इन 6 नेचुरल चीजों से आपका ब्लड शुगर हो सकता है सही, पाएं इनके बारे में जानकारी
हाई ब्लड शुगर एक गंभीर कंडिशन है जिसके कारण रोगी को अन्य कई रोग होने की संभावना बढ़ जाती है। कुछ नेचुरल चीजों से ब्लड शुगर लेवल को सही रखने में मदद मिल सकती है। जानिए इनके बारे में।
High Blood Sugar Remedy: डायबिटीज एक क्रॉनिक हेल्थ कंडिशन है, जिससे रोगी के शरीर की फूड को एनर्जी में बदलने की क्षमता पर असर होता है। इसके कारणों के बारे में सही जानकारी नहीं है। खराब लाइफस्टाइल, जेनेटिक आदि को इसका मुख्य रिस्क फैक्टर माना गया है। डायबिटीज में रोगी का पैंक्रियाज पर्याप्त इंसुलिन प्रोड्यूज नहीं कर पाता है। हाई ब्लड शुगर को मैनेज करने के लिए रोगी के लिए अपने खान-पान और लाइफस्टाइल का खास ध्यान रखना चाहिए। कुछ नेचुरल चीजों से हाई ब्लड शुगर को कम करने में मदद मिल सकती हैं। ब्लड शुगर को मैनेज करने के लिए इन नेचुरल चीजों का सेवन फायदेमंद साबित हो सकता है।
Also read: क्या आपका ब्लड शुगर कंट्रोल के बाहर है? ऐसे लक्षण जिन्हें जरूर नोट करें
करेला

करेला या इसके जूस का सेवन करने से डायबिटीज को मैनेज करने में मदद मिलती है। इससे ब्लड शुगर लेवल रेगुलेट रहता है। करेला इंसुलिन को एक्टिव बनाता है और इससे वजन कम करने में भी मदद मिल सकती है। करेले में एक एक्टिव सब्सटांस होता है जिसे केरेंटीन कहा जाता है, यह एक ब्लड ग्लूकोज को कम करने वाला एजेंट है। डायबिटीज के रोगी द्वारा रोजाना एक गिलास करेले के जूस को पीने से ब्लड शुगर लेवल को रेगुलेट करने और ब्लड शुगर को मैनेज करने में मदद मिल सकती है।
मेथी का पानी
मेथी दाना एक बेहतरीन प्राकृतिक रेमेडी है। एक स्टडी के अनुसार दस ग्राम मेथी सीड्स को पानी में भिगो कर नियमित रूप से लेने से टाइप 2 डायबिटीज कंट्रोल में रह सकती है। मेथी दाना में फाइबर होते हैं, जिससे डाइजेशन प्रोसेस स्लो डाउन होने में मदद मिलती है। यही नहीं, इससे रोगी के शरीर की शुगर को इस्तेमाल करने की क्षमता भी सुधरती है।
नीम
नीम को त्वचा के लिए वरदान माना जाता है। लेकिन, इसके कड़वे पत्ते डायबिटीज के लिए भी अच्छे मानें गए हैं क्योंकि इनमें ब्लड शुगर लेवल को लो करने के गुण होते हैं। आप नीम के पत्तों का पेस्ट इस्तेमाल कर सकते हैं या इसके पाउडर को भी प्रयोग कर सकते हैं।
ग्रीन टी

ऐसा माना जाता है कि ग्रीन टी से हेल्दी लोगों में ग्लूकोज मेटाबॉलिज्म सुधरता है। यही नहीं, इस ड्रिंक को पीने से ब्लड ग्लूकोज लेवल भी कम हो सकता है। शोधकर्ता यह मानते हैं कि ग्रीन टी से डायबिटीज मैनेज हो सकती है, लेकिन इसके बारे में अभी और अधिक स्टडी की जानी जरूरी है।
जौ का पानी
जौ के पानी में इंसॉल्युबल फाइबर की मात्रा अधिक होती है, जिससे इन्हें डायबिटीज के लिए अच्छा माना गया है। इसका सेवन करने से ब्लड शुगर लेवल स्टेब्लाइज रहता है। यही नहीं, इसके एंटीऑक्सीडेंट प्रॉपर्टीज के कारण हम कई अन्य रोगों से भी बच सकते हैं।
जामुन सीड्स

जामुन सीड्स में जाम्बोसिन और जंबोलिन होते हैं। यह वो दो सब्सटांस हैं जो ब्लड में शुगर के रिलीज को स्लो डाउन करते हैं। इसके साथ ही जामुन सीड्स इंसुलिन प्रोडक्शन को बढ़ाने में भी मदद करते हैं जिससे यह डायबिटीज से पीड़ित लोगों के लिए फायदेमंद मानें गए हैं। इनके साथ ही आम के पत्ते, अदरक, कड़ी पत्ता, दालचीनी आदि को भी ब्लड शुगर को सही रखने के लिए लाभदायक पाया गया है।
