Hair Fall Remedy
Hair Fall Remedy Credit: Istock

Hair Fall Remedy: बाल झड़ना या टूटना आजकल बेहद सामान्‍य हो गया है। लेकिन जब ये समस्‍या गंजेपन में तबदील हो जाती है तो आपको न केवल शर्मिंदगी का सामना करना पड़ता है बल्कि आपका आत्‍मविश्‍वास भी कम हो जाता है। गलत खानपान, अनिद्रा, तनाव, हार्मोनल बदलाव, प्रदूषण और बढ़ती उम्र बालों के गिरने की समस्‍या को बढ़ावा दे सकती है। ऐसे में मेडिकल ट्रीटमेंट के अलावा आप दादी मां के सुझाए गए घरेलू नुस्‍खे भी आजमा सकते हैं। हालांकि गंजे सिर पर बालों का दोबारा उगना थोड़ा मुश्किल हो सकता है लेकिन यकीन मानिए ये नुस्‍खे आपके बचे हुए बालों को घना और मजबूत बनाने में मदद जरूर कर सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इसके बारे में।

मेथी दाना पैक

Fenugreek seeds pack
Fenugreek seeds pack

दादी मां के अनुसार मेथी दाने में भरपूर मात्रा में प्रोटीन, आयरन और कैल्शियम होता है जो बालों के लिए बेहद फायदेमंद साबित हो सकता है। मेथी दाना बालों की मजबूती बढ़ाने में मदद कर सकता है। गंजेपन से छुटकारा पाने के लिए आप 3 चम्‍मच मेथी दाने को रातभर भिगोकर रख दें। फिर इसका पेस्‍ट बनाकर बालों और जड़ों पर लगाएं। इस पेस्‍ट को लगभग 1 घंटा लगा रहने दें फिर बाजों को सामान्‍य पानी से धो लें।

एग मास्‍क

बालों की चमक बढ़ाने और उन्‍हें टूटने से रोकने के लिए आप एग मास्‍क का उपयोग कर सकते हैं। अंडे में अधिक मात्रा में प्रोटीन होता है जो बालों को मजबूती प्रदान करता है। इस मास्‍क को बनाने के लिए आप एक अंडे को फेंटकर अलग रख लें अब इसमें एक नींबू का रस मिलाएं। इसे अच्‍छी तरह मिक्‍स करके बालों और स्‍कैल्‍प पर अप्‍लाई करें। लगभग 1 घंटे तक इसे बालों में लगा रहने दें फिर धो लें।

प्‍याज कर रस

बालों की लंबाई बढ़ाने और उन्‍हें मजबूत करने के लिए आप प्‍याज के रस का इस्‍तेमाल कर सकते हैं। ये हेयर फॉल के लिए बेहद कारगर नुस्‍खा हो सकता है। इसके लिए आपको एक बड़ी प्‍याज को कद्दूकस करके उसका रस निकाल लेना है। फिर इस रस में एक नींबू का रस मिलाकर पेस्‍ट तैयार करना है। इस पेस्‍ट को बालों की ग्रोथ पर लगाकर लगभग 1 घंटे के लिए छोड़ दें। फिर शैंपू कर बालों को सुखा लें।

आंवला मास्‍क

Amla Mask
Amla Mask

सदियों से बालों की देखरेख के लिए आंवले का उपयोग किया जा रहा है। ये बालों को गहराई से पोषण देकर उन्‍हें मजबूत बनाता है। आंवला मास्‍क बनाने के लिए आप दो चम्‍मच आंवले का पाउडर और तीन चम्‍मच नारियल तेल ले लें। इसे एक पैन में डाकर हल्‍का गर्म करें और हल्‍के हाथों से बालों व स्‍कैल्‍प पर लगा लें। इस मास्‍क को रातभर बालों में लगा रहने दें और सुबह उठकर धो लें।

करी पत्‍ता

करी पत्‍ते में एंटी-ऑक्‍सीडेंट और अमीनो एसिड होते हैं जो बालों को मतबूत बनाने में मदद करते हैं। ये बालों को समय से पहले सफेद होने से भी रोकता है। गंजेपन की समस्‍या से छुटकारा पाने के लिए एक पैन में लगभग 15-20 करीपत्‍ते और आधा कटोरी नारियल तेल डाल लें। अब इस मिश्रण को उबाल लें और ठंडा होने पर एक कंटेनर में निकाल लें। इस तेल से हफ्ते में एक से दो बार मालिश करें। तेल को लगभग 30 मिनट तक बालों में लगा रहने दें फिर धो लें।