Avoid Food Poisoning: जब बात स्वास्थ्य को लेकर आती है तो जरूरी हो जाता है कि आप अपनी सेहत को लेकर कितने सचेत हैं। कहीं ऐसा तो नहीं कि आपको अपनी सेहत की बिल्कुल भी परवाह नहीं है। घर में रसोई और रसोई में पकने वाला खाना बनाते समय क्या आपने सोचा है कि यदि आपने खाना लापरवाही से या सही तरह से साफ सफाई से नहीं बनाया तो उसका कितना गलत असर आपकी सेहत पर पड़ सकता है। इससे फुड पॉइजनिंग जैसी गम्भीर बिमारी होने का सबसे ज्यादा खतरा रहता है। तो क्यों न खाने बनाते समय इन बातों का ध्यान रखें जिससे फूड पाइजनिंग होने का खतरा न रहे-
फूड पॉइजनिंग
फूड पॉइजनिंग का मतलब ही खाने में लापरवाही बरतने से है। चाहे आप बाहर खाना खाएं या फिर घर पर खाना बनाकर कर खाएं। कहीं पर भी खाना बनाते समय साफ सफाई पर ध्यान नहीं रखना साथ ही बासी खाना या फिर काफी समय तक कटे हुए फल या फिर गंदे पानी से भी फूड पॉइजनिंग हो सकता है। देखा जाए तो फूड पॉइजनिंग पेट से जुड़ा एक संक्रमण है जो स्टैफिलोकोकस नामक बैक्टीरिया के पनपने से होता है।

अच्छी तरह हाथ धोएं
खाना खाने बनाते समय सबसे ज्यादा जरूरी है हाथों को भली प्रकार से धोना। क्योंकि हाथों को बिना धोएं खाना बनाने से कीटाणु सीधा हमारे खाने के जरिए हमारे शरीर में प्रवेश कर लेते है। जो स्वास्थ्य की दृष्टि से बेहद हानिकारक है। इसलिए जरूरी है हाथों को भली प्रकार से धोकर ही खाना बनाएं। ये छोटी सी कोशिश हमारे स्वास्थ्य के प्रति बेहद लाभदायक रहती है। यहां एक और बात ध्यान देने योग्य है कि कच्चे मीट को इस्तेमाल करते समय उसे छूने या साफ करने के बाद हाथ साबुन से धोएं।
बर्तनों को इस्तेमाल में लाने से पहले धो कर लेना

कई बार ऐसा होता है कि हम कुछ भी खाने की चीज बनाने या परोसने से पहले जिस बर्तन को लेते है। तो उसको धोने में विश्वास नहीं रखते है। बर्तन सही तरह से साफ है या नहीं। या कितने दिनों से बर्तन रखा है। उस पर कीटाणु कितनी बार बैठते है इस ओर हमारा ध्यान नहीं जाने के कारण वे कीटाणु खाने के जरिए हमारे पेट में चले जाते है जिससे हमें फूड पॉइजनिंग होने का खतरा रहता है। तो ध्यान रखें कि खाना बनाने या परोसने से लेकर जो भी बर्तन आप इस्तेमाल में ले वे अच्छी तरह से साफ सुथरा होना चाहिए साथ ही आप उसे एक बार पानी से जरूर निकाल लें।
साफ पानी का इस्तेमाल

अधिकतर घरों में देखा जाता है कि महिलाएं पानी के मामलों में लापरवाही बरत देती है। गंदे पानी में ही सब्जियां धो देती है। या फिर आलस के चक्कर में सब्जियों को भली प्रकार से नहीं धोती है जिससे सब्जियों पर लगी गंदगी और मिट्टी सही से हटती नहीं है और वह हमारे भोजन में भी आ जाती है। जो बीमारियों को बढ़ावा देने का बहुत बड़ा कारण है। इसलिए सब्जियों को धोने और पकाने के लिए हमेशा साफ पानी का इस्तेमाल करें। ताकि आपको स्वस्थ व सुरक्षित भोजन मिल सके।
सब्जियां और मांस मच्छी को सही से पकाएं

कई महिलाएं जल्दी में खाना पकाती है जिससे खाना तो सही से नहीं बनता है। इससे खाने में से रोगाणु मरते नहीं है जिससे खाना स्वास्थ्य की दृष्टि से लाभदायक नहीं होता है। इसलिए खाना चाहे शाकाहारी हो या मासाहारी सही से पका कर खाना चाहिए। यदि खाना सही से पका नहीं होगा तो इससे भी फूड पॉइजनिंग होने का ज्यादा खतरा रहता है।
किचन को हाइजीनिक बनाएं

हमेशा ध्यान दें कि आपकी किचन हाइजीनिक हो। सबसे पहले तो किचन में जहां भी खाना पक रहा है वह जगह बिल्कुल साफ सुथरी रहें। किसी भी समान को गंदा न होने दें। जब भी फल सब्जियां काटनी है तो चाकू को धो कर इस्तेमाल करें। जिससे कीटाणु पनपने नहीं पाएं।
खाना बनाते समय चम्मच
खाना बनाते समय सबसे ज्यादा जरूरी है कि चम्मच को कहीं भी ऐसे ही नहीं रखें। क्योंकि इसका इस्तेमाल आपको बार-बार करना है आप इसे एक प्लेट में रखें इससे चम्मच पर कीटाणु चिपके नहीं और साफ सुथरे तरीके से खाना बना सकेंगी।
