भोलेबाबा को मलाई के खुरचन से बनी बर्फी का लगाएं भोग, जानें रेसिपी: Malai Khurchan Barfi Recipe
सावन में भगवान भोलेनाथ को आप मलाई से बनी खुरचनी बर्फी का भोग जरूर लगाएं।
Malai Khurchan Barfi Recipe: सावन का महीना शुरू हो गया है। ये महीना बारिश के साथ- साथ काफी सारी खुशियां साथ लेकर आता है। ये महीना हिंदू धर्म के लिए बहुत महत्वपूर्ण होता है। सावन में शिव जी को प्रसन्न करने के लिए लोग व्रत भी रखते है। इस महीने में शिव जी की पूजा- अर्चना की जाती है। शिव जी को प्रसन्न करने के लिए लोग उनकी पसंद का भोग भी लगाते है। अब 1 महीने तक रोज भोग में क्या बनाएं? ये एक बहुत बड़ा काम रहता है। इसलिए आज हम भोलेनाथ को भोग में चढ़ाने की एक रेसिपी बताने वाले है। जी, हां आज मलाई के खुरचनी से बनी बर्फी की रेसिपी लेकर आए है। इसे आप घर पर बहुत आसानी से बना सकते है। इस आप भगवान शिव को भोग के रूप में भी चढ़ा सकते है। देर किस बात की तो चलिए जानते है रेसिपी बनाने के बारे में।
Also read: सावन के सोमवार में आप शिव जी को इन दो चीजों का चढ़ाए प्रसाद
मलाई खुरचन बर्फी रेसिपी: Malai Khurchan Barfi Recipe

सामग्री
- 2 कप दूध
- 2 कप देशी घी की खुरचन
- 2 चम्मच इलायची पाउडर
- 1 कप मिल्क पाउडर
- 1 कप बारीक कटे हुए ड्राई फ्रूट्स
- चीनी स्वादानुसार
बनाने का तरीका
- मलाई खुरचन बर्फी बनाने के लिए सबसे पहले कड़ाही में मलाई डालकर घी तैयार कर लें।
- अब इसमें बची हुई खुरचन को चम्मच की मदद से निकाल लें और एक कटोरी में रख लें।
- इसके बाद गैस पर पैन गर्म होने के लिए रख दें। पैन गर्म होने पर इसमें दूध डाल दें।
- दूध को गाढ़ा होने तक अच्छे से पका लें। जब दूध गाढ़ा हो जाएं, तो इसमें बची हुई खुरचन और चीनी डालकर पकाएं।
- कुछ देर के बाद इसमें इलायची पाउडर और कटेहुए ड्राई फ्रूट्स डालकर मिला लें।
- अब इन सभी चीजों को अच्छे से मिलाकर तक तक पकाएं, जब तक ये मिश्रण को कड़ाही से अलग ना हो जाएं।
- जब मिश्रण कड़ाही से अलग हो जाएं, तो एक ट्रे में इस निकालकर रख लें। अब इस सेट होने दें।
- जब ये थोड़ा ठंडा हो जाएं, तो चाकू की मदद से बर्फी के शेप में काट लें।
- तैयार है मलाई के खुरचन की बर्फी। इसे बारीक कटे हुए ड्राई फ्रूट्स के साथ गार्निंश करें।
- इस बर्फी को आप इस सोमवार शिव जी को भोग लगाने के लिए जरूर बनाएं।
