Summary: पैरों के दर्द में आराम पाने के लिए 8 प्रभावी योगासन
नियमित योग अभ्यास से पैरों के दर्द को कम किया जा सकता है और मांसपेशियों की ताकत व लचीलापन बढ़ाया जा सकता है।
ट्रिकोणासन, भुजंगासन, वृक्षासन जैसे 8 आसान योगासन आपके पैरों को आराम और मजबूती देंगे।
Yoga for Leg Pain: यदि आपको हमेशा पैरों में दर्द रहता है और आपने इसे ठीक करने के लिए लाखों उपाय भी कर लिए हैं लेकिन दर्द जाने का नाम नहीं ले रहा है तो यह आर्टिकल आपके लिए है। आज इस लेख में हम आपके लिए पैरों के दर्द को कम करने के लिए योगासन के बारे में बताने वाले हैं। यहां बताए गए 8 योगासन को लगातार करने से आपके पैरों में रहने वाले दर्द को कम करने में मदद मिल सकती है।
त्रिकोणासन

इसे ट्रायएंगल पोज़ कहा जाता है, जो एक बार में आसान दिखता है लेकिन है नहीं। इसे करने के लिए दोनों पैर दूर कर लें और दाहिने पैर को आगे और बाएं पैर को 90 डिग्री पर मोड़ें। अब बाएं पैर की ओर बाएं हाथ जमीन पर रखें और दाहिने हाथ को ऊपर हवा में करें। ऐसा दोनों पैरों से करें।
ताड़ासन
यह आसान करने में आसान है, इसके लिए अपने पैरों को हिप के बराबर अलग करके खड़े हो जाएं। बांह को ऊपर करें और गहरी सांस लें। पैर नीचे रखते हुए ऊपर की ओर स्ट्रेच करें। पेट रीढ़ की ओर खींचें।
भुजंगासन

इसे कोबरा पोज़ भी कहा जाता है। इसे करने के लिए हथेलियों को फर्श पर फैलाकर कंधे के बगल में रखें। धीरे से अपने चेस्ट को उठाएं। अपने कंधों को रिलैक्स रखते हुए धीरे से अपनी पीठ को झुकाएं।
वृक्षासन

इसे करने में आपको शुरुआत में थोड़ी मुश्किल जरूर हो सकती है लेकिन इसमें एक्सपर्ट होने के लिए आप शुरुआत में दीवार की मदद ले सकती हैं। एक पैर पर खड़े हो जाएं और दूसरे पैर की एड़ी को उस पैर के अंदरूनी जांघ पर रखें। इस तरह से 30 सेकेंड से 1 मिनट तक रहें और दूसरे पैर से दोहराएं।
वीरभद्रासन
इस योग आसान को करने के लिए संतुलन की बहुत जरूरत पड़ती है। इसलिए यदि आपको लगता है कि आपके शरीर को संतुलन का जरूरत है, तो भी इसे किया जा सकता है। पैरों को अलग-अलग करके खड़े हो जाएं, एक पैर आगे और दूसरा पैर उसके साइड में हो। पिछले पैर को सीधा रखते हुए सामने के घुटने को मोड़ें। बांहें जमीन के बराबर फैलाएं।
सेतुबंधासन

इसे ब्रिज पोज़ कहा जाता है, जिसमें आपको अपने शरीर का पूरा वजन कंधों पर डालना पड़ता है। पीठ के बल लेट जाएं, हाथ धड़ के दोनों ओर हो। दोनों पैर 90 डिग्री पर मुड़े हों, अब सिर्फ पेठ को ऊपर उठाना है। सिर, पैर और हाथ जमीन पर टिके हों।
अधोमुखश्वानासन

इसे डाउनवार्ड फेसिंग डॉग कहा जाता है। इसे करने के लिए जमीन पर दोनों पैर और हाथ रखकर उल्टे वी आकार बनाने के लिए अपने पैरों को सीधा करते हुए अपने हिप्स को छत की ओर उठाएं।
बालासन

इसका नाम ही इसलिए पड़ा है क्योंकि यह आसान दिखता है। लेकिन इसे करना भी अपने आपमें एक टेक्निक है। इसके लिए फर्श पर घुटने टेकें, एड़ी पर बैठें। अपने टॉर्सो को आगे नीचे करें, थाइज और माथे के बीच जमीन पर टिका दें। बांह आगे बढ़ाएं। गहरी सांस लें और रिलैक्स करें।
