आज तक हमने सिर्फ अपने शरीर को ही डिटॉक्स किया है। हम जैसे अपने शरीर की देखभाल करते हैं, उसे साफ सुथरा रखते हैं ताकि हमारा मन फ्रेश रहे और हम हर प्रकार की नेगेटिविटी से बचे रहें उसी प्रकार हमें अपने घर की भी देख भाल करनी चाहिए। ताकि हम एक अच्छे वातावरण में रह सकें। हमारे घर का भी हमारे मन व मस्तिष्क पर बहुत गहरा प्रभाव पड़ता है। यदि हम एक साफ सुथरे घर में रहेंगे तो हमारा मूड भी अच्छा रहेगा। लेकिन यदि हम एक गंदे या बिना फास सुथरे घर में रहेंगे तो हमारा मूड भी हमेशा खराब व इरिटेट होता रहेगा।
कूड़े कचरे को बाहर फेंके :
यदि आप ने भी अपने कूड़े कचरे की एक अलग जगह बना रखी है। जहां आप अपने पूरे घर का कूड़ा जमा कर के रखते हैं तो आप को कूड़ा जमा करने की कोई आवश्कता नहीं होती। आप को अपने घर से सारे कूड़े कचरे को बाहर निकाल देना चाहिए। ताकि आपके घर को कूड़े से थोड़ी राहत मिले और घर थोड़ा अधिक सुंदर लगे। वैसे भी कूड़े का घर में होना अच्छा नहीं होता।
बाहर की ताजी हवा को अंदर आने दें :
यदि आप हमेशा अपने घर को बन्द रखते हैं तो कभी कभार अपनी खिड़की व दरवाजों को खोल देना चाहिए। जिससे ताजी हवा व धूप आपके घर के अंदर आ सके। आप को अपने घर में एक दो पेड़ भी लगाने चाहिए ताकि आप को हर समय ताजगी का एहसास होता रहे। इसके साथ साथ अपने घर में सजावट के लिए कुछ कैंडल वगेरह भी रखें।
अपनी इलेक्ट्रॉनिक चीजों को ऑर्गनाइज करें :
यदि आप के रिमोट या फोन आदि इलेक्ट्रॉनिक चीजें हमेशा इधर उधर बिखरी रहती हैं तो आप को इनको ऑर्गनाइज करने की सख्त जरूरत है। आप इन चीजों के बिना नहीं रह सकते तो इनको सम्भाल के रखना भी जरूरी होता है। ताकि जरूरत के समय आप इन चीजों को अच्छे से ढूंढ पाएं। अक्सर ऐसा होता है कि हम हमारे रिमोट, चार्जर आदि चीजों को खो देते हैं इसलिए इनको ऑर्गनाइज करें।
पुरानी चीजों को घर के अंदर न रखें :
ऐसा माना जाता है कि यदि आप बहुत पुरानी चीजों को अपने घर के अंदर रखते हैं तो वह आपके घर के अंदर बुरी शक्तियों को आकर्षित करती हैं। तो जिन चीजों को अब आप प्रयोग नहीं करते हैं उन्हें अपने घर में भी न रखें। और यदि आप के पास कुछ ऐसे पुरानी चीजे हैं जिनसे आप की यादें जुड़ी हैं और आप उन्हें अपने पास से दूर नहीं करना चाहते हैं तो आप उनके लिए एक अलग कमरा बना सकते हैं।
अपने घर को अच्छे से साफ करें :
आप को महीने में एक या दो बार अपने घर को बहुत अच्छे व गहनता से साफ करना चाहिए। आप को अपनी हर छोटी से छोटी चीज को साफ करना चाहिए। हो सकता है आप को रसोई के कुछ हिस्सों में मसालों के दाग धब्बे लगे हों। तो उन्हें साफ करें, अपने एक्सपायर हुए मेकअप व दवाइयों को फेंक दें। यदि आप के पास पुराने कपड़े हैं जिन्हें अब आप नहीं पहनते हैं तो उन्हें किसी को दान कर दें। इस प्रकार अपने घर को साफ करें और पुरानी चीज़ों को अपने घर से निकाल दें।
यह भी पढ़ें–
कोविड-19 बच्चों का रूम करें सैनिटाइज
लिफ्ट और सीढ़ियों का इस्तेमाल करते समय, खुद को संभावित कोरोना संक्रमण से इस तरह बचाएं
