Crispy urad dal kachoris soaked in spicy tomato-based curry
Crispy urad dal kachoris soaked in spicy tomato-based curry

Summary: मसालेदार ग्रेवी में डूबी उड़द दाल कचौड़ी करी, बनाना है बेहद आसान

उड़द दाल कचौड़ी करी एक देसी और स्वादिष्ट रेसिपी है, जिसमें नरम कचौड़ियां मसालेदार टमाटर की ग्रेवी में पककर लाजवाब स्वाद देती हैं। यह डिश रोटी या चावल के साथ परफेक्ट लगती है।

Urad Dal Kachori Curry Recipe: उड़द दाल कचौड़ी करी एक पारंपरिक और स्वाद से भरपूर देसी रेसिपी है, जिसे अलग-अलग राज्यों में अपने तरीके से बनाया जाता है। बाहर से हल्की कुरकुरी और अंदर से नरम कचौड़ियां जब मसालेदार टमाटर की ग्रेवी में डाली जाती हैं, तो इसका स्वाद और भी बढ़ जाता है। यह डिश खास तौर पर सादा लेकिन भरपेट खाने के लिए पसंद की जाती है और रोटी या चावल के साथ बहुत अच्छी लगती है।

Urad Dal Kachori Curry

उड़द दाल कचौरी करी एक पारंपरिक और बेहद स्वादिष्ट उत्तर भारतीय डिश है, जिसमें कुरकुरी उड़द दाल से बनी कचौरियों को मसालेदार, गाढ़ी ग्रेवी में पकाया जाता है। कचौरियाँ ग्रेवी में डालते ही नरम हो जाती हैं और मसालों का स्वाद अपने अंदर समेट लेती हैं। यह डिश खासतौर पर राजस्थानी और बनारसी खाने में लोकप्रिय है। उड़द दाल कचौरी करी को रोटी, पराठे या सादे चावल के साथ परोसा जाता है और यह खास मौकों पर बनाई जाने वाली लाजवाब रेसिपी मानी जाती है।
Prep Time 15 minutes
Cook Time 30 minutes
Course: Main Course
Cuisine: Indian Cuisine (North Indian / Rajasthani)
Calories: 260

Ingredients
  

कचौड़ी के लिए:
  • 1/2 कप उड़द दाल
  • 2 हरी मिर्च बारीक कटी हुई
  • 1 टुकड़ा अदरक बारीक कटी हुई
  • नमक स्वादानुसार
  • तेल तलने के लिए
ग्रेवी के लिए:
  • 1 टमाटर उबालकर पिसे हुए
  • 1/2 चम्मच राई
  • नमक स्वादानुसार
  • 1/2 चम्मच जीरा
  • 1/2 चम्मच हल्दी
  • 1/2 चम्मच धनिया पाउडर
  • 1/2 चम्मच लाल मिर्च पाउडर
  • 2 चम्मच तेल
  • 1 चुटकी हींग
  • 1 टुकड़ा अदरक बारीक कटा

Method
 

स्टेप 1: दाल तैयार करना
  1. उड़द दाल को अच्छी तरह धोकर 2–3 घंटे के लिए पानी में भिगो दें। फिर पानी निकालकर दाल को मिक्सी में हल्का दरदरा पीस लें।
    Soaked urad dal being drained and coarsely ground in a mixer to prepare the base for kachori.
स्टेप 2: कचौड़ी का मिश्रण बनाना
  1. पिसी हुई दाल में नमक, बारीक कटी हरी मिर्च और अदरक डालकर अच्छे से मिला लें।
    Small kachori-shaped patties are formed from the dal mixture and deep-fried in hot oil over medium heat until golden and crispy.
स्टेप 3: कचौड़ी तलना
  1. कड़ाही में तेल गरम करें। दाल के मिश्रण से छोटी-छोटी कचौड़ियां बनाएं और मध्यम आंच पर सुनहरी होने तक तल लें।
    Oil is heated in a separate pan, and mustard seeds, cumin seeds, and asafoetida are added and sautéed until aromatic.
स्टेप 4: तड़का लगाना
  1. दूसरी कड़ाही में तेल गरम करें। इसमें राई, जीरा और हींग डालकर खुशबू आने तक भूनें।
    Chopped ginger and green chilies are added to the tempering, followed by boiled tomato puree stirred well into the pan.
स्टेप 5: ग्रेवी बनाना
  1. अब इसमें कटा हुआ अदरक और हरी मिर्च डालें। इसके बाद उबले हुए टमाटर की प्यूरी डाल दें।
    Turmeric, coriander powder, red chili powder, and salt are added to the tomato gravy and cooked until oil starts separating from the masala.
स्टेप 6: मसाले पकाना
  1. टमाटर की ग्रेवी में हल्दी, धनिया पाउडर, लाल मिर्च और नमक डालकर तब तक पकाएं जब तक मसाले से तेल अलग न हो जाए।
    Turmeric, coriander powder, red chili powder, and salt are added to the tomato gravy and cooked until oil starts separating from the masala.
स्टेप 7: कचौड़ी करी में डालना
  1. तली हुई कचौड़ियां ग्रेवी में डालें, 2–3 मिनट धीमी आंच पर पकाएं।
    Fried kachoris are gently added to the prepared gravy and simmered on low heat for a few minutes to absorb flavors.
स्टेप 8: सर्व करना
  1. अंत में कचौड़ी करी को धनियां से गार्निश करें और चावल के साथ सर्व करें।
    The kachori curry is garnished with fresh coriander leaves and served hot with steamed rice.

Notes

कुछ अतिरिक्त टिप्स
  • उड़द दाल को ज्यादा देर भिगोकर न रखें, 2–3 घंटे पर्याप्त होते हैं।
  • दाल को पीसते समय बहुत ज्यादा महीन पेस्ट न बनाएं, हल्का दरदरा रहने से कचौड़ियां नरम और अंदर से अच्छी बनती हैं।
  • कचौड़ी के मिश्रण में पानी बिल्कुल न डालें। भिगोई हुई दाल की नमी ही काफी होती है, वरना कचौड़ियां तेल में फैल सकती हैं।
  • मिश्रण को हाथ से हल्का फेंट लेने से कचौड़ियां फूली हुई और सॉफ्ट बनती हैं।
  • कचौड़ियां तलते समय तेल मध्यम गरम होना चाहिए। बहुत तेज तेल में डालने से कचौड़ियां बाहर से जल्दी ब्राउन हो जाती हैं और अंदर से कच्ची रह जाती हैं।
  • ग्रेवी के लिए टमाटर उबालकर पीसने से करी का स्वाद ज्यादा अच्छा और रंग भी सुंदर आता है। टमाटर डालने के बाद मसालों को अच्छे से भूनना बहुत जरूरी है, जब तक तेल ऊपर न आ जाए।
  • कचौड़ियां ग्रेवी में डालने के बाद ज्यादा देर तक न पकाएं। 2–3 मिनट पकाना काफी है, इससे कचौड़ियां नरम रहेंगी और टूटेंगी नहीं।

स्वाति कुमारी एक अनुभवी डिजिटल कंटेंट क्रिएटर हैं, जो वर्तमान में गृहलक्ष्मी में फ्रीलांसर के रूप में काम कर रही हैं। चार वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाली स्वाति को खासतौर पर लाइफस्टाइल विषयों पर लेखन में दक्षता हासिल है। खाली समय...