विटामिन C की कमी करें पूरी, इम्यूनिटी होगी स्ट्रांग
नींबू के अलावा कई ऐसे फूड्स हैं, जिनमें विटामिन सी मौजूद होता है और ये चीजें आसानी से उपलब्ध होने के साथ ही ज्यादा महंगी भी नहीं होती हैं।
Vitamin C Foods: शरीर में ताजगी बनाए रखने के लिए कई लगो नींबू का जूस पीना पसंद करते हैं। क्योंकि, नींबू के जूस से शरीर की इम्यूनिटी बढ़ जाती हैं। महिलाएं भी नींबू का सेवन विटामिन सी की कमी पूरी करने के लिए करती हैं। नींबू के अलावा कई ऐसे फूड्स हैं, जिनमें विटामिन सी मौजूद होता है और ये चीजें आसानी से उपलब्ध होने के साथ ही ज्यादा महंगी भी नहीं होती हैं। इसलिए आज हम आपको कुछ ऐसे फूड्स के बारे में बताने वाले हैं, जिसे खाकर आप विटामिन सी की कमी को पूरा कर सकती हैं।
चेरी

महिलाओं को चेरी खाना काफी पसंद होता है। खासकर एसरोला चेरी का स्वाद बेहद लाजवाब होता है, जो हमारे शरीर में विटामिन सी की कमी को पूरा कर सकता हैं। अगर आप प्रतिदिन सुबह में आधा कप एसरोला चेरी खाती है, तो आपके शरीर को 825 एमजी विटामिन सी मिलता है। चेरी में प्रचुर मात्रा में पॉलीफेनल्स या माइक्रोन्यूट्रिएंट्स भी होते हैं, जिससे हमें स्ट्रेस, सूजन और मसल्स दर्द में राहत मिलती हैं।
मिर्च

हमारे भारतीय खाने को स्वादिष्ट बनाने में मिर्ची का एक बहुत बड़ा योगदान है। हम बिना मिर्ची के खाना बनाने के बारे में सोच भी नहीं सकते हैं। मिर्ची में ऐसे कई गुण मौजूद है, जो हमारे शरीर में विटामिन सी की कमी को पूरा करते हैं। एक हरी मिर्च में 109 एमजी विटामिन सी मौजूद होता है। जबकि एक लाल मिर्च में 65 एमजी विटामिन सी मौजूद होता हैं। महिलाओं को खाना बनाते समय हरी मिर्च का उपयोग करना चाहिए।
अमरूद

गर्मियों के मौसम में फलों में अमरूद को पसंद करने वाले लोगों की कमी नहीं है। अमरूद पेट संबंधी बीमारियों को तो ठीक करता ही है। इसके अलावा ये विटामिन सी की भी कमी पूरी करता हैं। एक अमरूद में 125 एमजी विटामिन सी पाया जाता है। इसके साथ ही इसमें एंटी ऑक्सीडेंट लाइकोपीन भी होता है, जो शरीर के लिए काफी फायदेमंद होता है। आप सुबह के समय अपने नाश्ते में अमरूद को शामिल कर सकती हैं।
पालक

पालक एक ऐसी सब्ज़ी है, जो हमारे इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाने का काम करती है और यह हमारे शरीर में विटामिन सी की कमी को भी भरपूर मात्रा में पूरी करती हैं। आप पालक को अपने खाने में कई तरह से इस्तेमाल कर सकती हैं। जैसे आप पालक के पराठे, पालक आलू की सब्ज़ी या पालक के पकौड़े भी बना कर खा सकती हैं और ऐसा करने से आपके शरीर में जो विटामिन सी की कमी है, वह भी पूरी होगी।
संतरा

संतरा एक ऐसा फल है, जो गर्मियों के अलावा आप सर्दी के मौसम में भी आसानी से खरीद सकती है। यह आपके शरीर में विटामिन सी की कमी को पूरी करता है। विटामिन सी के लिए संतरे के जूस का नियमित सेवन करें। ये त्वचा के लिए भी लाभकारी हैं।
कीवी

सर्दी से लेकर गर्मी के मौसम तक में कीवी एक ऐसा फल है, जो आपको बड़ी आसानी से मार्केट में मिल जाएगा। कीवी हमारे शरीर के इम्यूनिटी सिस्टम को मजबूत रखने के अलावा कई प्रकार की पोषक तत्व की आपूर्ति भी करता हैं। अगर आपके शरीर में विटामिन सी की भारी कमी है, तो आप प्रतिदिन एक कीवी अपने खाने में जरूर इस्तेमाल करें।
स्ट्रॉबेरी

महिलाओं से लेकर बच्चों तक को स्ट्रॉबेरी खाना बेहद पसंद होता है। ये फल विटामिन सी और अन्य एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होता है, जो कैंसर, डायबिटीज और ब्रेन स्ट्रोक जैसी गंभीर स्वास्थ्य स्थितियों के जोखिम को कम करने में मदद करता हैं। आप प्रतिदिन स्ट्रॉबेरी खाकर अपने शरीर को स्वस्थ रख सकती हैं।