लॉकडाउन में सभी घर पर है। अत्यावश्यक सेवा के अलावा, सभी अपने घर से ही अपना काम कर रहें हैं। यह तो ठीक है – जरूरी भी है। पर क्या आप ने कभी सोचा है कि इसका आपके स्वास्थ्य पर क्या असर पड सकता है?
ज्यादातर स्वास्थ्य समस्याएँ आपके घर पर रहने से जुडी हुई है । काफ़ी पुरुष एवं महिलाएँ घर से दफ्तर का काम कर रहीं हैं। ऑनलाइन स्कूल्स चालू रहने के कारण शिक्षक वर्ग और बच्चे भी इसमें व्यस्त हैं । महिलाओं को चाहे दफ्तर के काम हो या न हो, घर के काम तो करने ही पड रहें हैं।
ऐसे में यदि आपने उचित कदम नहीं उठाए, तो आप अन्य स्वास्थ्य समस्याओं का शिकार हो सकते हैं। आइये जानते हैं कुछ ऐसे स्वास्थ्य समस्याएँ और उनसे बचने के कुछ प्रभावी तरीके ।
विटामिन्स की कमी (विटामिन डेफिशियेंसी) – पौष्टिक आहार और योग्य आराम न मिलने पर कई लोगों को विटामिन्स और अन्य जरूरी तत्वों की कमी हो सकती है। बाहर ना जाने के कारण आपको सूरज की किरणे नहीं मिल रही होगी । इस स्तिथि में, कुछ लोगों में डी विटामिन की कमी हो सकती है।
गर्दन और कमर दर्द (बैक पैन) – लगातार ज्यादा काम करने पर गर्दन और कमर में दर्द हो ना, यह आम बात है। घर के काम, रसोई और अन्य छोटे-बड़े कामों से काफ़ी कठिनाइयाँ हो सकती है। वर्क फ्रॉम होम करते समय, कम्प्यूटर के उपयोग से भी माँस पेशियों में दर्द हो सकता है।
वज़न की समस्याएँ (वेट मैनेजमेंट इश्यूज) – यदि घर पर बैठे बैठे काम हो रहा हो तो वज़न बढ़ने का डर है। कुछ लोगों को मॉर्निंग वॉक न होने की वजह से परेशानी हो सकती है। ज़्यादा शारीरिक कामों से और सही पोषण न मिलने पर, वज़न घट भी सकता है । परन्तु स्वास्थ्य बनाये रखने के लिए वज़न का संतुलित रहना आवश्यक है।
इन स्वास्थ्य समस्याओं से बचने के कुछ प्रभावी तरीके
- अपना स्वास्थ्य बनाये रखने के लिए संपूर्ण आहार लें। सभी प्रकार के अनाज, जैसे रोटी, चावल सही मात्रा में लें। आप अपने आहार में दाल, चना, मटर, दूध, दही, हरी सबज़ियाँ, ताज़े फल, बादाम, अखरोट इत्यादि का समावेश करें। जंक फ़ूड, मीठी या तली हुई चीज़ों का सेवन न करें।
- घर के कामों के अलावा कुछ समय योग, एरोबिक्स या अन्य प्रकार के व्यायामों के लिए निकालें । इससे आपका वजन ही नहीं बल्कि ताक़त भी बानी रहेगी। गर्दन और कमर के नियमित व्यायाम करें। रोज़ाना वॉर्म अप , स्ट्रेचिंग, सूर्य नमस्कार या योगासन करने से लाभ हो सकता है।
- लगातार बैठकर काम न करें – बीच- बीच में ब्रेक लें। चाहे तो विश्राम करें या हलके स्ट्रेचेस करें। इससे गर्दन और कमर को राहत मिल सकती है।
- यदि घर पर खिड़की से या छत पर धुप आती हो तो कुछ समय वही पर बिताइये ।
- हो सके तो खुली हवा में साँस लें – इससे आप बेहतर महसूस करेंगे । नियमित प्राणायाम करने से भी बहुत फायदा हो सकता है।
- यदि आपको पहले से कोई अन्य स्वास्थ्य समस्याएँ हो, तो उन पर विशेष ध्यान दें। अपनी दवाइयाँ सही समय पर लें और जरूरत पड़ने पर डॉक्टर की सलाह लें।
यह दौर, मुश्किल जरूर है परन्तु घर के बाहर न जाना ही, अभी के लिए उचित है। अब इसी के चलते, लॉकडाउन के कारण जो स्वास्थ्य समस्याएँ हो सकती हैं, उन पर गौर करें और स्वस्थ रहें।
