पर ये रंग कौन से होते हैं, आपके मन में ये सवाल जरूर उठ गया होगा। आप भी उन रंगों के आईशैडो जरूर जान लेना चाहती होंगी, जो आपको हर लुक के लिए झट से तैयार कर देंगे। आईशैडो के इन्हीं रंगों पर आइए नजर डालें और बना लें अपने मेकअप का हिस्सा-
कोरल और गुलाबी पहली पसंद–
आप कहेंगी ये तो सबसे कॉमन रंग हैं। इस कलर के आईशैडो तो करीब-करीब सभी के पास होते हैं। हां आप सही हैं लेकिन ये वो कलर सच में है जो आपके मेकअप बॉक्स में होना ही चाहिए। ये रंग तकरीबन हर रंग के कपड़ों के साथ मैच हो जाता है। ये स्किन के हर कॉम्प्लेक्शन पर भी सूट करता जाता है।
सिल्वर–गोल्डन कलर है ऑल टाइम–
सिल्वर हू या गोल्डन ये ऐसे रंग हैं, जो आपकी आंखों की सुंदरता बढ़ा ही देते हैं। सबसे पहली बात तो इनको इस्तेमाल करने के लिए किसी खास रंग के कपड़े नहीं पहनने पड़ते हैं। इनको कई सारे रंगों के साथ मैच किया जा सकता है। दूसरे ये क्योंकि बिलकुल अलग रंग हैं, तो इनको ही आप अपने लुक की हाईलाइट भी ना सकती हैं।
पीच कलर का दबदबा–
पीच कलर भी एक ऐसा रंग है, जिसे आपको अपने मेकअप में रखना ही चाहिए। इस रंग को पहन कर न्यूड लुक देना भी आसान होता है और मेकअप लुक पाना भी आसान होता है। इस रंग के साथ आप किसी भी डार्क रंग की ड्रेस को पहन लीजिए बस।
भूरी आंखें हैं तो–
भूरी आंखें मतलब वो आंखें, जिन पर हर रंग का आईशैडो अच्छा लगता ही है। इन आंखों पर ज्यादातर रंग अच्छे लगते ही हैं। कुछ कलर ऐसे होते हैं, जो इन्हें सच में सुंदर बना देते हैं। जैसे ब्रोन्ज गोल्ड, ग्रीन, सिल्वर और चारकोल। ये ऐसे रंग हैं, जो आपकी आंखों को बेहद सुंदर बना ही देंगे।
ये भी पढ़ें-
