सर्दी, खांसी, शरीर में दर्द, पेट खराब हो या हो कब्ज, हल्दी वाला दूध हर मर्ज की दवा माना गया है। हल्दी और दूध के आयुर्वेदिक औषधीय गुण हर छोटी मोटी परेशानी के लिए आदर्श माने जाते हैं और इसलिए घरेलू नुस्खों में हल्दी वाले दूध की अपनी जगह है।

डायबिटीज़ के रोगियों के लिए है बेस्ट

हल्दी सभी मसालों में सबसे श्रेष्ट है क्योंकि इसमें सबसे ज्यादा औषधीय गुण मौजूद हैं। ये ब्लड में मौजूद ग्लूकोज़ के स्तर को नीचे लाता है औऱ इससे इंसुलिन का स्तर भी नीचे होता है।

बिगड़ते मूड को सुधारता है

अमेरिकन जर्नल ऑफ गेरिऐट्रिक साइकियाट्रिक में छपे एक लेख के अनुसार हल्दी याददाश्त और मूड दोनों को सुधारता है। हल्दी में मौजूद कर्क्युमिन दिमाग की कोशिकाओं के लिए लाभकारी है और अल्जाइमर और डिप्रेशन जैसी बिमारियों में सुधार करता है। नियमित हल्दी वाले दूध के सेवन से रात की नींद अच्छी आती है।

कैल्शियम

दूध में कैल्शियम की अधिकता होती है और हल्दी के साथ मिलकर ये सेहत के लिए और भी गुणकारी बन जाता है। जिन लोगों को लंबे समय से जॉइंट्स में या हड्डियों में दर्द है, उन्हेंम रोज़ गुन गुना हल्दी वाला दूध पीना चाहिए। ये अर्थराइटिस में भी राहत देता है।

वज़न नियंत्रण

स्किम मिल्क या लो फैट मिल्क में हल्दी मिलाने के बाद ये दूध शरीर में ग्लूकोज़, लिवर फैट, कॉलेस्ट्रोल के स्तर को कम करता है और वज़न को नियंत्रित रखता है।

होता है एटी-बैक्टेरियल

इससे शरीर कई तरह के संक्रमण से बचता है और किसी भी तरह का चोट, शरीर में दर्द भी जल्दी ठीक होता है। ये खून को साफ करता है जिसकी वजह से स्किन न सिर्फ ग्लो करती है, बल्कि कील मुहांसो से भी बची रहती है।