यूरिन इन्फेक्शन से बचने के लिए 7 टिप्स: Avoid Urine Infection
Avoid Urine Infection

कई बार ऐसा होता है कि महिलाएं काम में इतनी बिजी होती हैं कि उन्हें समय पर यूरिन जाने का समय ही नहीं मिल पाता। परिवार में सबके सेट टाइम शेड्यूल में कहीं न कहीं हर महिला इस प्रॉब्लम को फेस करती है। वो हर किसी को समय पर काम पूरा करके देना चाहती है और खुद सफर करती है। कई बार कहीं बाहर घूमने जाने पर वॉशरूम नहीं मिलने के कारण भी महिलाएं अक्सर यूरिन कंट्रोल करती हैं। ऐसे में वे काफी देर तक यूरिन रोककर रखती हैं। लेकिन ऐसा करना उनकी सेहत पर विपरीत असर डाल सकता है।  

कई परेशानियों से घिर सकती हैं आप

डॉक्टर्स के अनुसार यूरिन को ज्यादा रोकने के कारण यूरिनेशन की प्रक्रिया प्रभावित होती है। ब्लडर पर अधिक दबाव पड़ता है। कोशिकाएं ​ढीली हो जाती हैं, इससे आगे चलकर यूरिन कंट्रोल नहीं हो पाता। इसकी के साथ संक्रमण, यूट्रस में खिंचाव, यहां तक कि गुर्दे में पथरी तक हो सकती है। ऐसे में जरूरी है कि आप इसे छोटी सी बात न समझें और इसके दूरगामी परिणामों पर गौर करें। 

बन सकता है इंफेक्शन का कारण 

लंबे समय तक यूरिन रोकने से बैक्टीरिया के पनपने की आशंका काफी बढ़ जाती है। ऐसे में यूरिन इंफेक्शन हो सकता है। यूरिन इंफेक्शन अपने आप में काफी तकलीफदेह होता है। यूरिन में खून आना, यूरिनेशन के दौरान जलन महसूस होना, थोड़ी-थोड़ी देर में यूरिन आना, डार्क येलो कलर का यूरिन आना, यूरिन में बहुत ज्यादा बदबू आना, पेट के निचले हिस्से में दर्द होना आदि यूरिन इंफेक्शन के लक्षण हैं। बहुत ज्यादा यूरिन रोकने के कारण कई महिलाओं को बार-बार इंफेक्शन हो जाता है। कई बार इसके कारण फीवर भी हो जाता है। 

किडनी और मांसपेशियों में दर्द 

यूरिन को बहुत देर तक रोकने से हमारी मांसपेशियों पर दबाव बढ़ता है।
Holding urine for a long time increases the pressure on our muscles

यूरिन को बहुत देर तक रोकने से हमारी मांसपेशियों पर दबाव बढ़ता है। ऐसे में उनमें दर्द होने लगता है। कई बार यह दर्द किडनी तक पहुंच जाता है। ऐसे में बेहतर है कि आप जब भी महसूस करें कि आपको वॉशरूम यूज करने की जरूरत है, समय निकालें। नहीं तो आगे चलकर ये बड़ी परेशानी बन सकती है।  

यूरिनेशन की प्रक्रिया पर नियंत्रण खोना 

हमने पहले भी आपको बताया कि यूरिन रोकने से मांसपेशियों पर दबाव पड़ता है। ऐसे में अगर आप लगातार मांसपेशियों पर दबाव डालेंगे तो वो लूज हो जाती हैं। जिससे आगे चलकर आप यूरिन चाहते हुए भी कंट्रोल नहीं कर पाएंगी। उम्र बढ़ने के साथ यह समस्या और भी ज्यादा बढ़ सकती है। यूट्रस की मांसपेशियों को फिर से टाइट करने की कुछ एक्सरसाइज हैं। अगर आप भी ऐसी तकलीफ महसूस कर रही हैं तो इन्हें करना शुरू करें।  

किडनी की पथरी होने का डर 

जब आप लंबे समय तक यूरिन रोकती हैं तो आपको किडनी की पथरी होने की आशंका बढ़ जाती है।
When you hold urine for a long time, you are more likely to develop kidney stones.

जब आप लंबे समय तक यूरिन रोकती हैं तो आपको किडनी की पथरी होने की आशंका बढ़ जाती है। जो लोग यूरिन बार-बार जाने के डर से पानी कम पीते हैं, उन्हें भी किडनी में पथरी की परेशानी रहती है। पथरी का होना काफी गंभीर है, क्योंकि कई बार इसे सर्जरी से निकलवाना पड़ता है।

मैं अंकिता शर्मा। मुझे मीडिया के तीनों माध्यम प्रिंट, डिजिटल और टीवी का करीब 18 साल का लंबा अनुभव है। मैंने राजस्थान के प्रतिष्ठित पत्रकारिता संस्थानों के साथ काम किया है। इसी के साथ मैं कई प्रतियोगी परीक्षाओं की किताबों की एडिटर भी...

Leave a comment