Overview: मेकअप में ये आईशैडो आजकल ट्रेंड में है
जब भी आप मेकअप करती है तो आप ध्यान रखती है कि मेकअप में किसी तरह की गलती नहीं हो जाए तो ऐसे में यदि आप सही आईशैडो का इस्तेमाल नहीं कर रही है तो जरूरी है कि सही आईशैडो का चुनाव करें।
Trending Eyeshadow Looks: मेकअप में यदि आपको नया ट्राई करना है तो जरूरी है कि रोजमर्रा में जो आप टिप्स अपनाती है उससे अलग कुछ नए टिप्स होना आवश्यक है। तभी आपका मेकअप कुछ डिफरेंट नजर आएगा। यदि आजकल आप देखें तो न्यू जेनरेशन तो कुछ न कुछ नया ट्राई करना चाहती है। इसी तरह जब वह पार्टी में जाती है तो उन्हें अपने मेकअप में भी कुछ नया ही ट्राई करना होता है। मेकअप में यदि आईशैडो की बात की जाए तो आजकल बहुत डिफरेंट लिर में आईशैडो ट्रेंड में है। उनमे से कुछ आईशैडो के बारे में हम आपको बता रहे है।
पीच,कोरल और रोजी पिंक
हमेशा से ही युवतियों को ये कलर पसंद आते है। क्योंकि ये कलर उनको चेहरे सॉफ्ट और नेचुरल सा लुक देते है। ये कलर्स इस तरह की आप दिन में भी कहीं लगाकर जाती है। तो भी यह ज्यादा भड़काउ नहीं लगते है। बल्कि आपकी आंखे का लुक ही नेचुरल नजर आता है। इनमे आपको बहुत सारी अच्छी क्वालिटी के आईशैडो मिल जाएंगे। बस आपको इन्हें लगाने का सही तरीका आना चाहिए। क्योंकि कई बार ठीक से नहीं लगाया गया आईशैडो आपकी आंखों को उतना सुंदर दर्शाता नहीं है।
कंट्रास्ट कलर
यदि आपको अपनी आंखों को ज्यादा अट्रैक्टिव बनाना है तो कलर के आईशैडो को मिलाकर यह आईशैडो लगाया जाता है। जिससे आपकी आंखें ब्राइट और वार्म लुक देती है। आपको कॉलेज के किसी फेस्ट में जाना है या दोस्तों के साथ रात में पार्टी करने जाना है तो कंट्रास्ट करके आईशैडो का इस्तेमाल करें। जिसमे पहले एक कलर का आंखों पर इस्तेमाल किया जाता है। और फिर दूसरे कलर का इस्तेमाल किया जाता है। साथ ही अपनी ड्रेस से मैचिंग करता हुआ यह आईशैडो बेहद आकर्षित नजर आता है।
नेचुरल कलर
ऑफिशियल वर्क पर जाना है लेकिन आईशैडो में ज्यादा फन टाइप के रंगों का इस्तेमाल नहीं करना है तो ऐसे में युवतियां डीप ब्राउन,गोल्ड और ग्रे रंग के आईशैडों का इस्तेमाल करती है इससे आपकी आंखे जयादा भड़काउ भी नहीं लगती है और सोबर नजर आती है। ये कलर आपकी किसी भी ड्रेस से मैच कर जाते है। बस ध्यान रखें कि जब भी आईशैडो जब भी लगाए तो आंखों के ऊपर ज्यादा भरा हुआ सा महसूस नहीं हो।
सिल्वर
आजकल सिल्वर कलर युवतियों को खासा पसंद आ रहे है क्योंकि जब वह किसी पार्टी में जा रही होती है तो वेस्टर्न ड्रेस के साथ आंखों पर सिल्वर आईशैडो लगाना ज्यादा पसंद है क्योंकि इससे ड्रेस काफी मॉर्डन और वॉर्म नजर आती है। और सभी की नजर आप टिक जाती है। क्योंकि सिल्वर कलर स्वयं में भी काफी मॉर्डन नजर आता हैै। लेकिन यह मॉर्डन ड्रेस पर ही जचता है।
पीला
आईशैडो में आजकल युवतियां पीला रंग भी खासा पसंद कर रही है क्योंकि यह कलर ऐसा है जब आप अपनी आंखों पर लगाती है तो आपको सारे दिन ऊर्जा महसूस होती है। और आपके अंदर सकारात्मकता बनी रहती है। अधिकतर कॉलेज गर्ल्स यलो कलर के आईशैडो में आपको दिख ही जाएंगी।
साइबर लाइम कलर
दोस्तों के साथ आउटिंग पर जाना हो या फिर उनकी बर्थडे पार्टी में युवतियों को साइबर लाइम कलर बेहद भाता है। क्योंकि यह बेहद डिफरेंट और अट्रैक्टिव होता है। इस कलर का आईशैडो जब वह डिफरेंट तरीके से आंखों पर लगाती है तो उनका लुक बेहद डिफरेंट नजर आता है। क्योंकि गर्ल्स को हमेशा वाइब्रेट टाइप की चीजें पसंद आती है। इसे लगाकर उनका लुक मॉर्डन नजर आता है।
इन पर ध्यान दें
-गर्ल्स आजकल ग्लैमर दिखने के लिए ग्लिटर और मटैलिक फिनिश आईशैडो का इस्तेमाल करती है। जो उनकी आंखों को ग्लैमर लुक देते है।
-व्हाइट आईशैडो को आंखों के नीचे लीड के आसपास इस्तेमाल किया जाता है। जिससे आपकी आंखें अट्रैक्टिव नजर आती है।
-आंखों को शिमरी लुक देने के लिए आंखों के ऊपर शिमर का इस्तेमाल किया जाता है जिससे आपका लुक बिल्कुल पार्टी वियर नजर आए। और कॉलेज गोइंग गर्ल्स को तो इनसे बेहतर तरीके से आंखों को अट्रैक्टिव दिखाना आता है।

