Tulsi Side Effects: हिंदू धर्म में तुलसी का काफी ज्यादा महत्व माना गया है। लगभग हर घर में तुलसी का पौधा होता है। लोग इसकी पूजा करते हैं। तुलसी के आध्यात्मिक और औषधीय गुण की वजह से आयुर्वेद में अमृत मानी गई है। आयुर्वेद में तुलसी को बेहद गुणकारी माना जाता है लोग अक्सर सर्दी-जुखाम और कई तरह की बीमारियों को दूर करने के लिए तुलसी और उसके काढ़े का सेवन करते हैं। कहा जाता है कि तुलसी के सेवन से खून का जमाव, प्रतिरक्षा को बढ़ाने, सर्दी-जुखाम को खत्म किया जा सकता है।
ये सेहत से जुड़ी कई बीमारियों को खत्म करने के लिए फायदेमंद और कारगर मानी गई है। लेकिन तुलसी के इतने ज्यादा गुण होने के बावजूद भी इसके कई नुकसान भी हैं। वैसे तो तुलसी के पत्ते खाने से कई अनगिनत फायदे होते हैं लेकिन कई लोगों के लिए यह नुकसानदायक भी साबित होती है। आज हम आपको तुलसी के सेवन से होने वाले साइड इफेक्ट के बारे में बताने जा रहे हैं, तो चलिए जानते हैं –
कहा जाता है कि जरूरत से ज्यादा तुलसी का सेवन सेहत के लिए फायदेमंद होने के बजाय नुकसानदायक साबित हो सकता है। वहीं से अगर चबाकर खाया जाए तो भी यह सेहत को नुकसान पहुंचा सकती है।
दांतों के लिए हानिकारक

तुलसी के पत्तों में पारा और आयरन काफी ज्यादा मात्रा में पाया जाता है। जो दांतों को नुकसान पहुंचा सकता है। तुलसी के पत्तों में आर्सेनिक भी पाया जाता है जिससे दांतों के जल्दी खराब होने की संभावना बनी रहती है। इसके साथ ही तुलसी के पत्तों का बहुत ज्यादा सेवन दांतों को पीला कर सकता है।
ब्लड शुगर लेवल करता है कम
तुलसी की पत्तियों में हाइपोग्लाइसेमिक लेवल को कंट्रोल करने के गुण भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। लेकिन कहा जाता है कि अगर तुलसी के पत्ते को चबाकर खाया जाए तो उसे ब्लड शुगर लेवल कम होता है। ऐसे में अगर आपका ब्लड शुगर लेवल पहले से ही कम या सामान्य है तो आपको तुलसी की पत्तियों का अधिक सेवन करने से बचना चाहिए। यह आपके लिए समस्या खड़ी कर सकता है। तुलसी के सेवन से ब्लड शुगर में बहुत ज्यादा कमी आ जाती है। यह सेहत के लिए नुकसानदायक माना जाता है।
गर्भवती महिलाओं के लिए है हानिकारक

कहा जाता है कि गर्भवती महिलाओं को भी तुलसी का ज्यादा सेवन नहीं करना चाहिए। दरअसल, तुलसी में मौजूद युजेनॉल महिलाओं के पीरियड शुरू होने का कारण बन सकता है। इतना ही नहीं इसके अधिक सेवन से प्रेगनेंसी में डायरिया की समस्या भी उत्पन्न हो सकती है। इसलिए प्रेग्नेंट महिलाओं को तुलसी के सेवन से बचना चाहिए।
खून करती है पतला
तुलसी के सेवन से खून को पतला किया जा सकता है। लेकिन जिन लोगों को भी सेहत से जुड़ी समस्याएं हैं उन्हें तुलसी के सेवन से बचना चाहिए। क्योंकि ज्यादा मात्रा में तुलसी का सेवन ब्लड को पतला करके कई समस्या और उत्पन्न कर सकता है। इसलिए अगर आप पहले से ही किसी भी चीज के रोगी है, तो इसका सेवन करने से बचें।
फर्टिलिटी पर होता है असर
अधिक तुलसी के सेवन से स्पर्म काउंट की संख्या कम हो सकती है। कई शोध में कहा गया है कि तुलसी का अधिक सेवन फर्टिलाइज्ड एग के गर्भाशय से अटैच होने की संभावना भी कम कर देता है।