How to make a Healthy Tadka
How to make a Healthy Tadka

How to make a Healthy Tadka: किचन में तड़का सिर्फ एक कुकिंग टेक्निक नहीं, बल्कि खाने का स्वाद और सुगंध बढ़ाने का एक जादुई तरीका है। चाहे दाल हो, सब्जी, खिचड़ी या कढ़ी तड़का हर डिश को एक अलग ही स्वाद देता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि सही तरीके से तड़का लगाने से न केवल खाने का टेस्ट बढ़ता है बल्कि सेहत के लिए भी फायदेमंद होता है? अगर तड़का गलत तरीके से लगाया जाए, तो मसाले जल सकते हैं, पोषण कम हो सकता है और खाने में कड़वाहट भी आ सकती है। इसलिए, आज हम आपको तड़का लगाने के सही तरीके और कुछ खास टिप्स बताने जा रहे हैं।

तड़का लगाने के लिए सही तेल या घी का चयन बहुत जरूरी है। हर तेल का अपना स्मोकिंग पॉइंट होता है, जिसके बाद वह जलने लगता है और हानिकारक तत्व पैदा करता है।

सरसों का तेल

अगर सरसों के तेल का उपयोग कर रहे हैं, तो उसे पहले अच्छी तरह धुआं निकलने तक गरम कर लें, फिर उसमें मसाले डालें।

देसी घी

घी में तड़का लगाने से खाने में बेहतरीन सुगंध और स्वाद आता है, साथ ही यह पाचन के लिए भी अच्छा होता है।

तिल का तेल

साउथ इंडियन डिशेज़ में नारियल तेल और तिल के तेल का तड़का बहुत बढ़िया स्वाद देता है।

रिफाइंड तेल

हल्के तड़के के लिए साधारण रिफाइंड तेल भी इस्तेमाल किया जा सकता है, लेकिन पारंपरिक भारतीय स्वाद के लिए सरसों का तेल या घी सबसे अच्छा रहता है।

तड़का लगाने में सही क्रम का पालन करना बेहद जरूरी है, ताकि मसाले सही तरीके से पकें और उनका असली स्वाद उभरकर आए।

तेल को सही तापमान तक गर्म करें

तेल को जरूरत से ज्यादा गरम करने पर मसाले जल सकते हैं और अगर पर्याप्त गरम न किया जाए, तो वे अपना सही स्वाद नहीं दे पाएंगे। इसलिए मध्यम आंच पर तेल को गर्म करें।

How to make a healthy tadka
How to make a healthy tadka

साबुत मसाले डालें

तेल के अच्छे से गरम हो जाने के बाद सबसे पहले साबुत मसाले डालें, जैसे कि— राई, जीरा, तेजपत्ता, करी पत्ता, सुखी लाल मिर्च, हिंग। जब ये मसाले हल्के चटकने लगें और खुशबू आने लगे, तभी अगला स्टेप करें।

पिसे हुए मसाले डालें

जब साबुत मसाले अच्छे से तड़क जाएं, तब हल्दी, धनिया पाउडर, लाल मिर्च पाउडर या अन्य पिसे हुए मसाले डालें। इन्हें बहुत ज्यादा गरम तेल में डालने से मसाले जल सकते हैं, इसलिए पहले आंच को हल्का कर लें।

तड़के को तुरंत दाल या सब्जी में डालें

तड़का लगाने के बाद उसे ज्यादा देर तक तवे पर न रखें, वरना मसाले जल सकते हैं। तुरंत ही इसे दाल, सब्जी या खिचड़ी में डाल दें और अच्छे से मिलाएं।

स्वाद बढ़ाता है

तड़का खाने में एक अलग ही फ्लेवर लाता है, जिससे दाल-सब्जी का स्वाद दोगुना हो जाता है।

पाचन के लिए फायदेमंद

हिंग, जीरा, और सरसों जैसे मसाले पाचन में सहायक होते हैं और गैस की समस्या से बचाते हैं।

पोषण बढ़ाता है

सही तापमान पर लगाए गए तड़के से मसालों के पोषक तत्व बरकरार रहते हैं।

खुशबू और रंगत

तड़के से डिश की सुगंध और रंगत निखर जाती है, जिससे खाने की लुक और एरोमा शानदार लगती है।

तेल बहुत ज्यादा गरम न करें,  इससे मसाले जल सकते हैं और खाने में कड़वाहट आ सकती है। हल्की आंच पर मसाले डालें। इससे वे जले बिना सही से पकते हैं। अगर तड़का सीधे पानी वाली दाल में डाल रहे हैं, तो छींटों से बचने के लिए ढक्कन पास रखें। सही मात्रा में मसाले डालें। ज्यादा मसाले डालने से स्वाद बिगड़ सकता है।

तड़का लगाना एक कला है, जो सही तरीके से की जाए तो खाने का स्वाद और पौष्टिकता दोनों बढ़ जाती हैं। सही तेल, सही मसाले, और सही तापमान पर तड़का लगाने से आपकी दाल, सब्जी, और करी का स्वाद कई गुना बढ़ सकता है।

राधिका शर्मा को प्रिंट मीडिया, प्रूफ रीडिंग और अनुवाद कार्यों में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है। हिंदी और अंग्रेज़ी भाषा पर अच्छी पकड़ रखती हैं। लेखन और पेंटिंग में गहरी रुचि है। लाइफस्टाइल, हेल्थ, कुकिंग, धर्म और महिला विषयों पर काम...