सामग्री:
मैदा 250 ग्राम, घी 50 ग्राम, नमक 1/2 छोटा चम्मच, और कचौड़ी तलने के लिए रिफाइंड ऑयल।
भरावन सामग्री:
बारीक कतरा प्याज 1 कप, भुने चने का आटा 1 बड़ा चम्मच, दरदरी कुटी सौंफ 1 छोटा चम्मच, कलौंजी 1/2 छोटा चम्मच, धनिया कुटा हुआ 1 बड़ा चम्मच, लालमिर्च पाउडर 1 छोटा चम्मच, तेजपत्ता 1, रिफाइंड ऑयल 1 बड़ा चम्मच और नमक स्वादानुसार।
 
विधि:
एक नॉनस्टिक कड़ाही में तेल गरम करके तेजपत्ता, कलौंजी, सौंफ डालें। फिर प्याज डालकर हल्का भूरा होने तक भूनें। इसमें सभी मसाले व भुने चने का आटा डालकर दो मिनट गैस पर उलटे-पलटे। भरावन तैयार है। आटे में नमक व गरम घी का मोयन डालकर गूंदें और 15 मिनट तक ढक कर रख दें। अब आटे की छोटी-छोटी लोई बनाएं और प्याज वाला मिश्रण भरकर बंद कर दें व थोड़ा सा बेलकर गरम तेल में धीमी आंच पर कचौड़ी सुनहरे होने तक तल लें। कचौड़ियों को हरे धनिए-पुदीने की चटनी के साथ सर्व करें।