दिवाली में फैमिली के लिए बनाएं ये टेस्टी रेसिपीज: Diwali Recipes
दिवाली में आप मेहमानों के लिए कई तरह के रेसिपी बना सकते है।
Diwali Recipes: देशभर में इन दिनों दिवाली त्यौहार की तैयारी चल रही है। ऐसे में महिलाएं अपने घर में अभी से ही इस त्यौहार को किस तरह से खास बनाया जाए, उसके बारे में सोचना शुरू कर चुकी होंगी। दरअसल, इस त्यौहार में आप घर आने वाले अपने प्रियजनों को कुछ विशेष पकवान बनाकर खिलाना चाहती है, तो इस बार आप घर पर कई तरह की रेसिपी बना सकती हैं। इसकी रेसिपी जानने के बाद आपको ये डिशेज़ बहुत आसान लगेंगी। बस आप स्टेप बाय स्टेप फॉलो करते जाएं।
केसरी जाफरानी खीर

केसरी जाफरानी खीर बनाने के लिए सामग्री
आधा कप बासमती चावल
2 कप दूध
एक चम्मच इलायची पावडर
आधा कप शक्कर
केसर के कुछ रेशे
आधा कप घी
10-15 किशमिश
ड्राई फ्रूट्स
केसरी जाफरानी खीर बनाने की विधि
केसरी जाफरानी खीर बनाने के लिए चावल को धोकर कर 2-3 घंटे के लिए भिगोकर रख दें। अब एक पैन में घी गर्म करें। इसमें सभी तरह के ड्रायफ्रूट्स डालकर कुछ देर पकाएं। फिर एक पैन में दूध डालें और हल्की आंच पर गर्म होने के लिए रख दें। लगातार चलाते हुए एक उबाल आने तक पका लें। इस दूध में भीगे हुए चावल डाल कर मिलाएं और गाढ़ा होने तक मिडियम में पर लगातर पकाना है। इसमें आप तले हुए ड्राई फ्रूट्स, इलायची, चीनी और केसर डालकर पकने के लिए छोड़ दें। थोड़ी देर गैस पर इसे पकाने के बाद ठंडा होने के लिए रख दे और दिवाली के दिन मेहमानों को सर्व करें।
Also Read: दीपावली स्पेशल गुजिया बनाने के लिए परफेक्ट हैं ये वीडियो
गोभी मुसल्लम

गोभी मुसल्लम बनाने के लिए सामग्री
एक गोभी
एक दालचीनी का टुकड़ा
दो इलायची
तीन लौंग
एक काली इलायची
एक चम्मच हल्दी पाउडर
एक चम्मच लाल मिर्च पाउडर
दो चम्मच घी
दो चम्मच चम्मच सत्तू का आटा
पानी
एक कप दही
गोभी मुसल्लम बनाने की पूरी विधि
गोभी मुसल्लम बनाने के लिए गोभी के डंठल को अलग कर लें और एक बड़े बर्तन में पानी भरकर उसे गर्म करने के लिए रख दें। इसमें थोड़ी-सी हल्दी डालकर इसमें गोभी का फूल डालकर उसे पकने दें। इसके बाद बर्तन में एक दालचीनी, एक चम्मच इलायची, एक लौंग, काली इलायची, एक चम्मच लाल मिर्च पाउडर और दो चम्मच घी डालकर मिक्स करें। आपकों इसे कुछ देर के लिए गैस पर उबालना है। अब एक छोटे कटोरे में हरी चटनी और सत्तू का आटा डालकर अच्छी तरह से मिलाएं। अब इस मिश्रण को गोभी में स्टफ कर लें और गोभी अच्छी तरह से इससे लेप कर लें।
वहीं, दूसरी ओर अब एक छोटे कटोरे में एक चम्मच दही, आधा कप पानी, एक चम्मच धनिया पाउडर, एक चम्मच हल्दी पाउडर, एक चम्मच लाल मिर्च पाउडर, एक चुटकी हींग और नमक डालकर मिक्स कर लें। इसके बाद पैन में घी डालकर गर्म करें और उसमें दालचीनी, हरी इलायची और लौंग डालकर फूटने दें। इसमें दही डालकर मिक्स करें और फिर काजू का पेस्ट डालकर मिक्स करें। अब आपकों इसमें पकी हुई गोभी डालकर 10 मिनट तक पकाना है। अब आपकी गोभी मुसल्लम बनकर तैयार है।
गुलगुले पुए

गुलगुले पुए बनाने के लिए सामग्री
दो कप चीनी
चार कप आटा
एक कप तेल या रिफाइंड
एक चम्मच इलायची पाउडर
खसखस के दाने
मीठे गुलगुले पुए बनाने की विधि
दिवाली में मीठे गुलगुले पुए बनाने के लिए सबसे पहले एक बड़े बर्तन में आटा लें और फिर उसमें स्वादनुसार चीनी डाल लें। अब आपकों चीनी और आटे में पानी डालकर इसका घोल तैयार करना है। आपकों इस बात का ध्यान रखना है कि घोल ज्यादा पतला नहीं होना चाहिए। क्योंकि, अगर घोल पतला हो जाएगा, तो पुए क्रिस्पी नहीं बन पाएंगे। अब चीनी और आटे से बने घोल को करीब आधे घंटे तक रख दें। फिर, घोल में अपने स्वादनुसार इलायची पाउडर और खसखस के दाने मिला लें। इसके बाद गैस पर पैन चढ़ाकर उसमें तेल डालें और घोल के गोल-गोल गुलगुले जैसे पकौड़े बनाकर डीप फ्राई कर लें। ध्यान रखें कि गुलगुले पुए को दोनों साइड से बराबर मात्रा में फ्राई करना है। ताकि वह खाने में क्रिस्पी लगे। अब आपकी रेसिपी तैयार है।
उड़द दाल कचौड़ी

उड़द दाल कचौड़ी बनाने के लिए सभी सामग्री
एक कप उड़द दाल
दो कप कप गेहूं का आटा
एक चम्मच सौंफ
एक चम्मच लाल मिर्च पाउडर
एक चम्मच बारीक कटा हुआ हरा धनिया
एक चम्मच गरम मसाला
चुटकी भर हींग
एक चम्मच चम्मच भुना जीरा पाउडर
एक चम्मच अदरक-लहसुन का पेस्ट
एक बारीक कटी हरी मिर्च
नमक
तेल
उड़द दाल की कचौड़ी बनाने की विधि–
उड़द दाल की कचोरी बनाने के लिए सबसे पहले उड़द दाल को अच्छी तरह से पानी में धोकर 6 से 7 घंटे के लिए भिगोने के लिए रख दे और समय पूरा होने के बाद उसे मिक्सर ग्राइंडर में पीस ले। अब एक बड़े बर्तन में आटा छानकर उसमें एक चम्मच तेल और आधा छोटा चम्मच नमक डालकर दोनों हाथों से मसल लें। इस तरह तेल और नमक अच्छी तरह आटे में मिक्स हो जाएंगे। अब आटे में तेल डाल कर और छान कर रख दे। अब आपकों एक पैन को गैस पर चढ़ाना है और उसमें तेल गर्म करना है। तेल के गर्म होते ही उसमें हरी मिर्च और अदरक-लहसुन पेस्ट डालकर अच्छे से भून लें।
फिर अब दाल डालकर उसे हल्का ब्राउन होने तक भूनें। उसके बाद दाल में एक चम्मच धनिया पाउडर, एक चम्मच जीरा पाउडर, एक चम्मच लाल मिर्च पाउडर और नमक डालकर भून लें। जब दाल का मिश्रण ठंडा हो जाए, तब इसे आटे में मिक्स करके गूंथ लें। आटा को गूथते समय उसमें कटा हुआ हरा धनिया और आधा चम्मच सौंफ को भी मिला लें।इसके बाद मिक्स आटे से छोटी-छोटी लोइयां बनाकर पूरी की तरह बेल लें। इसी तरह से सारी कचौड़ियां तैयार कर लें। अब गैस पर गर्म होने के लिए पैन रखें। उसमें तेल गर्म करें। तेल के गरम होते ही एक-एक करके सारी कचौड़ियां दोनो साइड से डीप फ्राई करें। आपकी कचौड़ी तैयार हैं। इसे चटनी या दही के साथ सर्व करें।
