महिलाओं के लिए प्रेग्नेंसी के दौरान सबसे ज्यादा सुरक्षित एक्सरसाइज योग को माना जाता है। कुछ ही दिनों पहले डिलीवरी के कुछ दिनों पहले अनुष्का शर्मा भी विराट कोहली की मदद से शीर्षासन करती हुई नजर आ रही थी। बॉलीवुड में कुछ अन्य प्रेगनेंट अभिनेत्रियां जैसे करीना कपूर खान, सोहा अली खान व लिसा हेडन आदि ने भी योग के बहुत से स्वास्थ्य लाभों के बारे में बताया। तो आज हम जानेंगे की इस दौरान महिलाएं कौन कौन से योग आसन कर सकती है। योग करने से न महिलाएं केवल स्वयं को फिट व एक्टिव महसूस करेंगी बल्कि इनसे उनको प्रेग्नेंसी के दौरान आने वाली बहुत सी समस्याओं से भी राहत मिल सकती है। इसलिए आप कुछ सुरक्षित योग आसन रोजाना कर सकती है। 

कुछ योग आसन जो महिलाओं के लिए प्रेग्नेंसी के दौरान बिल्कुल सुरक्षित होते है 

पहले तीन महीनों में 

काउ व केट पॉज : यह आपके पेट व नीचे के भाग की कमर को मजबूत बनाने में मदद करता है। आप इसे खड़े होकर व अपने दोनों पैरों को एक दूसरे से अलग अलग दूरी पर रख कर कर सकते हैं। इस दौरान आपको घुटनों को हल्का सा मोड़ना होगा और अपने हाथों को अपनी जांघों पर रखना होगा। यदि आपसे यह योग नहीं हो रहा है तो आप इसके लिए बैठ भी सकती हैं। आप चाहें तो अपनी कमर को किसी दीवार का सहारा भी दे सकती हैं। इससे आपके हिप्स भी रिलैक्स होंगे और ऐसा करने से आप ज्यादा थकेंगी भी नहीं। 

बैलेंसिंग टेबल पॉज : यह भी आपके पेट व आपकी कमर को मजबूत करने के लिए एक अच्छा योग आसन है। यह आपको बैलेंस होने में बहुत मदद देगा। करीना कपूर खान भी यह पॉज करती नजर आती है। इसके लिए आपको चारों पैरों व टांगों के बल बैठना होता है और अपने एक हाथ को आगे की ओर एक्सटेंड करना होता है व एक पैर को पीछे की ओर। इस से आप स्वयं को बैलेंस करना सीख सकते हैं।

दूसरे तीन महीनों में

डांसिंग वॉरियर पॉज : यह आपके पूरे शरीर को वार्म रखने में मदद करेगा और आपकी निचली बॉडी जैसे आपके क्वाड, हैमस्ट्रिंग व आंतरिक जांघों को मजबूत बनाने में मदद करेगा। 

गॉडेस पॉज : यह आपकी निचली बॉडी को मजबूत बनाता है जैसे आपकी जांघ, गलुट्स, एब्स व कमर आदि के लिए यह आसन बहुत लाभदायक होता है।

बाऊंड एंगल पॉज : इस पॉज के द्वारा आप एक अच्छा पोस्चर व लंबी लंबी सांसे लेना सीख सकते हैं। आप अपने अच्छे रक्त प्रवाह के लिए अपने पैरों को मसाज भी दे सकते है।

अन्तिम तीन महीनों में 

स्टेंडिंग लेटरल स्ट्रेच : यह एक्सरसाइज करने से आपके शरीर की दोनों साइड को एक स्ट्रेच मिलती है जिससे आपका शरीर अकड़ता नहीं है व आप एक्टिव रहती हैं। यह आपको लंबी लंबी सांसे लेने में भी सहायता करता है।

नीलिंग हिप अबडक्शन : यह आपके पेट को स्थिर करता है और आपकी बाहरी जांघों को व आपके हिप्स को मजबूत भी बनाता है। 

एक्सपर्ट्स क्या कहते हैं?

योग ट्रेनर कहती हैं कि गर्भवती महिलाओं के घुटनों को मजबूत करने के लिए वीरभद्रासन व वॉरियर पॉज जैसे योग आसन बहुत ज्यादा आवश्यक होते हैं।

यह भी पढ़ें-

किसी भी उम्र में बर्थ कंट्रोल को कैसे चुने

वजन घटाने के लिए आसान और सरल 20 उपाय

कहीं वजन बढ़ने के पीछे आपके हारमोंस तो नहीं