Overview:
चिकनगुनिया एक प्रकार का बुखार है, जो वायरस के कारण होता है। यह वायरस अर्बोविषाणु है, जिसे अल्फावायरस फैमिली का माना जाता है। एडिस मच्छर के काटने के कारण यह मानव शरीर में प्रवेश कर लेता है।
Chikungunya Treatment in Ayurveda: चिकनगुनिया इन दिनों हर शहर में कहर बरसा रहा है। यह एक खतरनाक बुखार है, जिसका दर्द सालों तक लोगों को परेशान करता रहता है। इस रोग से मुक्ति पाने के लिए दवाओं के साथ-साथ आपको आयुर्वेद का भी सहारा ले चाहिए। आयुर्वेद के कुछ आसान नुस्खे आपको चिकनगुनिया के दर्द से काफी हद तक राहत दिला सकते हैं। इससे आपकी रिकवरी कई गुणा तेजी से होने लगेगी।
Also read : कचरा नहीं हैं ये! मैजिक से भरे हैं मूली के पत्ते, जानिए अनोखे फायदे: Radish Leaves Benefits
जानिए क्या है चिकनगुनिया

चिकनगुनिया एक प्रकार का बुखार है, जो वायरस के कारण होता है। यह वायरस अर्बोविषाणु है, जिसे अल्फावायरस फैमिली का माना जाता है। एडिस मच्छर के काटने के कारण यह मानव शरीर में प्रवेश कर लेता है। इससे पीड़ित लोगों को तेज बुखार होने के साथ ही जोड़ों और मांसपेशियों में तेज दर्द होता है व सूजन आती है। साथ ही सिरदर्द, थकान, चक्कर आना और शरीर पर रैशेज होने जैसी समस्याएं होने लगती हैं। चिंता की बात यह है कि दवाएं लेने के बावजूद इसकी रिकवरी में काफी लंबा समय लग जाता है।
इस पाउडर से मिलेगी राहत
चिकनगुनिया के कारण जोड़ों में इतना दर्द होता है कि उठने-बैठने में भी परेशानी होती है। इससे हाथ-पैरों की अंगुलियों तक में तेज दर्द होता है। कई बार तो यह इतना ज्यादा होता है कि कुछ भी पकड़ने तक में परेशानी होती है। ऐसे में चिकनगुनिया को ठीक करने के लिए आप एक हेल्दी हर्बल ड्रिंक का सेवन कर सकते हैं। इस ड्रिंक का सेवन आप दिन में दो बार यानी सुबह और शाम दोनों समय जरूर करें।
सामग्री
– सौंफ
– सोंठ
– जीरा
– अजवाइन
– काला गोंद
– छोटी हरड
ऐसे बनाएं हेल्दी पाउडर : सबसे पहले लिखी गई सभी चीजों को 50-50 ग्राम लें। फिर इनका बारीक पाउडर बना लें। खाना खाने के बाद एक ग्राम पाउडर सुबह और एक ग्राम पाउडर शाम को गर्म पानी के साथ लें। इससे जोड़ों का दर्द और मांसपेशियों का तनाव कुछ ही दिनों में ठीक होने लगेगा। इससे सूजन में भी कमी आती है।
ये उपाय भी आएंगे काम
चिकनगुनिया के दर्द से राहत पाने के लिए आपको कुछ अन्य घरेलू और आसान उपाय भी अपनाने चाहिए। इससे आपको दर्द और सूजन दोनों से राहत मिलेगी। और आपकी रिकवरी भी जल्दी होगी। दिन में कम से कम 6 से 7 गिलास गर्म पानी का सेवन जरूर करें। दरअसल, चिकनगुनिया के कारण शरीर में पानी की कमी होने लगती है। ऐसे में डिहाइड्रेशन की समस्या बढ़ जाती है। जब आप ज्यादा मात्रा में गर्म पानी का सेवन करते हैं तो इससे शरीर हाइड्रेट रहता है। साथ ही पानी शरीर से टॉक्सिन को भी बाहर निकालता है। जिससे शरीर अंदर से सेहतमंद होने लगता है।
नियमित एक्सरसाइज जरूरी
इसके साथ ही जोड़ों के दर्द से राहत पाने के लिए आपको नियमित रूप से हल्की ज्वाइंट एक्सरसाइज जरूर करनी चाहिए। दिन में कई बार अपने जोड़ों पर गर्म और ठंडा दोनों प्रकार का सेक करें। यानी कभी आइस पैक से सिकाई करें तो कभी हॉट बैग का उपयोग करें। इससे सूजन एकदम से कम होगी और दर्द से भी आराम मिलेगा। ध्यान रखें चिकनगुनिया होने के बाद इंडियन टॉयलेट का उपयोग नहीं करना चाहिए। क्योंकि इससे परेशानी और भी बढ़ सकती है।
