अयोध्या घूमने के बाद जोरों की भूख लगने पर खाएं ये 10 स्पेशल डिश, सालों तक स्वाद नहीं भूल पाएंगे आप: Ayodhya Famous Food
Best ayodhya famous food

अयोध्या घूमने के बाद जोरों की भूख लगने पर खाएं ये 10 स्पेशल डिश,  सालों तक स्वाद नहीं भूल पाएंगे आप

Ayodhya famous food : अयोध्या घूमने जा रहे हैं, तो यहां के स्वादिष्ट व्यजंनों का लुत्फ उठाना बिल्कुल भी न भूलें। आइए जानते हैं कुछ लजीज व्यंजनों की लिस्ट-

Ayodhya Famous Food : अयोध्या में आने वाले 22 जनवरी को श्रीरालललाल की प्राण प्रतिष्ठा होगी। इस विशेष अवसर पर देशभर से कई लोग अयोध्या में राम की जन्मभूमि का दर्शन करने जाएंगे। अगर आप भी यहां जाने का प्लान कर रहे हैं, तो मंदिर और खूबसूरत जगहों को घूमने के बाद यहां के स्वादिष्ट व्यजंनों का लुत्फ उठाना बिल्कुल भी न भूलें। इस लेख में हम आपको अयोध्या के 10 ऐसे स्वादिष्ट व्यजंनों की लिस्ट बताएंगे, जो आपको बेहद ही पसंद आ सकता है। आइए जानते हैं इसकी लिस्ट-

Also read : महिलाएं इम्यूनिटी सिस्टम मजबूत करने के लिए पिएं ये 4 तरह के सूप, जानिए रेसिपी: Soup Recipes

Ayodhya Famous Food
Ayodhya Famous Food-Ayodhya Chaat

यदि आप अयोध्या जा रहे हैं, तो यहां की मशहूर आलू चाट को खाना बिल्कुल भी न भूलें। यह स्पेशल चाट आपको अयोध्या की गलियों में आसानी से मिल जाएगा। इन गलियों में बेहद 20 रुपये से 50 रुपये तक की कीमत पर आपको अयोध्या का चाट खाने का मौका मिल सकता है।

rabdi
rabdi

अयोध्या की रबड़ी काफी प्रसिद्ध है। इसका गाढ़ा और ड्राईफ्रूट्स से भरा स्वाद और केसर की खुशबू आपकी जुवां को भी मीठा कर देगी। इसे अयोध्या में मालपुआ या फिर जलेबी के साथ सर्व किया जाता है, जो आपको काफी अच्छी लगेगी।

अयोध्या में कुछ चटपटा सा खाने का मन है, तो यहां की दाल कचौड़ी ट्राई करें। मूंग और उड़द की दाल से भरी मसालेदार कचौड़ी को पुदीने की चटनी के साथ सर्व किया जाता है।

Kachori
Kachori

अयोध्या घूमने के दौरान यहां का दही भल्ला खाना न भूलें, जो स्वाद में खट्टी मिठी होती है। इसे तीखी और फ्रेश चटनी के साथ सर्व किया जाता है। यह कई लोगों का पसंदीदा व्यंजन है।

वैसे तो पेड़ा मथुरा के प्रसिद्ध हैं, लेकिन यहां का खुरचन वाला पेड़ा काफी प्रसिद्ध है। शुद्ध गाय के दूध से बना यह पेड़ा आपके मुंह में जाकर मिठास घोल देगा। साथ ही आपको पेड़े की कई अन्य वैरायटी भी मिल जाएगी।

peda
peda

राम मंदिर देखने गए हैं और अयोध्या के प्रसिद्ध राम लड्डू नहीं खाए, तो आपकी यात्रा अधूरी रह जाएगी। यहां चटपटे और तीखे स्वाद से भरपूर राम लड्डू काफी प्रसिद्ध हैं। साथ ही मूली की कतरन मिलेगी, चटपटे मूली और राम लड्डू का स्वाद आप वर्षों तक नहीं भूलेंगे।

अयोध्या का देसी घी सा बना मालपुआ भी काफी प्रसिद्ध है, जिसपर लगा केसर आपको इसकी ओर आकर्षित कर सकता है। इसे रबड़ी के साथ सर्व किया जाता है।

Malpua
Malpua

अयोध्या में भूख लगने पर आप यहां के प्रसिद्ध तेहरी का भी लुत्फ उठा सकते हैं, जो बेहद ही सिंपल तरीके से बनाई जाती है। इसमें कई तरह की सब्जियां और मसालों का स्वाद होता है।

tehri
tehri

यहां के आटे के लड्डू भी काफी मशहूर हैं। नींबू के आकार का छोटा सा लड्डू घी, आटे, चीनी से तैयार किया जाता है। यह अयोध्या के समारोह का अनिवार्य हिस्सा है।

laddu
laddu

अयोध्या की बेदई पूरी और आलू की सब्जी भी काफी स्वादिष्ट होती है। इसमें हींग और तीखापन होता है, जो कई लोगों को पसंद होता है। इस डिश को जरूर ट्राई करें।

अगर आप अयोध्या जा रहे हैं, तो इन स्वादिष्ट डिशेज का मजा लेना बिल्कुल भी न भूलें। आपको अयोध्या की गलियों में बेहद ही सस्ते दामों पर इन डिशेज को खाने का मौका मिल सकता है।

निक्की मिश्रा पिछले 8 सालों से हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े मुद्दों पर लिख रही हैं। उन्होंने ग्वालियर के जीवाजी यूनिवर्सिटी से इकनॉमिक्स में एमए और भारतीय विद्या भवन से जर्नलिज़्म की पढ़ाई की है। लिखना उनके लिए सिर्फ एक प्रोफेशन...