सामग्री
- मैदा 120 ग्रा.,
- मुलायम मक्खन 60 ग्रा.,
- चीनी 30 ग्रा., मिश्रण में थोड़ा पानी मिलाकर आटा गूंधें व पाई के सांचे में लगाएं।
भरावन के लिए
- बूरा चीनी 200 ग्रा.,
- मक्खन 100 ग्रा.,
- काॅफी 1 छोटा चम्मच,
- अंडे 2, कोको 20 ग्रा.,
- पानी 1 छोटा चम्मच,
- क्रीम 2 छोटे चम्मच, चाॅकलेट 60 ग्रा.।
विधि
1. पैन में डालकर धीमी आंच पर चाॅकलेट व मक्खन पिघलाएं।
2. इसमें पानी में घुली काॅपफी मिलाएं।
3. अंडे फेंटकर चाॅकलेट में डालें और कोको भी मिलाएं।
4. पाई के सांचे में भरें। 20-25 मिनट तक 180 पर बेक करें।
5. ठंडा करके परोसें।
