क्योंकि इनका असर हमारे इम्यून सिस्टम पर भी पड़ सकता है। जानिए ऐसी ही कुछ ईटिंग हैबिट्स के बारे में।

Food Habits Affecting Immunity: सही आहार का असर हमारी रोजमर्रा के जीवन पर होता है। पोषक तत्वों से भरपूर और सही डाइट से इम्यून सिस्टम को सपोर्ट मिलता है। ऐसा आहार जिसमें न्यूट्रिएंट्स कम होते हैं लेकिन प्रोसेस्ड फूड अधिक होते हैं, हमारे इम्यून फंक्शन को बाधित कर सकता है। ऐसे में, अपने इम्यून सिस्टम को स्ट्रांग करना एक जरूरी काम है, जिससे हमें एक्टिव और एनर्जेटिक रहने में मदद मिल सकती है। इसलिए, सही ईटिंग हैबिट्स को अपनाना जरूरी है। जानिए, ऐसी कुछ फूड हैबिट्स के बारे में जिनका हमारी इम्युनिटी पर बुरा असर हो सकता है। इसके साथ ही इन हैबिट्स से छुटकारा पाने के तरीकों के बारे में भी जानें। 

अधिक प्रोसेस्ड फूड का सेवन

बहुत अधिक प्रोसेस्ड फूड हमारे संपूर्ण स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है। इसका हमारी इम्युनिटी पर भी बुरा असर होता है। इसलिए अपने आहार में केक, पेस्ट्री, पिज्जा, बर्गर आदि को शामिल करने से बचें।  

इसकी जगह साबुत और नेचुरल फूड का सेवन करें। इस बात के कई सुबूत मौजूद हैं कि नियमित रूप से तले हुए, फास्ट और प्रोसेस्ड स्नेक्स खाना सीधेतौर पर हमारे पेट और इम्यून रिलेटेड फंक्शन के लिए नुकसानदायक है। इसलिए, ऐसे खाद्य पदार्थों को कम खाएं। तले हुए आहार की जगह ग्रिल्ड फूड को अपनी डाइट में जगह दें। 

और पढ़ें। बदलते मौसम में रखना होगा बच्चों की इम्यूनिटी का खास ख्याल, जानिए कैसे?: Kid Strong Immunity

पर्याप्त फ्रेश फूड न खाना

Food Habits Affecting Immunity
Eating less fresh food

आजकल के व्यस्त जीवन में हम अक्सर सही से नहीं खा पाते हैं। लेकिन, पर्याप्त फ्रेश और साबुत अनाज हमारे पेट के लिए अच्छा है। इसके साथ ही इससे नेचुरल इम्यून सिस्टम को सपोर्ट भी मिलता है। इसलिए, सबको हर हफ्ते अपने आहार में कम से कम 30 विभिन्न तरह के प्लांट बेस्ड फूड को शामिल करना चाहिए। अपने दिन की शुरुआत हमें न्यूट्रिएंट से भरपूर मिक्स्ड सब्जियों के जूस के साथ करनी चाहिए। इसके साथ ही अपने आहार में सलाद और सूप को भी शामिल करें और मेवे व सीड को खाना न भूलें।

लेट नाईट खाना

Late night eating habits
Late night eating habits

हमारे बॉडी का सिस्टम, सर्केडियन रिदम से बहुत अधिक प्रभावित होता है। इसमें इम्यून सिस्टम भी शामिल है। रात भर एक लम्बे समय तक कुछ न खाने से हमारे इम्यून सिस्टम को अधिक कुशलता से रेगुलेट और रिस्टोर होने में मदद मिलती है। इसका अर्थ यह है कि रात को भारी भोजन करना इम्यून सिस्टम के लिए हानिकारक है। इससे डाइजेस्टिव हेल्थ पर भी बुरा असर होता है। अगर आप रोजाना रात को देरी से खाते हैं तो सबसे पहले इस आदत को बदलें। इसके अलावा आप शाम को छह या सात बजे के स्नेक को भी लाइट रखें और कम से कम बारह घंटे पूरी रात बिना भोजन खाए रहें।

अधिक एल्कोहॉल

Excess Alcohol
Excess Alcohol

रात को खाने के साथ एक गिलास वाइन लेना समस्या का कारण नहीं है। लेकिन, अगर आप बहुत अधिक एल्कोहॉल का सेवन करते हैं, तो इसका भी हमारी इम्युनिटी पर बुरा प्रभाव पड़ सकता है। इसको पीने के तुरंत बाद एक मॉलिक्यूल के रूप में एल्कोहॉल उस गट माइक्रोबायोम को प्रभावित करता है, जो इम्यून फंक्शन को नियंत्रित करता है। इसके साथ ही अधिक मात्रा में इसका सेवन करने से इंफ्लेमेशन भी बढ़ सकती है। समय के साथ इसकी वजह से रेस्पिरेटरी समस्याएं के डेवलप होने का जोखिम भी बढ़ जाता है। इसके लिए आपको कम मात्रा में एल्कोहॉल का सेवन करना चाहिए या इसे पीने से बचना चाहिए।