मोटी जांघों को पतला कैसे करें? Thighs Fat के लिए इन 7 एक्सरसाइज को करें Workout में शामिल: Thigh Fat Workout
How to Lose Inner Thigh Fat

Thigh Fat Workout: हर व्यक्ति की शारीरिक संरचना अलग होती है। आपके शरीर में चर्बी कहां जमा होती है यह अनुवांशिक (Genetic) लक्षण है। किसी की चर्बी उसके थाई पर जमा होती है तो किसी के पेट पर और किसी की भुजाओं पर। वैसे तो शरीर के मुकाबले जांघो पर चर्बी अधिक जमा होती है। दोनों जांघों पर समान चर्बी जमा होने के कारण यह एक दूसरे को छूने लगते हैं। इससे आपको चलने में भी समस्या होती है। गर्मी के मौसम में तो अंदरूनी जांघों के चिपकने से रैशेज भी पड़ जाते हैं और चलने में भी दिक्कत होती है। शरीर के कई हिस्से ऐसे हैं, जहां अगर चर्बी जमा हो जाए तो उसे खत्म करना बहुत मुश्किल होता है। ऐसे ही अंगों में हमारे अंदरूनी जाघों का हिस्सा भी आता है, जहां की जमी हुई चर्बी को खत्म करने के लिए लोग कई उपाय अपनाते हैं। यह जिद्दी चर्बी होती है, जे घटाना काफी मुश्किल हो सकता है। पुरुषों में अधिकतर पेट और बाजू में फैट इकट्ठा होता है लेकिन महिलाओं में फैट अक्सर शरीर के निचले हिस्से यानी जांघो और हिप्स पर जमा होता है। प्रेगनेंसी के समय तो महिलाएं इतना वेट गेन कर लेती हैं कि इसके कारण चलना फिरना भी मुश्किल हो जाता है।

इनर थाई फैट को कम करने के लिए एक्सरसाइज करना काफी जरूरी है लेकिन अगर आप यह सोच रहे हैं कि कोई भी एक्सरसाइज करके इसे जाघों की चर्बी को घटा सकते हैं तो आप गलत हैं। जिद्दी फैट होने के कारण इसके लिए कुछ खास एक्सरसाइज बने हैं, जो मांसपेशियों पर काम करते हैं। उन्हें मजबूत फॉर्म और टोन करते हैं। अंदरुनी जाघों की चर्बी को कम करने के लिए इन एक्सरसाइज को करना बेहद जरूरी है।

Thigh Fat Workout-squats for Remove Thigh Fat
squats for Remove Thigh Fat

स्क्वाट्स हमारी बॉडी के निचले हिस्से को मजबूत बनाने के लिए एक बढ़िया एक्सरसाइज है। इस एक्सरसाइज से पिंडलियों और स्क्वाट्स ग्लूट्स सहित हमारे पैर की मांसपेशियां मजबूत होती है और इनर थाई फैट बर्न होता है। स्क्वाट्स करने से कैलोरीज काफी तेजी से बर्न होती है।

स्क्वाट्स करने के लिए आप अपने पैरों को बराबर चौड़ाई में खोलें। अपने हिप्स को पीछे करते हुए घुटने को मोड़ें और एक कुर्सी के शेप में ले आएं। ध्यान रहे अपने कंधों को पीछे रखकर मजबूत करें और पैरों की उंगलियां थोड़ी बाहर की ओर हों। अपने शरीर को तब तक नीचे झुकाएं, जब तक आपकी दोनों जांघें जमीन के पैरलल ना हो जाए। आपके घुटने पंजों से आगे नहीं होने चाहिए ना ही अंदर होने चाहिए। कोशिश करें कि आपके घुटने आपके पंजों के सीधे में हो। इस पोजीशन में खुद को होल्ड करें। शुरुआत में आप 10 से 12 स्क्वाट्स कर सकते हैं। धीरे-धीरे उनके नंबर्स बढ़ते जाएंगे।

इस एक्सरसाइज को करने से भी आपका जिद्दी इनर थाई फैट कम होगा ब्लूटूथ एक्सरसाइज को करने के लिए आप जमीन पर मर बिछाकर पीठ के बल लेट जाएं। दोनों हाथों को सीधा रखें और हथेली को अच्छे से फैलाएं। अब पैरों को मोड़कर घुटने ऊपर करें। दोनों पर एक दूसरे के पैरलल होने चाहिए। अब जितना ऊपर हो सके अपने ग्लूट्स को उठाएं और फिर धीरे-धीरे नीचे इस एक्सरसाइज को आप सुबह उठकर या रात को सोने से पहले कर सकते हैं। इसे करने से आपका थाई फैट कम होगा।

Burpees Exercise Woman Workout
Burpees Exercise Woman Workout

वैसे तो बर्पीज़ एक फुल बॉडी एक्सरसाइज है। इसे करने के लिए स्टैमिना की जरूरत होती है। शुरुआत में आप इसे 4 से 5 बार ही कर पाएंगे लेकिन धीरे-धीरे रोज-रोज करने से आसानी से कर पाएंगे। बर्पी करने के लिए खड़े होकर अपने पैरों को बराबर खोल लेना है। अब अपने हाथों को नीचे जमीन की तरफ ले जाएं और दोनों पैरों के बीच में रख दें। झुकने के बाद आपको पुश अप की स्थिति में आना है। हाथों को वहीं रहने दें और पैरों को पीछे ले जाएं। पुश अप की स्थिति में आने के बाद अपने शरीर को ऊपर ले जाने के लिए पुश करें। आप कूदकर पैरों को हाथों के पास ले जाएं और फिर हाथों को ऊपर कर सीधे हवा में कूदें।

इनर थाई फैट को घटाने के लिए आप lunges कर सकते हैं। इसे करना काफी आसान है। इसे करने के लिए आप दोनों पैरों को एक साथ कर अपने हाथों को हिप्स पर रख सीधे खड़े हो जाएं। अब अपने बाएं पैर को थोड़ा आगे ले जाएं लेकिन पैरों को इतना आगे रखें कि जब आप अपनी बॉडी को नीचे ले जाएं तो यह 90 डिग्री का एंगल बनाते हों। अब धीरे-धीरे अपने शरीर को नीचे ले जाएं। जब तक आपका दायां पैर जमीन को न छू लें और बाएं पैर की थाइज़ जमीन के समानांतर ना हो जाए। इस स्थिति में खुद को होल्ड करें। फिर धीरे-धीरे अपने शरीर को ऊपर उठाएं। प्रारंभिक स्थिति में आने के बाद आप दाएं पैर से या एक्सरसाइज फिर से कंटिन्यू करें। लंज एक्सरसाइज करने के लिए आप दाएं और बाएं पैर से अल्टरनेट यह एक्सरसाइज करते रहें।

 Benefits of Leg Raise Exercises
Benefits of Leg Raise Exercises

इस एक्सरसाइज को करने के लिए आप जमीन पर सीधा लेट जाएं और दोनों पैरों को उठाएं। सबसे पहले आपकी थाई और जमीन के बीच 45 डिग्री का एंगल बनना चाहिए। फिर धीरे-धीरे 60 डिग्री तक उठाएं। अब इसी पोजीशन में कम से कम 3 मिनट तक हवा में पैरों से साइकिलिंग करें। 5 से 7 मिनट आप इस एक्सरसाइज को डेली करें। कुछ ही दिनों में आपको बेहतर परिणाम मिलेंगे और आप देखेंगे कि आपका इनर थाई फैट कम होने लगे हैं।

यह कार्डियोवैस्कुलर एक्टिविटी है। इसमें कई व्यायाम शामिल है। यह काफी जोरदार और हाई इंपैक्ट वाली गतिविधि है। इस व्यायाम को करने से शरीर का मेटाबॉलिज्म कार्बोहाइड्रेट पर ना डिपेंड होकर फैट को अधिक बर्न करता है। यह ऐसे व्यायाम हैं जिनमें आप पैरों का अधिक उपयोग करते हैं और आपके जांघों के अतिरिक्त चर्बी को खत्म कर यह थाई शेप को बेहतर बनाने में हेल्प करते हैं।

दौड़ लगाना हमारे शरीर के ओवरऑल मेटाबॉलिज्म के लिए काफी अच्छा होता है। दौड़ लगाने से आपका स्टेमिना बढ़ता है और सबसे ज्यादा जोर आपके पैरों पर पड़ता है। इसलिए सुबह या शाम अगर आप डेली 15 से 20 मिनट भी जॉगिंग करते हैं या दौड़ लगाते हैं तो आपके थाई फैट बर्न होने लगते हैं।

इनर थाइ फैट करने के लिए हमने कई एक्सरसाइज के बारे में जान लिया है लेकिन वजन घटाने के लिए सबसे जरूरी चीज है कि आप अपने आहार में क्या खाते हैं। आपको अपना डायट प्लान चेंज करना होगा। आप अपने डाइट में काम से कम प्रोसेस्ड फूड को शामिल करें। खाने में आप प्रोटीन और फाइबर को शामिल करें और चीनी और प्रोसेस्ड फूड को कम करें। इससे आपका वजन कम होगा। फल और फ्रूट्स खाएं ना कि मिठाई और हाई फैट फास्ट फूड। चाय या कॉफी की जगह आप फलों के रस का सेवन करें।

प्रतिमा 'गृहलक्ष्मी’ टीम में लेखक के रूप में अपनी सेवाएं दे रही हैं। डिजिटल मीडिया में 10 सालों से अधिक का अनुभव है, जिसने 2013 में काशी विद्यापीठ, वाराणसी से MJMC (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की। बीते वर्षों...