bathroom camping
bathroom camping

Overview:

कब्ज के कई कारण हैं। कम फाइबर वाला खाना, ज्यादा तला हुआ या मसालेदार खाना, पैकेज्ड व प्रोसेस्ड फूड और बिगड़ी हुई लाइफस्टाइल के कारण यह समस्या और भी बढ़ जाती है। कुछ लोग दिनभर में पानी का सेवन बहुत कम करते हैं, जिसके कारण भी यह परेशानी होने लगती है

Constipation Treatment in Ayurveda: कब्ज यानी पेट साफ न होना एक ऐसी समस्या है जिससे अधिकांश लोग जूझते हैं। इसके कारण आपकी सुबह ही नहीं बल्कि पूरा दिन खराब हो जाता है। सामान्य सी लगने वाली यह समस्या कई बीमारियों की भी जड़ बन सकती है। ऐसे में बहुत जरूरी है कि आप इस गंभीर परेशानी का स्थाई समाधान करें। नहीं तो आपकी मुश्किलें काफी बढ़ सकती हैं। आयुर्वेद में इस परेशानी का रामबाण इलाज मौजूद है। आप इसे अपनाकर आसानी से जड़ से इस समस्या को खत्म कर सकते हैं।

कई बीमारियों की जड़ है कब्ज

Chronic Constipation
Reason of Chronic Constipation

कब्ज के कई कारण हैं। कम फाइबर वाला खाना, ज्यादा तला हुआ या मसालेदार खाना, पैकेज्ड व प्रोसेस्ड फूड और बिगड़ी हुई लाइफस्टाइल के कारण यह समस्या और भी बढ़ जाती है। कुछ लोग दिनभर में पानी का सेवन बहुत कम करते हैं, जिसके कारण भी यह परेशानी होने लगती है। कब्ज के कारण सिरदर्द, पेट दर्द, जी घबराना, उल्टी, मितली आना, पाइल्स जैसी कई बीमारियां होने लगती हैं। इसलिए स्वस्थ जीवन जीने के लिए यह बहुत जरूरी है कि आप कब्ज का परमानेंट इलाज अपनाएं।

इस असरदार तरीके को अपनाएं

आयुर्वेदिक डॉक्टर रॉबिन शर्मा ने पिछले दिनों अपने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर करके कब्ज को ठीक करने का बहुत ही आसान तरीका बताया है। डॉ. शर्मा का कहना है कि इस तरीके को अपनाने का फायदा आपको कुछ ही दिनों में नजर आएगा। इसका सेवन आपको करीब तीन महीने तक लगातार करना होगा। इससे पुरानी से पुरानी कब्ज की समस्या भी दूर हो जाएगी। इसके लिए आपको मात्र तीन चीजों की जरूरत है मुनक्का, सौंफ और सूखा आलूबुखारा।

गुणों से भरपूर हैं ये तीनों चीजें

आयुर्वेद में इन तीनों ही चीजों को महत्वपूर्ण माना गया है। मुनक्के में भरपूर मात्रा में आयरन होता है। जिससे पाचन तंत्र ठीक होता है। इसी के साथ इसमें आयरन और विटामिन बी होता है, जो एनीमिया ठीक करने में मददगार होता है। वहीं सौंफ भी कब्ज को ठीक करने का रामबाण इलाज मानी जाती है। इसमें हाई फाइबर के साथ ही मैग्नीशियम, फेनकोन, एनेथोल सहित कई एंजाइम होते हैं। इसके पानी में लैक्सेटिव गुण भी होते हैं। इन सभी पोषक तत्वों के कारण सौंफ खाने से पाचन तंत्र में सुधार होता है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट्स और एंटी इंफ्लेमेटरी गुण भी होते हैं, जो पेट की सूजन को कम करते हैं। सौंफ के पानी से गैस्ट्रिक एसिड की मात्रा भी कंट्रोल होती है, जिससे गैस और ​कब्ज दोनों से राहत मिलती है। कब्ज से आराम दिलाने में सूखे आलूबुखारा भी बहुत लाभकारी होते हैं। इसमें रेचक गुण होते हैं। जिससे पेट साफ होने में मदद मिलती है। यही कारण है कि जब आप इन तीनों को मिलाकर इनका सेवन करते हैं तो इससे कब्ज सहित पेट संबंधी कई परेशानियां दूर होती हैं।

जानिए कैसे करना है इनका उपयोग

डॉ. रॉबिन ने बताया कि सबसे पहले आप रात में एक गिलास पानी में चार से पांच मुनक्के, एक चम्मच सौंफ और दो सूखे आलूबुखारे भिगो दें। सुबह उठकर आप इस पानी का सेवन करें और सभी चीजों को अच्छे से चबा चबाकर खाएं। इस मिश्रण का करीब तीन महीने तक लगातार सेवन करने से कब्ज की समस्या दूर होने में मदद मिलेगी। साथ ही अन्य लाभ भी होंगे।

मैं अंकिता शर्मा। मुझे मीडिया के तीनों माध्यम प्रिंट, डिजिटल और टीवी का करीब 18 साल का लंबा अनुभव है। मैंने राजस्थान के प्रतिष्ठित पत्रकारिता संस्थानों के साथ काम किया है। इसी के साथ मैं कई प्रतियोगी परीक्षाओं की किताबों की एडिटर भी...