Constipation and Tea: अधिकतर लोग सुबह उठकर एक कप चाय या कॉफी के बिना अपने दिन की शुरुआत नहीं कर पाते। कुछ लोगों को बेड टी यानी उठते ही चाय चाहिए, तो कुछ लोगों को मल त्यागने से पहले चाय जरूर चाहिए होती है। तो ऐसे में सवाल उठता है कि आखिर चाय और कॉफी में ऐसा क्या है जो मल त्यागने यानी मॉर्निंग में कॉन्स्टिपेशन या कब्ज को दूर करने या यूं कहे की पूप के लिए प्रेशर बनाने में मदद करता है, खासतौर पर सुबह के समय। तो चलिए जानते हैं क्या है असल मामला।
सुबह के समय कैफीन से शरीर में होते हैं ये बदलाव

यह तो सभी जानते हैं कि चाय और कॉफी में कैफीन की मात्रा होती है। कैफीन जब सुबह के समय शरीर में जाती है तो ये इंद्रियों को तुरंत एक्टिव कर देती है और ब्रेन में ब्लड सरकुलेशन को बढ़ा देती है। यहां तक कि ब्रेन की एक्टिविटी इसको भी उत्तेजित कर देती है। कैफीन की पर्याप्त मात्रा मेटाबॉलिज्म को भी नेचुरली बढ़ा देती है। इन्हीं सब वजहों के कारण कैफीन सुबह के समय मल त्याग को आसान बनाने में अहम भूमिका निभाती है। दरअसल, गर्म तरल पदार्थ वासोडिलेटर के रूप में काम करते हैं यानी ये डाइजेस्टिव सिस्टम में ब्लड वेसल्स को चौड़ा करने में मदद करते हैं जिससे कि गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल एक्टिविटी को बढ़ाने में मदद मिलती है।
कब्ज को दूर करने में मददगार हैं गर्म पेय पदार्थ
चाय और कॉफी ही नहीं बल्कि और भी कई तरह के गर्म पेय पदार्थ ऐसा कर सकते हैं। यदि आपको कब्ज की समस्या है या फिर आसानी से मल त्यागने में समस्या आती है, खासतौर पर सुबह के समय, तो आपको एक गिलास गर्म पानी भी मल त्यागने में मदद कर सकता है। एक्सपर्ट मानते हैं कि गर्म पेय पदार्थ डाइजेस्टिव सिस्टम पर दबाब बनाने और रिलैक्सेशन में सहायता करता है, जिसकी वजह से मल आसानी से बाहर आ जाता है।
पाचन क्रिया में पेरिस्टलसिस को समझना है जरूरी
एक्सपर्ट ये भी दावा करते हैं कि इसका रहस्य पाचन की एक आसान प्रक्रिया को समझने में छुपा है। पेरिस्टलसिस नामक एक प्रक्रिया होती है, जो आपकी आंतों में होने वाली नेचुरल वेव जैसी गति है। ये वो वेव हैं जो फूड को पाचन तंत्र के माध्यम से ले जाती हैं। ये प्रोसेस फूड सिस्टम में शुरू होता है जहां चिकनी मांसपेशियों की स्ट्रांग वेव जैसी गति निगले गए फूड को पेट में ले जाती है। वहां, फूड को चाइम नामक तरल मिश्रण में मथ दिया जाता है जो छोटी आंत में चला जाता है जहां पेरिस्टलसिस जारी रहता है। कुछ लोगों का बाउल मोमेंट यानी सुबह के समय मल त्यागने का दबाब बहुत कम हो पाता है। ऐसे में उन्हें कैफीन से काफी फायदा हो सकता है क्योंकि यह स्फिंक्टर दबाव को बढ़ाता है।
चाय से कब्ज का इलाज है सदियों पुराना

चाय वास्तव में कब्ज के इलाज के लिए सबसे पुराने इलाजों में से एक मानी जाती है। नियमित रूप से पानी और चाय जैसे तरल पदार्थों का सेवन कब्ज को दूर रखने के सर्वोत्तम तरीकों में से एक माना जाता है। यदि आप अपने आप को अधिक हाइड्रेटेड रखते हैं, तो आपकी आंतें अधिक चिकनाईयुक्त होती हैं जो मल के सुचारू मार्ग को सुनिश्चित करती है। जिन लोगों को मल त्यागने के लिए किसी बाहरी उत्तेजक पदार्थ की आवश्यकता नहीं होती है, उन्हें अपने मल त्याग के लिए कैफीन या गर्म तरल पदार्थों पर निर्भर रहने की आवश्यकता नहीं होती है। जो लोग इसका सामना कर रहे हैं जो लोग पिछले कुछ समय से मल संबंधी समस्याओं से जूझ रहे हैं, उन्हें डॉक्टर से परामर्श अवश्य लेना चाहिए। फाइबर युक्त फलों और सब्जियों का सेवन बढ़ाने से भी मदद मिल सकती है।
क्या कहते हैं एक्सपर्ट
गर्म तरल पदार्थ पीना शरीर में अधिक पानी पहुंचाने का एक शानदार तरीका है और हाइड्रेटेड रहकर कब्ज से राहत पाना एक पॉवरखुल नेचुरल तरीका है। मल त्यागने के प्रोसेस में एक्सट्रा पानी या गर्म पेय पदार्थ इसे नरम बनाते है और इससे अधिक आसानी से मल बाहर आने में मदद मिलती है। एक्सपर्ट मानते हैं कि तरल पदार्थों का कम सेवन ही असल में कब्ज का एक अहम कारण है। चाय की गर्माहट पाचन तंत्र को भी उत्तेजित कर सकती है और कब्ज के लक्षणों से राहत दिलाने में मदद कर सकती है।
ये चाय कब्ज को दूर करने में कारगर है
कुछ चायें कब्ज से राहत पाने के लिए अच्छी हो सकती हैं क्योंकि वे पाचन तंत्र को उत्तेजित कर सकती हैं। आमतौर पर लोग सुबह के समय दूध की चाय या कॉफी लेना पसंद करते हैं। लेकिन इसके अलावा भी कई और चायें हैं जिन्हें आप अपने रूटीन में शामिल करके कब्ज से राहत पा सकते हैं।
अदरक की चाय

जब खराब पाचन के कारण कब्ज होती है, तो अदरक इसमें मदद कर सकती है। कई लोग पाचन तंत्र में जलन को शांत करने और पाचन क्रिया को बेहतर बनाने के लिए अदरक की चाय का सेवन करते हैं।
पुदीने की चाय
पुदीना चाय पाचन समस्याओं के लिए एक फेमस नेचुरल इलाज है और पाचन समस्याओं को ठीक करने के लिए कई दवाओं में पुदीने का अर्क खासतौर पर होता है। दरअसल, पेपरमिंट में मेन्थॉल होने के कारण ये आंतों के माध्यम से मल त्यागने के लिए दबाव बनाते समय पेट को आराम देने में मदद कर सकता है।
ब्लैक टी, ग्रीन टी या कॉफी
ये तो आप जान ही चुके हैं कि कैफीन युक्त चाय पीने से मल त्यागना बहुत आसान हो जाता है। ब्लैक टी, ग्रीन टी या कॉफी नेचुरली कैफीन होता है। ये एक ऐसा उत्तेजक है जो कई लोगों में मल त्यागने को आसान बना देता है। हालांकि किछ लोग खुद को लंबे समय तक जगाने और मल त्याग की गति को स्मूथ बनाने के लिए सुबह इन पेय पदार्थों का सेवन करते हैं।
कैमोमाइल टी

कैमोमाइल एक खुशबूदार जड़ी बूटी है जिसका उपयोग आंतों की मांसपेशियों को शांत करने के लिए किया जाता है। इसके अलावा फूड और मल त्यागने के बीच के समय को तेज करने में भी कैमोमाइल टी से मदद मिल सकती है।