कब्ज की समस्या से निजात दिलाएंगे ये फाइबर युक्त फल, रोजाना डाइट में करें शामिल: Fiber-Rich Fruits for Constipation
Fiber-Rich Fruits for Constipation

Fiber-Rich Fruits for Constipation: पेट की समस्या अधिकतर लोगों में देखी जाती है इसका कारण आजकल का खानपान है। क्योंकि खानपान इस तरह का हो गया है कि वह जल्दी से पचता नहीं है और कब्ज की दिक्कत होनी आरम्भ हो जाती है। अगर ध्यान नहीं दिया जाए तो ये समस्या काफी बड़ी हो जाती है। यदि आपको कब्ज की काफी अधिक समस्या है तो आपको अपने  खानपान पर पूरा ध्यान देना होगा। साथ ही आपको फाइबरयुक्त चीजें खानी होगी जिससे इस समस्या से निजात पा सकें। कई ऐसी फल हैं जिनमें फाइबर की अच्छी मात्रा पाई जाती है। इन फलों को अपनी डाइट में शामिल करके आप कब्ज जैसी गंभीर समस्या से बच सकते हैं।

Also read: क्या चाय पीने से मल त्याग करने में मदद मिलती है?: Constipation and Tea

सेब

Fiber-Rich Fruits for Constipation
Apple: Fiber-rich fruits

सेब एक ऐसा फल है जिससे पेट की समस्या में राहत मिलती है। इसका रोज सेवन करने से आप बहुत सी बीमारियों से दूर रहते है। सेब में फाइबर होता है जिससे आपको कब्ज से राहत मिलती है। आप सुबह का समय एक सेब खा लें आपका पूरा दिन अच्छी तरह से बितेगा। आपको पेट मे जमा मल पूरी तरह से निकल जाएगा।

कीवी

कीवी में प्रोटीन को घोलने वाला एंजाइम होता है। साथ ही इसमें फाइबर होता है। जिससे पाचन तंत्र को मजबूती मिलती है। इसकी ठंडी तासीर पेट के अंदर की गर्मी को खत्म करता है। इसमें गैस, कब्ज और एसिडिटी और अपच जैसी पाचन संबंधी समस्याओं से राहत दिलाने की क्षमता होती है।

संतरा

संतरे की तासीर भी पेट को ठंडक पहुंचाने वाली होती है। इसमें विटामिन सी,फाइबर और मिनरल्स होता है जो सेहत के लिए काफी फायदेमंद होते है। इसका सेवन करने से आपको कब्ज से भी राहत मिलेगी। इसलिए आप संतरे का सेवन रोज करें।

पपीता

आपको पता ही होगा पपीता पेट के लिए कितना फायदेमंद होता है। पपीते से अच्छी से अच्छी कब्ज खत्म हो जाती है। आप पपीते का सेवन सुबह उठते ही करें क्योंकि खाली पेट इसका फायदा ज्यादा होता है। इससे आपका पाचन तंत्र भी मजबूत होता है।

आलूबुखारा

आलूबुखारा में फाइबर की भरपूर मात्रा होती है। फाइबर शरीर के अंगों को सुचारू रूप से चलाने में फायदेमंद होता है। साथ ही इससे पाचन क्रिया भी मजबूत होती है। जिससे आपको कब्ज की शिकायत नहीं होती है। अगर आप इसका सेवन करते रहते है तो आपको जल्दी से पेट की बीमारी का सामना नहीं करना पड़ता है। अगर आपका पेट ठीक रहेगा तो आपके चेहरे पर भी ग्लो बना रहेगा।

नाशपाती

नाशपाती में फ्रुक्टोज और सोर्बिटोल जैसे तत्व होते है जो काफी फायदेमंद होते है। साथ ही इसमें फाइबर होता है जो पेट की समस्याओं को खत्म करता है। सोर्बिटोल का कार्य होता है कि शरीर में से मल को निकालना। जिससे आपको बार बार कब्ज न हो। आपका पेट में ठंडक बनी रहे। साथ ही आपका पाचन तंत्र तंदुरुस्त बन सके।