सामग्री:
- सफेद चने (उबले) 2 कप
- उबले चने का बचा पानी आधा कप
- ताहिनी 2 बड़े चम्मच
- लहसुन (कटा हुआ) 1 छोटा चम्मच
- ऑलिव ऑयल 2 बड़े चम्मच
- नमक स्वादानुसार
विधि:
प्लेन हम्मस
सभी सामग्री को मिलाकर मिक्सर में स्मूथ होने तक पीस लें। प्लेन हम्मस तैयार है।
रेड बैलपेपर हम्मस
अगर हम प्लेन हम्मस में भुनी लाल मिर्च मिला दें तो रेड बैलपेपर हम्मस तैयार हो जाएगा।
करीड मिंट हम्मस
प्लेन हम्मस में यदि हम इमली का पल्प और पोदीने की चटनी मिला दें तो करीड मिंट हम्मस तैयार हो जाएगा।
एवोकेडो हम्मस
इसे बनाने के लिए प्लेन हम्मस में एवोकेडो को पीसकर और नींबू का रस मिलाना होगा। इन चार तरह की हम्मस को आप नाचोज़ के साथ परोस सकते हैं।
और भी डिप्स और हम्मस रेसिपीज़ पढ़ें-
