विटामिन सी शरीर के प्रतिरोधक क्षमता (इमयून सिस्टम) को सही करता है और शरीर में होने वाले नुकसानदेह केमिकल रिएशन्स को भी नियंत्रण में रखता है। यही वजह है कि बदलते मौसम में सर्दी, जुकाम की शिकायत से बचने के लिए विटामिन सी रिच फल, साग, सब्जियां खाने की सलाह दी जाती है।
- सिट्रस फल- नारंगी, मौसम्बी, नींबू जैसे फलों में विटामिन सी प्रचूर मात्रा में मौजूद है। यूनाइटेड स्टेट्स डिपार्टमेंट ऑफ अग्रीकल्चर के अनुसार नारंगी या नींबू के सौ ग्राम पोशन में 33 मिलीग्राम विटामिन सी मौजूद होता है।
- सभी ऐसी सब्जियां जो क्रुसिफेरस फैमिली में शामिल हो- बंदगोभी, फूलगोभी, ब्रोकली, केल आदी सब्जियां और अन्य हरी पत्तेदार सब्जियों भी विटामिन सी भरपूर मात्रा में पाया जाता है, इसलिए बदलते मौसम में इन्हें अपने डायट में जरूर शामिल करना चाहिए।
- पपीता- पपीता एक ऐसा फल है जिसमें सिर्फ विटामिन सी ही नहीं और भी कई तरह के पोषक तत्व मिलते हैं। आधा कप पपीता ही बॉडी को एक दिन में जितना विटामिन सी चाहिए उतना दे देता है।
- टमाटर- हालांकि टमाटर हम कई सब्जियों, दाल में डालकर खाते हैं, लेकिन इस मौसम में तो विशेश रूप से टमाटर डायट में शामिल करना चाहिए।
- शिमला मिर्च- जितने भी तरह के बेल पेपर्स हैं जैसे लाल, पीले और हरे शिमला मिर्च, सभी में विटामिन सी की अधिकता है।
- किवी- फलों में सिट्रस फलों के अलावा किवी में भी विटामिन सी बहुत अधिक मात्रा में पाया जाता है।
