हॉरर फिल्म 'द नन 2' से होगा शाहरुख खान की मूवी 'जवान' का मुकाबला दोनों साथ हो रही हैं रिलीज: The Nun 2
The Nun 2

The Nun 2 : शाहरुख खान की मूवी जवान का जब से ट्रेलर आउट हुआ है सोशल मीडिया पर शाहरुख खान और उनकी यह फिल्म छा गई है। बहुत सी बॉलीवुड मूवीज जो उस समय रिलीज होने वाली थी उनकी रिलीज डेट बढ़ा दी गई है। आखिर जवान किंग खान की जो मूवी है लेकिन इस मूवी से टकराने का एक फिल्म माद्दा रखती है। वह है द नन 2। यह फिल्म विश्वभर में 8 सितंबर को रिलीज होगी। जो कि इंग्लिश के साथ हिंदी, तमिल और तेलूगू में होगी। इसका ट्रेलर हाल ही में रिलीज किया गया है। वहीं शाहरुख की मूवी 7 सितंबर को रिलीज होने को तैयार है। सोशल मीडिया पर इस फिल्म का तूफान देखकर लगता है कि आखिर उन्हें किंग खान क्यों कहा जाता है। अब देखना ये है कि दोनों फिल्में साथ में एक-दूसरे को कितनी टक्कर दे पाती हैं।

जब लोगों की जान चली गयी

YouTube video

हॉरर फिल्मों को पसंद करने वाले एक अलग ही दर्शक होते हैं और हॉलीवुड हमेशा से हॉरर फिल्मों के लिए जाना जाता है। द नन 2 भी ऐसी ही एक हॉरर मूवी है। आपको बता दें कि यह एक सीक्वेल के तहत आने वाली फिल्म है। इसका हॉरर कुछ ऐसा था कि सिनेमाघरों में इसे देखते-देखते जान तक चली गई थी। घबराहट या ब्लड प्रेशर का बढ़ना तो बहुत आम सी बात है। हॉलीवुड की हॉरर फ्रेंचाइजी कॉन्ज्यूरिंग की यह फिल्म है। यह फिल्म 2018 में आयी ‘द नन’ का सीक्वल है। इस फिल्म से हॉलीवुड स्टार बोनी आरोन्स और जोनस ब्लोक्वे का अभिनय आपको नजर आएगा। यह दोनों वैलाक और मौरिस फ्रेंची के किरदारों में नजर वाले हैं। इस सीक्वल को माइकल शॉवेस ने डायरेक्ट किया है। इसका प्रोडक्शन वार्नर ब्रदर्स ने किया है।

जानिए कहानी

‘द नन 2’ की कहानी आपको 1950 के दौर में लेकर जाएगी। ट्रेलर की शुरुआत में दो लड़किया भागती नजर आती है। वो देखती हैं कि एक पादरी की मौत के साथ होती है, जिसकी गवाह एक लड़की होती है। इसके बाद न जाने ऐसा क्या होता है कि उस लड़की चर्च में हर जगह कुछ खौफनाक चीजें दिखने लग जाती हैं। उसे इस बात का अहसास होने लगता है कि कुछ तो गड़बड़ चल रही है उसके साथ। इस कहानी में सिस्टर आइरीन (ताइसा फार्मिगा) के किरदार को एक बार फिर सामने लाया गया है। जो शैतानी ताकतों से लड़ती नजर आएंगी। चूंकि यह हॉरर फिल्म है ऐसे में मेकर्स ने ट्रेलर में कहानी में सस्पेंस को बरकरार रखा है। कह सकते हैं कि इसका ट्रेलर ही काफी डरावना है। इसके ज्यादातर दृश्य रात में दिखाये गये हैं। इसमें जब लड़की अंधेरे में टॉर्च जलाकर देखती है तो रुह कांप जाती है।