डायबिटीज मरीजों के लिए वरदान से कम नहीं है हल्दी, खाने से मिलते हैं ये 5 फायदे: Diabetes and Turmeric
Diabetes and Turmeric

Diabetes and Turmeric: हमारे रसोईघर में कई ऐसे औषधीय गुणों से भरपूर मसाले मौजूद होते हैं, जो हमारे शुगर लेवल को बेहतर बनाए रखने में सहायक साबित होते हैं। किचन में लेकिन एक ऐसा मसाला भी रोजाना इस्तेमाल किया जाता है, जो डायबिटिक मरीजों के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। मधुमेह से जूझ रहे लोगों के लिए दवाओं के साथ-साथ डाइट में हल्दी को शामिल करना फायदेमंद साबित हो सकता है। आयुर्वेद में हल्दी को औषधी के रूप में उपयोग किया जाता है। हल्दी मेटाबॉलिज्म और इम्यूनिटी के लिए बढ़िया मानी जाती है।

हाई कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मददगार

Diabetes and Turmeric
Haldi for Cholesterol

दरअसल, ब्लड शुगर बढ़ने का मुख्य वजह हाई कोलेस्ट्रॉल को भी बताया जाता है। इस तरह हल्दी के एंटी इंफ्लेमेटरी गुण और एंटीऑक्सीडेंट्स इसे कंट्रोल करने में सहायता करते हैं।

माइग्रेन की समस्या के लिए

हल्दी के सेवन से माइग्रेन की परेशानी से भी निजात मिलता है। अगर आप पानी में मिलाकर इसका सेवन करना चाहें तो सकते हैं। इसके अलावा डायबिटीज के रोगी हल्दी को दूध में मिलाकर सेवन कर सकते हैं। यह तरीका भी मरीजों के लिए सेहतमंद साबित होगा।

यूरिक एसिड में फायदेमंद

Turmeric for high Uric Acid
Turmeric for high Uric Acid

जिन लोगों की यूरिक एसिड बढ़ी हुई है, नो नियमित रूप से हल्दी और दूध को मिलाकर इसका सेवन कर सकते हैं। ऐसा करने से रक्तचाप की गति नियंत्रित होती है और पाचन तंत्र भी बेहतर बनता है। यदि डायबिटीज के मरीज प्रितिदिन दूध में काली मिर्च और हल्दी मिलाकर सुबह नाश्ते के समय इसे पीते हैं तो उनका ब्लड शुगर लेवल नियत्रित रहता है। दरअसल, काली मिर्च में पिपेरिन नामक तत्व मौजूद होता है, जो ब्लड की नली को हेल्दी रखने में सहायता प्रदान करता है।

सूजन के लिए

हल्दी में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट और एंटी इंफ्लेमेटरी गुण किसी भी तरह के संक्रमण से बचाव करने में बेहद कारगर होते हैं। यह बॉडी में होने वाली किसी भी प्रकार की सूजन को ठीक करने में मददगार होती है।

पाचन तंत्र बनेगा बेहतर

haldi for digestion
haldi for digestion

जो लोग हल्दी का सेवन करते हैं उनका पाचन तंत्र मजबूत बनाने यह काफी काम करती है। हल्दी लेने से पेचिश ,पेट में ऐंठन,और कब्ज जैसी परेशानियों में राहत मिलती है। यह इन समस्याओं में रामबाण की तरह काम करती है। इसके अलावा सर्दी या जुकाम में हल्दी वाला दूध भी काफी हद तक परेशानी से छुटकारा दिलाने में मदद करता है। हल्दी में एक स्ट्रॉन्ग एंटीऑक्सीडेंट पाया जाता है, जो कई स्वास्थ्य समस्याओं के उपचार के लिए इस्तेमाल किया जाता है।

हल्दी को बनाएं और हेल्दी

अगर आप हल्दी को अधिक हेल्दी बनाकर इसका सेवन करना चाहते हैं तो हल्दी और आंवला को एकसाथ मिलाकर ले सकते हैं। डायबिटीज मरीजों के लिए आंवला काफी फायदेमंद माना जाता है। इसमें विटामिन सी प्रचूर मात्रा में होता है, जो कोलेस्ट्रॉल लेवल को भी नियंत्रित रखता है। यही नहीं आंवले में क्रोमियम भी पाया जाता है, जो कार्बोहाइड्रेट को पचाने में सहायता करता है। वहीं हल्दी और अदरक का इस्तेमाल भी डायबिटीज में लाभदायक माना जाता है। अदरक औषधीय गुणों से भरा होता है, इसलिए कई तरीके से इस्तेमाल किया जाता है। हल्दी की तरह अदरक भी ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल रखने में मदद करता है। डायबिटीज रोगियों के लिए एक गिलास दूध में अदरक और हल्दी डालकर नियमित रूप से सेवन करना बढ़िया परिणाम दे सकता है।

प्रतिमा 'गृहलक्ष्मी’ टीम में लेखक के रूप में अपनी सेवाएं दे रही हैं। डिजिटल मीडिया में 10 सालों से अधिक का अनुभव है, जिसने 2013 में काशी विद्यापीठ, वाराणसी से MJMC (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की। बीते वर्षों...