पूरी दुनिया के साथ-साथ हमारा देश भी कोरोनावायरस महामारी से पीड़ित है, इसलिए यह जरूरी हो जाता है कि हम गैर संक्रामक बीमारियों (एनसीडी) जैसे हाई ब्लड प्रेशर, मोटापा, डायबिटीज और हार्ट से सम्बंधित समस्यायों का मैनेजमेंट अच्छे से करें। यह देखा गया है कि इन रोगों पर ध्यान न देने से यह पुरुषों और महिलाओं दोनों में गंभीर जटिलताएं(काम्प्लीकेशंस) पैदा करता है। ब्लडशुगरको कंट्रोल करने से डायबिटीज को मैनेज करना आसान होता है। यह एक महत्वपूर्ण पहलू होता है।ज्यादा अच्छे से ब्लड शुगर कंट्रोल करने की दिशा में पहला कदम यह होता है कि आप उन संकेतों को कैसे पहचानें, जो आपको कुछ गलत होने की संभावना को व्यक्त करते हैं।
बार-बार पेशाब आना और प्यास का बढ़ते जाना
जानें यूरिन बार-बार आना और प्यास का बढ़ जाना दोनों साथ में होता है ? अगर आपको वाकई में प्यास बहुत तेज लगती है तो यह संकेत होता है कि आपको डायबिटीज है। ये दोनों लक्षण तब दिखते हैं जब ब्लड में शुगर की मात्रा ज्यादा होती है। ब्लड शुगर के लेवल का बढ़ना किडनी को अतिरिक्त ब्लड शुगर को खत्म करने के लिए हद से ज़्यादा थकाता है। इसका यह रिजल्ट होता है कि किडनी को शरीर से अतिरिक्त ब्लड शुगर को पारित करने के लिए ज्यादा पेशाब का उत्पादन करने की जरूरत होती है। इसलिए जब ब्लड शुगर कंट्रोल से बाहर हो जाता है तो आप अक्सर ज्यादा पेशाब करते हैं। जितना आप पेशाब करते हैं, उतनी ही प्यास आपको लगती है और आप ज्यादा पानी पीते हैं और फिर से पेशाब करते हैं। यह चक्र तब तक चलता रहेगा जब तक कि आप ब्लड शुगर के लेवल को कंट्रोल नहीं कर लेंगे।
थकान लगना
थकान कई कारणों से होती है, जब ब्लड शुगर हाई होता है तो भी थकान होती है। थोड़ा सा भी ब्लड शुगर बढ़ने से आपको प्यास लग सकती है। चूंकि थकान ज्यादा महत्वपूर्ण लक्षण नही होता है, ब्लड शुगर में थकान को आप इस बात से भी निर्धारित कर सकते हैं कि क्या बहुत ज्यादा भोजन करने के बाद भी आपको थकान महसूस होती हैं, अगर हाँ तो आपका ब्लड शुगर का लेवल बढ़ा हुआ है। अगर आप कार्ब भारी भोजन खाते हैं और तब भी थकान महसूस करते हैं, तो आपका ब्लड शुगर थोड़ा ज्यादा होता है। ,
भूख का बढ़ना
अनियंत्रित डायबिटीज वाले लोगों में जब ब्लड शुगर बहुत ज्यादा होता है, तब ब्लड से शुगर कोशिकाओं में प्रवेश नहीं कर पाती है और शरीर भोजन को तब ऊर्जा में बदलने में असमर्थ हो जाता है। ऊर्जा की कमी से आपकी भूख बढ़ती है। ब्लड शुगर का कम होना भी आपकी भूख को बढ़ा सकता है।
सिरदर्द का होना
लगातार और तेज सिरदर्द दोनों हाई और लेवल ब्लड शुगर का संकेत होता है। यह डीहाइड्रेशन के कारण भी हो सकता हैं। हालांकि यह खतरनाक नहीं होता है, अगर सिरदर्द लगातार हो रहा हो या कोई और लक्षण भी इसके साथ नज़र आये तो अपने डॉक्टर से परामर्श करें।
धुंधला दिखना
ज्यादा शुगर आपकी आंख के बीच के लेंस में फंस जाती है। नतीजतन लेंस सूज जाते हैं अंदर से द्रव का रिसाव होने लगता है। यह लेंस के आकार को बदल देता है। चूंकि यह ठीक से ध्यान केंद्रित नहीं कर सकता, इसलिए धुंधला दिखने लगता है। यह लक्षण अस्थायी होता है और ब्लड शुगर का लेवल नार्मल होने पर साफ़ दिखने लगता है। इसे डाईबेटिक रेटिनोपैथी नहीं समझना चाहिए, यह ज्यादा गंभीर समस्या होती है।
डॉ. आशुतोष गोयल, एंडोक्रिनोलॉजिस्ट, पारस हॉस्पिटल, गुडगाँव
यह भी पढ़ें-
खाद्य पदार्थ जिनके द्वारा प्राकृतिक रूप से अपनी शुगर कंट्रोल कर सकते हैं
