राम मंदिर के उद्धाटन से पहले PM मोदी खा रहे हैं सात्विक आहार, जानिए इसके फायदे: Ayodhya Ram Mandir
Ayodhya Ram Mandir

राम मंदिर के उद्याटन से पहले PM मोदी खा रहे हैं सात्विक आहार, जानिए इसके फायदे

Ayodhya ram mandir : पीएम मोदी प्राण प्रतिष्ठा से पहले 11 दिन के लिए सात्विक भोजन ले रहे हैं। जाने सात्विक भोजन के फायदें

Ayodhya Ram Mandir : अयोध्या में 22 जनवरी 2024 को श्री राम जन्‍म भूमि पर बने राममंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्‍ठा का समारोह होगा। इस समारोह से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 11 दिनोंं के सात्विक आहार ले रहे हैं। सनातन धर्म में सात्विक आहार को विशेष मान्यता दी गई है। प्राचीन समय में लोग सात्विक आहार को ही प्राथमिकता देते थे। सात्विक आहार खाने के बहुत से फायदे हैं। आहार का हमारे तन-मन पर बहुत असर पड़ता है। आज हम आपको पीएम मोदी द्वारा खाए जाने वाले सात्विक आहार के फायदों के बारे में बताने जा रहे हैं।

Also read : शिव भक्ति का अनूठा मेला- ‘श्रावणी मेला’

Ayodhya Ram Mandir
Places To Visit in Ayodhya

पीएम मोदी राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा से पहले 11 दिन के सात्विक आहार पर है। इस बात की जानकारी खुद पीएम मोदी ने दी। उन्होंने ट्विटर जोकि अब एक्स के नाम से जाना जाता है, पर ऑडियो संदेश जारी किया। उन्होंने ऑडियो संदेश में कहा, “अयोध्या में राम मंदिर के अभिषेक के लिए केवल 11 दिन बचे हैं। इस पवित्र, ऐतिहासिक क्षण का गवाह बनना मेरे लिए सम्मान की बात है।” उन्होंने कहा कि, अनुष्ठान के एक भाग के रूप में, वह फर्श पर सोएंगे, जाप और ध्यान करेंगे, धार्मिक ग्रंथ पढ़ेंगे और कम मात्रा में सात्विक भोजन खाएंगे।

सात्विक आहार में मौसमी ताजे फल, प्रचुर मात्रा में ताजी सब्जियां, साबुत अनाज, दालें, अंकुरित अनाज, फलियां, सूखे मेवे, बीज, शहद, फ्रेश हर्ब, दूध और डेयरी प्रोडक्ट शामिल हैं। इससे स्वास्थ्य को कई फायदे हो सकते हैं।

सात्विक भोजन करने से इम्यूनिटी सही रहती है। दरअसल, इस भोजन में सबसे ज्यादा मात्रा में कच्ची सब्जियां और सलाद को शामिल किया जाता है। इसमें मिनरल्स, विटामिन, प्रोटीन और एंटीऑक्सीडेंट की मात्रा होती है। यह इम्यूनिटी के लिए फायदेमंद होता है।

Digestion
Digestion

सात्विक भोजन ताजा होता है, जिसमें फाइबर की मात्रा काफी होती है। इसे खाने से पेट से जुड़ी समस्याओं का सामना नहीं करना पड़ता है।

सात्विक आहार लेने से तन और मन खुश रहता है। यह शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होता है, जिससे तन और मन खुश रहता है।

सात्विक भोजन करने से दिमाग भी स्वस्थ रहता है। सात्विक भोजन में मसाला व तेल का कम उपयोग होता है। इसे खाने से पेट भी दुरुस्त रहता है, जिससे दिमाग प्रसन्न रहता है।

energy booster
energy booster

सात्विक खाने में ताजे फल व ताजी सब्जियों का प्रयोग किया जाता है। यह शरीर के लिए फायदेमंद होता है। इसे खाने से दिन भर शरीर में ऊर्जा का अच्छे से संचार होता है।

सात्विक खाना शरीर के लिए बहुत अच्छा माना जाता है। शरीर सही रहने से मन भी प्रसन्न रहता है।

अगर आप बढ़े हुए वजन से परेशान है तो आपके लिए सात्विक भोजन काफी फायदेमंद साबित हो सकता है। इस भोजन में तेल व मसालों का काफी कम इस्तेमाल होता है। इसमें कैलरी बहुत कम होती है, जिससे वजन पर आसानी से नियंत्रण किया जा सकता है।

weight loss
weight loss

सात्विक भोजन में ताजे फल, सब्जियां और साबूत अनाज का इस्तेमाल किया जाता है। इस खाने में कई तरह के पोषक तत्व पाए जाते हैं। इसे खाने से स्किन साफ व चमकदार बनती है।