यह भी कहा जाता है कि गर्म तासीर के कारण गर्भवती महिलाओं को यह नहीं खाने चाहिए। वेलनेस डायग्नोस्टिस नई दिल्ली से संबंद्ध प्रख्यात पोषाहार विशेषज्ञा कु. पारुल खन्ना ने, ऐसी ही कई प्रचलित भ्रांतियों का निराकरण किया।
भ्रम 1: वॉलनट गर्म होते हैं इसलिए गर्मियों में नहीं खाने चाहिए
तथ्य: ये गर्म नहीं होते अपितु इनमें एंटीऑक्सीडेंट्स और ओमेगा 3 फैटी एसिड प्रचुर मात्रा में होते हैं। ये सेहत के लिए लाभकारी हैं। बेहतर स्वास्थ्य लाभ पाने के लिए नियमित रूप से पर्याप्त मात्रा में वॉलनट खाने चाहिए।
भ्रम 2: वॉलनट को किसी के साथ नहीं खाना चाहिए। किसी अन्य चीज़ के साथ खाने से इसके पोषक तत्व व स्वास्थ्य लाभ कम हो जाते हैं।
तथ्य: यह सच नहीं है। अन्य खाद्य पदार्थों के साथ खाने पर भी इसके पोषक गुण बने रहते हैं।
भ्रम 3: गर्भवती महिलाओं का वॉलनट खाना सही नहीं होता है।
तथ्य: वॉलनट में प्रोटीन, विटामिन व खनिज पदार्थ प्रचुर मात्रा में होते हैं। यह मस्तिष्क के क्रियाकलापों को तेज करने के लिए जाना जाता है। ऐसा इसमें मौजूद ओमेगा 3 फैटी एसिड के कारण होता है। केवल इसी फल में पर्याप्त मात्रा में अल्फा-लिनोलेनिक एसिड होता है जो एक ऐसा अनिवार्य फैटी एसिड है जिसे केवल खाकर ही पाया जा सकता है।
भ्रम 4: हमेशा साबुत व छिलके वाले वॉलनट ही खरीदने चाहिए। छिले वॉलनट की गिरी से तेल कम हो जाता है और गुणों में कमी आ जाती है।
तथ्य: वॉलनट को साबुत या बिना छिलके के भी खरीद सकते हैं। आपको बस ध्यान रखना है कि वे सही तरीके से रखे गए हों।
भ्रम 5: साबुत वॉलनट छिलके वाले वॉलनट से ज्यादा पोषक होते हैं?
तथ्य: यह सच नहीं है। यह अपनी-अपनी पसंद पर निर्भर करता है किन्तु साबुत वॉलनटों को रेरिजरेटर में सही तरह से रखना जरूरी होता है।
ये भी पढें-
- 5 हैल्दी किचन एप्लाइंसेज
- जानिए कैसे बनाएं ‘कोल्ड पास्ता सैलेड’
- अब घर पर बनाएं टेस्टी और शुद्ध मसाले
-
आप हमें फेसबुक, ट्विटर, गूगल प्लस और यू ट्यूब चैनल पर भी फॉलो कर सकती हैं।
