अयोध्या में मशहूर है खुरचन पेड़ा, जानिए इसे घर पर कैसे बना सकते हैं: Khurchan Peda Recipe
Khurchan Peda Recipe

अयोध्या में मशहूर है खुरचन पेड़ा, जानिए रेसिपी: Khurchan Peda Recipe

राम नगरी में सबसे प्रसिद्ध खुरचन के पेड़े का स्वाद देश-विदेश से पहुंचने वाले श्रद्धालु भी लेते हैं।

Khurchan Peda Recipe: भगवान राम की नगरी अयोध्या की पहचान न सिर्फ केवल उनके मठ और मंदिरों से है, बल्कि वहां के लाजवाब जायकों से भी है। राम नगरी में सबसे प्रसिद्ध खुरचन के पेड़े का स्वाद देश-विदेश से पहुंचने वाले श्रद्धालु भी लेते हैं। अयोध्या के दर्जनों मंदिर के साथ भगवान राम लला को खुरचन का पेड़ा भोग लगाया जाता है, जिसके बाद श्रद्धालुओं में प्रसाद वितरित किया जाता है। दरअसल, अयोध्या में 80 वर्ष पहले से चंद्रा स्वीट्स खुरचन के पेड़े का निर्माण कर रहा है। परिवार का कहना है कि वो पिछले 4 दशकों से खुरचन के पेड़े बना रहे हैं, जो हर दिन भोग लगाएं जाते है। जो भी पर्यटक अयोध्या पहुंचते हैं, वह खुरचन के पेड़े लेना साथ में नहीं भूलते हैं।

हालांकि, इस परिवार ने पेड़े की रेसिपी अभी तक किसी को बताई नहीं है, लेकिन यह पेड़ा भी देखने में बिल्कुल आम पेड़ों जैसा ही है। यहां पर साफ सफाई का खास तौर पर ध्यान रखा जाता है। पेड़े बनाने के लिए 10 कारीगर भी रखे गए हैं, क्योंकि यह पेड़ा सीधे भगवान को भोग में लगाया जाता है। आज हम आपको खुरचन के पेड़े की पूरी रेसिपी बताने वाले है।

Also read : फेस्टिव सीज़न में मेहमानों के लिए घर पर बनाएं हेल्दी ओट्स लड्डू

Khurchan Peda Recipe
Khurchan Peda Ingredients

तीन कप मिल्क पाउडर
दो कप घी
एक कप कंडेंस मिल्क
जायफल
एक चम्मच इलायची पाउडर
केसर

Peda Recipe
Peda Recipe

भगवान राम की नगरी अयोध्या की फेमस मिठाई खुरचन पेड़ा बनाने के लिए सबसे पहले एक बड़े बर्तन में दो लीटर फुल क्रीम दूध ले और उसे गैस पर रखकर कुछ देर के लिए गर्म करें। दूध में उबाल आते रहना चाहिए, तभी उसका स्वाद अच्छा लगेगा। इसके बाद मलाई को बर्तन में साइड से निकालते रहे और दूध से मावा तैयार कर लें। अब इसमें 250 ग्राम पीसी हुई चीनी डाल दें। आप इसमें अपनी जरूरत के अनुसार चीनी डाल सकते हैं। मावा तैयार होने पर मावा को कड़ाही पर चारों तरफ फैला लें। ये मावा बिल्कुल सफेद दिखेगा। ध्यान रखें कि दूध उबालने के दौरान वो अधिक नहीं जलना चाहिए, नहीं तो मावा तैयार सही से नहीं होगा।

इसके बाद मावा को 5-7 मिनट के लिए ठंडा होने दें। इसमें अब एक-दो चुटकी इलायची पाउडर डालें और मिक्स कर लें। पेड़े के ठंडा होने के बाद अपने हाथों में घी से ग्रीसिंग करें और मलाई की छोटी छोटी लोई निकाले और उसके पेड़े बना लें। सभी पेड़े बनाने के बाद उनके ऊपर बारीक कटा हुआ पिस्ता डाल दें। आप चाहें तो ऊपर से ड्राई फ्रूट्स भी चिपका सकती हैं। अब आपके पेड़े तैयार हैं। आप इस पेड़े को दो से तीन दिन तक स्टोर कर सकती हैं। ठंड के मौसम में इसे आप 5 दिन तक खा सकती हैं।

स्वाति कुमारी एक अनुभवी डिजिटल कंटेंट क्रिएटर हैं, जो वर्तमान में गृहलक्ष्मी में फ्रीलांसर के रूप में काम कर रही हैं। चार वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाली स्वाति को खासतौर पर लाइफस्टाइल विषयों पर लेखन में दक्षता हासिल है। खाली समय...