Summary: 8 इन्वर्टेड योग पोज़ ज़रूर करिए
इन्वर्टेड योग पोज़ को सामान्य हिन्दी में उल्टे योग आसन, या व्युत्क्रमण कहा जाता है, जिन्हें करने के दौरान आपका सिर आपके दिल के नीचे होता है।
Inverted Yoga Poses: इन्वर्टेड योग पोज़ फ्लेक्सिबिलिटी को बढ़ाने, ब्लड सर्कुलेशन को सुधारने और मानसिक स्पष्टता को बूस्ट करने में मददगार होते हैं। हेडस्टैंड और हैंडस्टैंड जैसे एडवांस योग आसान डरावने लग सकते हैं, लेकिन लगातार प्रैक्टिस से किए जा सकते हैं। यहां ऐसे 8 इन्वर्टेड योग पोज़ के बारे में बताया जा रहा है, जिन्हें शुरुआती लोग आसानी से प्रैक्टिस के जरिए कर सकते हैं।
क्या हैं इन्वर्टेड योग पोज़?
इन्वर्टेड योग पोज़ को सामान्य हिन्दी में उल्टे योग आसन, या व्युत्क्रमण कहा जाता है, जिन्हें करने के दौरान आपका सिर आपके दिल के नीचे होता है। इन्हें करने से ब्लड और ऑक्सीजन का नॉर्मल सर्कुलेशन उलट जाता है। डाउनवार्ड फेसिंग डॉग, हेड स्टैंड, डॉल्फिन पोज़ और डॉल्फिन पोज़ इन्वर्टेड योग पोज़ के कुछ उदाहरण हैं।
डाउनवार्ड फेसिंग डॉग (अधोमुख श्वानासन)

यह सबसे आसान इन्वर्टेड योग पोज़ है, जो रीढ़, हैमस्ट्रिंग और कंधों को स्ट्रेच देने में मदद करता है और मस्तिष्क में ब्लड सर्कुलेशन को बढ़ाता है।
ऐसे करें
अपनी हथेलियों और घुटनों के बल टेबलटॉप पोज़ में आएं। अब पैर की उंगलियों को मोड़ें और हिप्स को ऊपर उठाएं। अपनी हथेलियों को जमीन पर कसकर दबाएं और एड़ियों को नीचे की ओर लाएं। इसे 5–10 सांस तक बनाए रखें।
लेग्स अप द वॉल पोज़ (विपरीत करणी)
यह कम्फर्टेबल इन्वर्टेड योग पोज़ स्ट्रेस कम करने और पैरों की सूजन को दूर करने में मदद करता है।
ऐसे करें
दीवार के पास बैठ कर धीरे-धीरे अपने पैरों को ऊपर करें। अपनी पीठ और हिप्स को दीवार के पास टिकाकर रखें। अपनी बांहों को शरीर के पास रखें और आंखें बंद करें। इसी पोजीशन में 5 से 15 मिनट तक रहें।
डॉल्फिन पोज़ (अर्ध पिंचा मयूरासन)

यह योग आसन कंधों, हाथों और कोर के मसल्स को मजबूत करता है।
ऐसे करें
टेबलटॉप पोजीशन में आएं और अपनी कोहनियों को जमीन पर रख कर हाथ जोड़ लें। अपने हिप्स को ऊपर उठाएं और सिर को जमीन से दूर रखें। इसे 5-10 सांसों तक बनाए रखें।
स्टैंडिंग फॉरवर्ड पोज़ (उत्तानासन)
यह लाइट इन्वर्टेड योग पोज़ है, जो शरीर को शांत करने और हैमस्ट्रिंग को फ्लेक्सिबल बनाने में मदद करता है।
ऐसे करें
पैरों को हिप्स की चौड़ाई के अनुसार रखें। कमर से आगे झुकें और सिर को नीचे लटकने दें। अगर जरूरत हो तो घुटनों को थोड़ा मोड़ें। इसे 5-10 सांसों तक बनाए रखें।
शोल्डर स्टैंड (सर्वांगासन)

यह आसन ब्लड सर्कुलेशन को सुधारता है और शरीर के ऊपरी हिस्से को मजबूत करता है।
ऐसे करें
पीठ के बल लेटें और पैर ऊपर उठाएं। अपने हाथ से अपनी पीठ को सपोर्ट दें और धीरे-धीरे हिप्स को ऊपर उठाएं। पैर सीधे रखें और पैर की उंगलियों को ऊपर करें। इसी पोजीशन में 5-10 सांसों तक रहें।
ब्रिज पोज़ (सेतु बंधासन)
यह पूरी तरह से इन्वर्टेड योग पोज़ नहीं है, लेकिन यह दिल को सिर से ऊपर उठाता है और ब्लड सर्कुलेशन को सुधारता है।
ऐसे करें
पीठ के बल लेटें और घुटनों को मोड़ें। पैरों को जमीन पर कस कर रखें और हिप्स को ऊपर उठाएं। अपने हाथ पीठ के नीचे जोड़ लें। इसी पोजीशन में 5-10 सांसों तक रहें।
हैप्पी बेबी पोज़ (आनंद बालासन)

यह लाइट इन्वर्टेड योग पोज़ है, जो रीढ़ को स्ट्रेच और स्ट्रेस को दूर करने में मदद करता है।
ऐसे करें
पीठ के बल लेटें और घुटनों को चेस्ट के पास लाएं। अपने पैरों के बाहरी किनारों को पकड़ें और धीरे-धीरे नीचे की ओर खींचें। अपनी रीढ़ को जमीन पर सीधा रखें। इसी पोजीशन में 5-10 सांसों तक रहें।
पप्पी पोज़ (उत्तान शिशोसन)
यह दिल को खोलने वाला आसन है, जो रीढ़ और कंधों को स्ट्रेच देता है।
ऐसे करें
टेबलटॉप पोजीशन से शुरुआत करें और अपने हाथ आगे बढ़ाएं। इस समय हिप्स को ऊपर रखें। अपने माथे को जमीन पर रखें और बांहों को फैलाएं। इसी पोजीशन में 5-10 सांसों तक रहें।
