शरीर में फैट अक्सर पेट, जांघों, बाजुओं और हिप्स में जमा होता है, जिसके कारण शरीर के वे हिस्से मोटे और थुलथुले दिखने लगते हैं। खासकर बाजुओं और हिप्स में जमा लटकता हुआ फैट देखने में बहुत खराब लगता है। इस फैट के कारण कई बार चलने- फिरने या कोई काम करने में भी परेशानी होने लगती है। कई बार लोग इस फैट को हटाने के लिए कई तरह की सर्जरी, दवाइयों या क्रीम आदि का इस्तेमाल करने लगते हैं जो सेहत के लिए बहुत ही हानिकारक साबित हो सकता है। लेकिन इन सब चीजों का सहारा लिए बिना भी सिर्फ कुछ एक्सर्साइज़ की मदद से बाजुओं और थाइज का फैट हटा सकते हैं।
1.भुजंगासन
पेट के बल सीधे लेटकर दोनों भुजाओं को कंधों के बगल में जमीन पर रखें। श्वास लेते हुए धीरे- धीरे अपने सीने को ऊपर को ओर उठाएँ। इस स्थिति में शरीर का भार बाजुओं पर आएगा। बाजुओं पर भार लेते हुए अपने शरीर को स्ट्रेच करें। इससे पेट की मांसपेशियों में खिंचाव पैदा होता है जो पेट की चर्बी को घटाने में मदद करता है। साथ ही यह बाजुओं को मजबूत बनाता है और इसके नीचे लटकती चर्बी को कम करके उन्हें टोन करता है।
2.उत्कटासन
दोनों पैरों के बीच में थोड़ा गैप रखते हुए सीधे खड़े हो जाएँ। अपने दोनों हाथों को कंधे के समानान्तर पर सामने की ओर फैलाएँ। लंबी गहरी श्वास लेते हुए अपने घुटनों को इस तरह मोड़ें कि शरीर की स्थिति इस प्रकार बन जाए जैसे आप किसी काल्पनिक चेयर पर बैठे हैं। फिर धीरे से श्वास छोड़ते हुए वापस सामान्य स्थिति में आ जाएँ। इस आसन को 8 -10 बार करें। इस आसन को रोजाना करने से हिप्स और जांघों का फैट कम होता है और वे शेप में आते हैं।
3.पुश-अपस
यह बाजुओं का फैट कम करने के लिए सबसे बढ़िया एक्सरसाइज़ है। यह न सिर्फ बाजुओं बल्कि पूरी अपर बॉडी पर काम करता है। इसके नियमित अभ्यास से सीना और बाजू सुडौल और मजबूत होते हैं, साथ ही ये शरीर की मांसपेशियों को मजबूत करता है।
4.वीर भद्रासन
यह आसन हिप्स और जांघों का फैट कम करता है। इसे करने से पैरों की मांसपेशियाँ मजबूत होती हैं। साथ ही बाजुओं को भी टोन करता है। इसे करने के लिए दोनों पैरों को 3 से 4 फिट की दूरी पर रखकर खड़े हो जाएँ। अपने बाएँ पैर को बायीं ओर मोड़कर अपने घुटने को मोड़ें। उसके बाद इसी अभ्यास को दायीं ओर से करें।
5.सूर्य नमस्कार
सूर्य नमस्कार करने से पूरे शरीर का ही व्यायाम हो जाता है। इसे करने से बाजुओं की मांसपेशियाँ मजबूत होती हैं। साथ ही उनकी अतिरिक्त चर्बी खत्म होकर वे टोन भी होती हैं। इसका अभ्यास करने से पेट और पीठ की चर्बी भी कम होती हैं और पैरों की मांसपेशियाँ मजबूत होती हैं। सूर्य नमस्कार के लगातार कई चक्र करने से शरीर मजबूत होता है और उसमें ऊर्जा का संचार होता है।
ये भी पढ़ें-
ज़रुर खाएं दही मिलेगे ये बेहतरीन फायदे
गर्मियों के सुपर-5 कूल ड्रिंक्स
गुड़ के ये 5 हैल्दी गुण जानकर आप भी करेंगे इसका सेवन
आप हमें फेसबुक, ट्विटर, गूगल प्लस और यू ट्यूब चैनल पर भी फॉलो कर सकती हैं।
