इरिटेबल बाउल डिजीज
इरिटेबल बाउल डिजीज

मानसून में पेट की समस्या से निपटने के लिए अपनायें ये तरीक़े

मानसून में पाचन और पेट से जुड़ी समस्याएं काफी ज्यादा होती हैं, क्योंकि इस समय दौरान हमारी पाचन क्रिया धीमी हो जाती है। इसलिए थोड़ा भी

Stomach Problems in Monsoon: बरसात का मौसम घूमने, फिरने और मौज मस्ती के लिए सबसे अच्छा मौसम माना जाता है। इस समय गर्मी से भी राहत मिल जाती है, चारों तरफ़ हरियाली नज़र आती है। ऐसे में मन भी बहुत प्रफुल्लित रहता है और चटपटा, तला, भुना खाने में खूब मज़ा आता है। लेकिन, यह मौसम अपने साथ ही कई तरह की बीमारियों भी लेकर आता है। ख़ासतौर पर इस समय पाचन और पेट से जुड़ी समस्याएं काफी ज्यादा होती हैं, क्योंकि इस समय दौरान हमारी पाचन क्रिया धीमी हो जाती है। इसलिए थोड़ा भी गलत खाने से इन्फेक्शन हो सकता है। इस वजह से अपच, एसिडिटी, पेट दर्द और कब्ज जैसी समस्याएं हो सकती हैं। कई बार परेशानी ज्यादा होने से फ़ूड पॉइजनिंग की समस्या भी देखने को मिलती है। इसलिए इस समय पेट की समस्या से दूर रहने के लिए कुछ सावधानियाँ बरतना ज़रूरी है, जिससे आप एकदम स्वस्थ रहकर मौसम का भरपूर आनंद ले सकें। चलिए जानते हैं इन तरीक़ों के बारे में-

Also read: डायबिटीज को रिवर्स करना चाहते हैं तो अपनाएं ये तरीके

पानी पीते रहें

Stomach Problems in Monsoon-keep healthy and oily skin in monsoon
Stomach Problems in Monsoon-keep healthy and oily skin in monsoon

गर्मियों में तो ज्यादा प्यास लगने की वजह से हम सभी खूब पानी पीते हैं, लेकिन मानसून में मौसम में नमी होने से प्यास कम लगती है। पानी कम पीने के कारण पेट से जुड़ी समस्याएं होने लगती हैं। पाचन क्रिया सुचारू रूप से चलती रहे इसके लिए दिन भर में कम से कम दस से बारह गिलास पानी पीना चाहिए। इसके अलावा हाइड्रेटेड रहने के लिए आप समय-समय पर दूसरे फ्लूइड्स भी ले सकते हैं।

रेगुलर एक्सरसाइज

इस समय सड़कों पर पानी होने के कारण घर से बाहर निकलना कम हो जाता है। ऐसे में वॉक या और किसी भी तरह का फिजिकल वर्कआउट नहीं हो पाता है।  लंबे समय तक एक ही जगह बैठे रहने के कारण खाना ठीक से पच नहीं पाता है। इस वजह से पाचन से जुड़ी समस्याएं ज्यादा होने लगती हैं। अगर आप बाहर नहीं जा पा रहे हैं तो घर में योगा या फिर लाइट एक्सरसाइज कर सकते हैं, इससे बॉडी में मूवमेंट होता रहेगा और और पाचन क्रिया ठीक रहेगी।

वजन घटाने के लिए करें ये 4 हुला हूप एक्सरसाइज: Hula Hoop Excercises
Hula Hoop Exercise

मसालेदार खाने से बचें

मानसून में हमें चटपटा और मसालेदार खाना खूब पसंद आता है। लेकिन, इस तरह का खाना आपका पेट ख़राब कर सकता है। इसलिए कोशिश करें कि इस समय अपने मन पर थोड़ा नियंत्रण रखें और इन चीज़ों से दूरी बनायें।

फ्रेश फ़ूड लें

इस समय खाना अगर देर तक रखा रहता है तो उसमें बैक्टीरिया पनपने लगते हैं। ये बैक्टीरिया पेट में इंफेक्शन का कारण बन सकते हैं। इससे फूड पॉइजनिंग भी हो सकती है। इसलिए कोशिश करें कि मानसून में केवल गरमागरम और ताजा खाना ही खाएं। 

Fruits
Fruits

अजवायन और हींग का सेवन करें

बरसात के दिनों में खाना खाने के बाद एक चम्मच अजवाइन को गर्म पानी में काले नमक के साथ पी लें। इससे गैस नहीं बनती और इस वजह से होने वाला पेट दर्द भी तुरंत दूर हो जाता है। अगर पेट दर्द की समस्या हो तो आप हींग का उपयोग करें। यह खाने को पचाने में सहायता करती है। सब्ज़ी और दाल में थोड़ी हींग ज़रूर डालें।

Ajwaayan and heeng
Ajwaayan and heeng are helpful in improving digestion

तो, आप भी मानसून में पेट से जुड़ी समस्याओं से निपटने के लिए ये तरीक़े ज़रूर अपनायें।

अभिलाषा सक्सेना चक्रवर्ती पिछले 15 वर्षों से प्रिंट और डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं। हिंदी और अंग्रेज़ी दोनों भाषाओं में दक्षता रखने वाली अभिलाषा ने करियर की शुरुआत हिंदुस्तान टाइम्स, भोपाल से की थी। डीएनए, नईदुनिया, फर्स्ट इंडिया,...