A woman and a young boy sit together on a sofa, looking at a smartphone screen. The image features a large WhatsApp logo in the top left corner. Floating digital icons of a shield, a bell, and padlocks surround the phone, symbolizing digital safety and security settings.
A woman and a young boy sit together on a sofa, looking at a smartphone screen. The image features a large WhatsApp logo in the top left corner. Floating digital icons of a shield, a bell, and padlocks surround the phone, symbolizing digital safety and security settings.

Summary: बच्चों के लिए WhatsApp हुआ और सुरक्षित, जानें माता-पिता का नया कंट्रोल फीचर कैसे करेगा काम

बच्चों की ऑनलाइन सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए WhatsApp ने एक नया फीचर पेश किया है। इस फीचर के जरिए माता-पिता बच्चों के अकाउंट पर निगरानी रख सकेंगे।

Whatsapp New Features:  मैसेजिंग ऐप WhatsApp बच्चों की सुरक्षा को लेकर एक बड़ा बदलाव करने की तैयारी में है। खबर है कि कंपनी जल्द ही ऐसा खास फीचर ला सकती है, जिससे कम उम्र के यूजर्स के लिए ऐप का इस्तेमाल पहले से ज्यादा सुरक्षित हो जाएगा। कहा जा रहा है कि यह फीचर खास तौर पर छोटे बच्चों को ध्यान में रखकर बनाया जा रहा है और इसमें माता-पिता की भी अहम भूमिका होगी। अब आप भी जानना चाहते होंगे कि ये नया फीचर क्या है, आखिर यह नया सिस्टम कैसे काम करेगा और बच्चों के अकाउंट में क्या बदलाव आएंगे तो चलिए जानते हैं इस बारे में।

A close-up shot of a hand holding a smartphone against a bright yellow background. The phone screen displays the WhatsApp logo followed by the text "parents managed account" in a white, serif font.
Parent managed account

Parent-Managed Account एक ऐसा सिस्टम होगा जिसमें बच्चे का WhatsApp अकाउंट माता-पिता की निगरानी में चलेगा। यानी बच्चा ऐप का इस्तेमाल तो कर सकेगा, लेकिन उससे जुड़ी कई जरूरी सेटिंग्स और फैसलों पर पैरेंट्स का कंट्रोल रहेगा। इस तरह बच्चों की ऑनलाइन गतिविधियों पर नजर रखना आसान होगा और उनके लिए व्हाट्सएप का इस्तेमाल पहले की तुलना में ज्यादा सुरक्षित बनाया जा सकेगा।

व्हाट्सएप का यह फीचर खास तौर पर 13 साल से कम उम्र के बच्चों को ध्यान में रखकर तैयार किया जा रहा है। इसमें बच्चे खुद से WhatsApp अकाउंट नहीं बना पाएंगे, बल्कि उनका अकाउंट सिर्फ 18 साल या उससे अधिक उम्र के पैरेंट्स ही सेटअप कर सकेंगे। अकाउंट बनाते समय पैरेंट और बच्चे के फोन को QR कोड के जरिए आपस में लिंक किया जाएगा, जिससे दोनों अकाउंट जुड़े रहेंगे और पैरेंट्स बच्चों के इस्तेमाल पर नजर रख पाएंगे।

जब बच्चे का अकाउंट बनाया जाएगा, तो वह सीधे पैरेंट के WhatsApp अकाउंट से लिंक रहेगा। यानी बच्चे की कुछ जरूरी सेटिंग्स में बदलाव करने के लिए माता-पिता की अनुमति जरूरी होगी। इसके लिए एक खास PIN सिस्टम भी रखा जाएगा, जो केवल पैरेंट के पास रहेगा, ताकि वे जरूरत पड़ने पर बच्चों के अकाउंट को सुरक्षित तरीके से कंट्रोल कर सकें।

A smiling family of three—a father, mother, and young son—are gathered around a smartphone. A large graphic of a phone screen on the left shows a WhatsApp login interface with the prompt "Enter WhatsApp PIN."
WhatsApp New features

आपको बता दें कि जब बच्चा नया कॉन्टैक्ट एड करता है, किसी को ब्लॉक करता है या ऐप में कोई भी एक्टिविटी करता है, तो पैरेंट्स को नोटिफिकेशन के जरिए तुरंत खबर मिल जाएगी। इससे माता-पिता आसानी से ट्रैक कर सकेंगे कि उनका बच्चा WhatsApp कैसे इस्तेमाल कर रहा है और जरूरत पड़ने पर तुरंत मार्गदर्शन या नियंत्रण कर सकेंगे।

इस फीचर्स  में बच्चे WhatsApp की मुख्य सुविधाओं का इस्तेमाल कर पाएंगे। वे टेक्स्ट मैसेज भेज सकते हैं, दोस्तों या परिवार से वॉइस और वीडियो कॉल कर सकते हैं। खास बात यह है कि उनकी बातचीत पूरी तरह सुरक्षित रहेगी, क्योंकि इसमें एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन लागू रहेगा, यानी मैसेज सिर्फ भेजने और पाने वाले ही पढ़ पाएंगे।

बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए Parent-Managed Account में कुछ सुविधाओं पर रोक रखी गई है। इसमें बच्चे स्टेटस पोस्ट नहीं कर पाएंगे और चैनल्स का इस्तेमाल भी नहीं कर सकते। साथ ही, Meta AI, लोकेशन शेयरिंग और डिसएपीयरिंग मैसेज जैसे फीचर्स उनके अकाउंट में बंद होंगे। इसके अलावा, बच्चा खुद से नया ग्रुप भी नहीं बना पाएगा, ताकि उनकी ऑनलाइन एक्टिविटी पूरी तरह सेफ रहे।

Parent-Managed Account का सबसे बड़ा फायदा यह है कि पैरेंट्स के पास बच्चे के अकाउंट पर पूरा नियंत्रण होगा। वे तय कर सकेंगे कि बच्चे को कौन मैसेज भेज सकता है और कौन कॉल कर सकता है। इसके अलावा, पैरेंट्स यह भी तय करेंगे कि बच्चा किसी ग्रुप में शामिल हो सके या नहीं। अगर किसी अनजान नंबर से मैसेज रिक्वेस्ट आती है, तो उसे स्वीकार या ब्लॉक करने का अधिकार भी सिर्फ पैरेंट्स के पास होगा।

Subscribe GL

स्वाति कुमारी एक अनुभवी डिजिटल कंटेंट क्रिएटर हैं, जो वर्तमान में गृहलक्ष्मी में फ्रीलांसर के रूप में काम कर रही हैं। चार वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाली स्वाति को खासतौर पर लाइफस्टाइल विषयों पर लेखन में दक्षता हासिल है। खाली समय...