Three ladies travelling inside a metro; One wearing pink floral and the other one is wearing aa white dress
Alia Bhatt's Mother Soni Razdan Takes Underground Metro in Mumbai

Summary: सोनी राजदान ने मुंबई मेट्रो की सफाई और सुविधा की जमकर की तारीफ

एक्ट्रेस सोनी राजदान ने हाल ही में मुंबई मेट्रो की नई एक्वा लाइन में सफर किया और अपने अनुभव को सोशल मीडिया पर शेयर किया। उन्होंने बताया कि मेट्रो की साफ-सफाई, ठंडा और आरामदायक माहौल उन्हें बेहद पसंद आया।

Soni Razdan Mumbai Metro Journey: एक्ट्रेस सोनी राजदान जो आलिया भट्ट की मां भी हैं, ने हाल ही में मुंबई की अंडरग्राउंड मेट्रो में सफर किया। मुंबई के एक्वा लाइन मेट्रो से वह इतनी खुश हुई कि उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर फैंस के साथ अपनी खुशी शेयर की। एक्ट्रेस ने कुछ तस्वीरों के साथ एक वीडियो भी पोस्ट किया और बताया कि मेट्रो की सफाई, सुविधा और व्यवस्था देखकर वह बेहद प्रभावित हुईं।

सोनी राजदान ने पहली बार मुंबई मेट्रो की सवारी की और इतनी खुश हुई कि उन्होंने इंस्टाग्राम पर इसके बारे में पोस्ट ही कर दिया। उन्होंने कुछ तस्वीरों के साथ एक वीडियो पोस्ट किया। इनके साथ कैप्शन में उन्होंने लिखा “मेट्रो एक्वा लाइन से मैं सचमुच बहुत ज्यादा प्रभावित हूं। एकदम साफ-सुथरी, ठंडी, कुशल और, बस, वाह! T1 से कफ परेड तक का सफर मैंने पलक झपकते ही तय कर लिया। यह शायद मेरी पहली यात्रा थी, लेकिन यह मेरी आखिरी नहीं होगी।”

वीडियो में देखा जा सकता है कि सोनी राजदान स्टेशन के अंदर बने अंडरग्राउंड रास्ते से गुजरते हुए मेट्रो प्लेटफॉर्म की ओर जा रही हैं। इसके बाद वह अपने दोस्तों और अन्य यात्रियों के साथ मेट्रो कोच में बैठकर सफर करती नजर आती हैं।

इस वीडियो की सबसे दिलचस्प बात यह रही कि मेट्रो में मौजूद कई लोगों को यह तक पता नहीं चला कि उनके साथ एक एक्ट्रेस सफर कर रही हैं। सोनी राजदान बिल्कुल आम यात्रियों की तरह शांतिपूर्वक बैठकर यात्रा का आनंद लेती दिखाई दीं। उनके चेहरे पर साफ झलक रहा था कि वह इस नए अनुभव को पूरी तरह महसूस कर रही हैं। 

एक बात यह भी है मुंबई में एक्टर्स और स्टार्स को लेकर देश के बाकी जगहों की तरह मारा-मारी नहीं होती है। 

अगर सोनी राजदान के करियर की बात करें तो वह भारतीय फिल्म और टेलीविजन इंडस्ट्री का एक जाना-पहचाना नाम हैं। उन्होंने कई फिल्मों और टीवी प्रोजेक्ट्स में काम किया है। सोनी को अपनी शानदार एक्टिंग के लिए जाना जाता है। सोनी राजदान के हालिया प्रोजेक्ट्स में 2025 की फिल्म “सॉन्ग्स ऑफ पैराडाइज” में एक्टिंग और नेटफ्लिक्स की आने वाली मिस्ट्री थ्रिलर सीरीज “ब्राउन” शामिल हैं। वह फिल्म “डिफिकल्ट डॉटर्स” का निर्देशन भी कर रही हैं, जो मंजू कपूर के उपन्यास पर आधारित है और उनकी बेटी आलिया भट्ट द्वारा निर्मित है। इस फिल्म को बुसान एशियन प्रोजेक्ट मार्केट में भी प्रदर्शित किया गया था।

सोनी राजदान का निजी जीवन भी अक्सर चर्चा में रहता है। वह फिल्ममेकर महेश भट्ट की पत्नी हैं और उनकी दो बेटियां हैं- आलिया भट्ट और शाहीन भट्ट। आलिया भट्ट आज के दौर की सबसे सफल और पॉपुलर एक्ट्रेसेज में से एक हैं। वहीं शाही़न भट्ट एक लेखिका और मानसिक स्वास्थ्य से जुड़े मुद्दों पर आवाज उठाने वाली एक्टिविस्ट के रूप में जानी जाती हैं।

Subscribe GL

स्पर्धा रानी ने दिल्ली यूनिवर्सिटी के लेडी श्रीराम कॉलेज ने हिन्दी में एमए और वाईएमसीए से जर्नलिज़्म की पढ़ाई की है। बीते 20 वर्षों से वे लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट लेखन में सक्रिय हैं। अपने करियर में कई प्रमुख सेलिब्रिटीज़ के इंटरव्यू...