अशोक के पत्तों का काढ़ा जड़ से दूर कर देगा यें बीमारियाँ
आयुर्वेद के अनुसार आमतौर पर घर की सुन्दरता को बढ़ाने के लिए लगाया जाने वाला अशोक के पेड़ कई तरह की बीमारियों के लिए दवाई का काम करता है। वहीं इस पेड़ को औरतों के लिए वरदान बताया गया है। इस पेड़ के पत्ते, फूल से लेकर पेड़ की छाल तक कई बीमारियों को दूर करने में मदद करती है। इसके आलावा ये स्किन से लेकर पेट तक की कई बीमारियों में मदद करता है।
Ashoka Leaves Kadha: हमारे आस पास पेड़ पौधे हमारे वातावरण को जिस तरह से शुद्ध करने का काम करते है वहीं हमारे आस पास मिलने वाले कई ऐसे पौधे है जो हमें कई तरह की बीमारियों से आज़ादी दिलाने में हमारी मदद करते है। आयुर्वेद के अनुसार आमतौर पर घर की सुन्दरता को बढ़ाने के लिए लगाया जाने वाला अशोक के पेड़ कई तरह की बीमारियों के लिए दवाई का काम करता है। वहीं इस पेड़ को औरतों के लिए वरदान बताया गया है। इस पेड़ के पत्ते, फूल से लेकर पेड़ की छाल तक कई बीमारियों को दूर करने में मदद करती है। इसके आलावा ये स्किन से लेकर पेट तक की कई बीमारियों में मदद करता है।
Also read: डार्क सर्कल से राहत पाने के लिए लगाएं ये 4 होममेड एलोवेरा आई मास्क
अशोक के पत्ते का काढ़ा कैसे है फायदेमंद
अशोक के पत्तों में कई तरह के गुण पाए जाते है वहीं इसमें सबसे ज्यादा एंटीओक्सिडेंट और फ्लेवानाइड नामक एंटीओक्सिडेंट पाया जाता है। ये स्किन से लेकर पेट की कई तरह की बीमारियों के लाभकारी होता है। इस काढ़े को बनाने के लिए आपको बस अशोक की कुछ पत्तियों को पानी में अच्छी तरह उबाल लेना है और ठंडा करके छानकर इसका सेवन कर लेना है। इसके आगे आइये जानते है इस काढ़े को पीने से आपको क्या क्या फायेदे होते है।
महिलाओं के लिए वरदान

महिलाओं को आमतौर पर होने वाले पीरियड्स के दर्द, पीरियड्स रसाव में होने वाली समस्या को कम करने में मदद करता है। इसके आलावा पेट में होने वाली कब्ज, पेट के कीड़े और पेचीस जैसी बीमारी को दूर करने में मदद करता है।
जोड़ों के दर्द से राहत

अगर आप जोड़ो के दर्द से परेशान है तो अशोक का काढ़ा आपके लिए लाभकारी साबित हो सकता है। आप इसके काढ़े को पी भी सकते है और वहीं इसके पत्तों को पीसकर लौंग के तेल के साथ मिलकर जोड़ों की मालिश भी कर सकते है। अशोक के पत्ते और लौंग के तेल में एंटीइन्फ्लामेट्री गुण पाए जाते है जो दर्द को कम करने और मांसपेशियों को आराम देने में मदद करते है।
पिग्मेंटेशन को करता है कम
जैसा की हमने पहले ही बताया कि अशोक के पत्ते स्किन के लिए बहुत फायदेमंद होते है। उसी तरह से अगर आप चेहरे पर होने वाले पिग्मेंटेशन से परेशान है तो अशोक के पत्तों का काढ़ा आपके लिए लाभकारी है। अशोक के पत्ते के बने काढ़े से स्किन की क्लींजिंग करने से चेहरे पर होने वाली पिग्मेंटेशन कुछ ही दिनों में दूर हो जाती है। इसके साथ ही आप चाहे तो अशोक के पत्तों का एक फेसपैक बनाकर भी चेहरे की रंगत वापस पा सकते है।
फोड़े फुंसी का करता है इलाज़

अशोक के पत्तों में एंटीबैक्टीरियल गुण पाए जाते है जो फोड़े फुंसी को जड़ से खत्म करने में मदद करते है। फोड़ों फुंसी पर आप इसके पत्तों को उबालकर या फिर इसका लेप भी लगा सकते है। फोड़े फुंसी में होने वाले सभी बैक्टीरिया को खत्म करने का काम करता है जिससे ये बहत जल्दी ठीक हो जाते है।
झुरियों से दें राहत
अगर आपके चेहरे की रंगत में कमी आ गयी है और झुरियां आपको आपकी उम्र से ज्यादा दिखा रही है तो ऐसे में ये अशोक का काढ़ा आपको सुन्दर और जवान बनाने में मदद कर सकता है। अशोक में एंटी एजिंग गुण होते है जो चेहरे में हाइड्रेशन को बढ़ाने में मदद करते है जिससे चेहरे पर होने वाली झुरियां खत्म होने लगती है।
