वॉलनट स्वास्थ्यवर्धक, पौष्टिक एवं स्वादिष्ट होते हैं और इन्हें डालकर किसी भी खाने का स्वाद, सुगंध और रंग-रूप संवारा जा सकता है। यहां हम कुछ ऐसी सरल विधियों का उल्लेख कर रहे हैं, जिनके अनुसार वॉलनट का प्रयोग कर अपने दैनिक आहार को स्वास्थ्यवर्धक बना सकते हैं:-

  1. क्या आपका बच्चा वॉलनट खाने में आनाकानी करता है? यदि ऐसा है तो परांठे और कचौड़ी के भरावन में एक छोटा चम्मच वॉलनट पाउडर मिला दें।
  2. वॉलनट पेस्ट बनाएं और थोड़ा कसा हुआ नारियल और कैंडी डालें। यह मिश्रण बच्चों की मानसिक शक्ति एवं विकास को बढ़ाने में सहायक होता है। एक गिलास दूध, जिसमें कुछ खजूर (छुआरे) हों, में वॉलनट पाउडर मिलाएं। वॉलनट और खजूर दोनों में ही प्रचुर मात्रा में कैल्शियम और प्रोटीन पाया जाता है जो मांसपेशियों के विकास एवं देख-रेख के लिए जरूरी होता है। वॉलनट में पाए जाने वाले कार्बोहाइड्रेट पाचन शक्ति को तंदुरुस्त रखते हैं।
  3. दलिया में कुछ वॉलनट डालकर आजमाएं। दलिया में फाइबर की प्रचुर मात्रा पाई जाती है और वॉलनट में शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं। ये दोनों ही पोषक तत्व बढ़ती उम्र की रफ्तार को कम करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इन दोनों का साथ में सेवन आपके मेटाबॉलिज्म को स्वस्थ बनाए रखता है।
  4. सलाद में मिलाकर उसके समस्त पोषक तत्वों को बढ़ाया जा सकता है। मूली का रायता नामक एक खास कश्मीरी डिश में वॉलनट मुख्य तौर पर डाला जाता है। मूली और वॉलनट पेट संबंधी परेशानियों से राहत दिलाने में मदद करते हैं।
  5. जमा दही, किशमिश और बारीक कुटे वॉलनट से एक चटखारेदार डिश (लव डिप) बनाएं। यह डिप स्वादिष्ट रेसिपी के साथ-साथ आश्चर्यजनक पोषक तत्व भी देती है। वॉलनट और किशमिश में
  6. मानसिक शक्ति बढ़ाने वाले तत्त्व हैं तो दही से मिलने वाला प्रो बायोटिक बैक्टीरिया पेट संबंधी विकारों से राहत दिलाता है।
  7. वॉलनट और ओट्स को मिलाएं। इसमें मौजूद प्रोटीन व कैल्शियम आपकी मांसपेशियों को सुदृढ़ करते हैं। पुडिंग स्वादिष्ट होती है, तो क्यों न इसमें थोड़े से वॉलनट डालकर उसे थोड़ा स्वास्थ्यवर्धक भी बना लिया जाए।
  8. वॉलनट और क्रेनबेरीज मिलाकर बनाई गई एनर्जी बार से अतिरिक्त शक्ति पा सकते हैं।
  9. डिनर में शाही पनीर बनाने की सोच रहे हैं तो पोषक तत्व बढ़ाने के लिए ग्रेवी में काजू पेस्ट की बजाय वॉलनट पेस्ट डालें। बस कुछ वॉलनट रात-भर के लिए भिगो दें और प्याज के साथ उबालकर मिक्सर में ग्राइंड कर लें। शाकाहारी सीक कबाब की रेसिपी में कुछ वॉलनट डालने से वह स्वास्थ्यवर्धक एवं स्वादिष्ट बन जाएगी।
  10. जाने-माने शेफ विकी रतनानी, राई चिकन पर वॉलनट की कोटिंग लगाना पसंद करते हैं। आप भी सूप में वॉलनट डालकर उसे पोषक तत्त्वों से भरपूर बना सकते हैं। अपने दैनिक खान-पान में वॉलनट को शामिल कर भोजन को ज्यादा स्वादिष्ट एवं स्वास्थ्यवर्धक बनाया जा सकता है।

स्वस्थ, सेहतमंद और पतला होना इतना मुश्किल नहीं जितना लोग सोचते हैं। बस जरूरत है तो अपने दैनिक खान-पान और जीवन शैली में थोड़ा बदलाव व सुधार करने की, आखिरकार अंदरूनी तंदुरुस्ती से ही बाहरी खूबसूरती निखरकर सामने आती है। 

ये भी पढें-