सिर्फ बेकिंग के ही काम नहीं आता माइक्रोवेव, इन 7 कामों को भी चुटकियों में बनाएं आसान: Microwave Hacks
Microwave Hacks

7 कामों को माइक्रोवेव चुटकियों में बनाएं आसान

माइक्रोवेव केवल बेकिंग के काम को आसान नहीं बनाता है, बल्कि ये किचन के अन्य कई कामों को भी आसान बनाने में मदद करता हैं।

Microwave Hacks: किचन में माइक्रोवेव महिलाओं का काम काफी हद तक आसान बना देता है। लेकिन, इसका इस्तेमाल महिलाएं अक्सर सिर्फ बेकिंग के लिए करती हैं, जबकि माइक्रोवेव केवल बेकिंग के काम को आसान नहीं बनाता है, बल्कि ये किचन के अन्य कई कामों को भी आसान बनाने में मदद करता है। आज हम आपको बताने वाले है कि माइक्रोवेव किचन के किन कामों को आसान बनाने में आपकी मदद कर सकता हैं।

मेडिकल सामान के लिए

Microwave Hacks
microwave

हम हॉट वाटर बैग का इस्तेमाल करने के लिए हमेशा गीजर ऑन करते हैं, जबकि हमारे पास दूसरा विकल्प भी मौजूद है। दरअसल, आप टॉवल को पानी में सोक करें और फिर 1 मिनट के लिए माइक्रोवेव कर ले। यह तरीका आपको बहुत राहत भी देगा। साथ ही आपका गीजर ऑन-ऑफ करने का झंझट भी खत्म हो जाएगा।

जूस निकालना होगा आसान

juice
Microwave hacks for juice

आप जूस निकालने के लिए संतरा और नींबू को सिर्फ 20 सेकेंड के लिए माइक्रोवेव कर ले। ऐसा करने से इन फलों की स्किन में मौजूद फाइबर ढीले हो जाएंगे और आप आसानी से फलों का जूस निकाल पाएंगी।

प्याज़ ऐसे काटे

onion
onion

अगर आपको भी प्याज़ काटते समय आंखों में आंसू आते हैं, तो आप इससे जरूर निजात पा सकती हैं। दरअसल, प्याज़ के दोनों सिरों को काटकर उसे 30 सेकंड के लिए माइक्रोवेव कर लें। ऐसा करने से प्याज में मौजूद गैस भाप बनकर उड़ जाएंगे और आपको प्याज़ काटते वक्त आंसू भी नहीं आएगा।

सब्जियों का छिलका निकाले

beetroot
beetroot

चुकंदर और शकरकंद का छिलका उतारना बहुत मुश्किल काम है। ऐसे में आप माइक्रोवेव को लो पावर पर रखें और इन सब्जियों को 2 से 3 मिनट के लिए माइक्रोवेव करें। ऐसा करने से सब्जियां सॉफ्ट हो जाएंगी। फिर आपके के लिए उन्हें छीलना-काटना आसान हो जाएगा।

घी निकाले

ghee
ghee

आप माइक्रोवेव की मदद से खुद घी भी निकाल सकती है। इसके लिए सबसे पहले आप कांच के बर्तन में मलाई डालकर माइक्रोवेव में 7 से 8 मिनट के लिए रखें। ध्यान रहे बर्तन बड़ा होना चाहिए, ताकि मलाई बाहर ना गिरे। बीच में एक बार खोलकर मलाई को चम्मच से हिला दें। फिर 8 मिनट बाद बाउल को माइक्रोवेव से बाहर निकाले और देखिए आपका घी तैयार होगा।

मूंगफली रोस्ट करें

peanut
peanut

अगर आपको फिल्म देखते समय मूंगफली खाने की आदत है और आप उसे रोस्ट करने के लिए किचन में अधिक समय नहीं रह सकती है, तो अब चिंता करने की जरूरत नहीं है। मूंगफली रोस्ट करने में आपकी मदद माइक्रोवेव कर सकता है। जी हां, आप कांच की प्लेट में मूंगफली को फैला कर माइक्रोवेव में 2 मिनट के लिए रखें। फिर निकाल कर ठंडा कर ले। ठंडा होने पर छिलका आसानी से उतर जाएगा और आप मूवी का मज़ा मूंगफली के साथ ले पाएंगी।

मिनटों में भीग जाएंगे राजमा-छोले

rajma chole
rajma chole

अगर आपको सुबह राजमा या छोले की सब्ज़ी बनानी होती है, तो उसे एक रात पहले पानी में भिगोकर रखना पड़ता है। लेकिन, कई बार हम रात में भिगोना भूल जाते हैं। वैसे अब चिंता करने की जरूरत नहीं है। इसमें आपकी मदद माइक्रोवेव कर सकता है। आप एक बड़े बर्तन में छोले डालें और जितने छोले है, उसका डबल पानी डालें। फिर माइक्रोवेव को हाई पर रखें और पानी को उबलने दे। इसमें 12 से 15 मिनट तक वक्त लगेगा। 15 मिनट बाद छोले को माइक्रोवेव से निकाले और 1 घंटे के लिए छोड़ दें। फिर छोले को पानी से निकालकर छान लें और पानी से धो लें। ऐसा करने से आपका भिगोया हुआ छोला तैयार हैं।

Leave a comment