जो चीज़ें घर पर हमें शुद्ध रूप में ही मिल जाएं, तो उसके लिए बाज़ार दौड़ लगाने की क्या ज़रूरत है। ऐसा ही कुछ घी के मामले में भी हैं। घी को घर पर बनाकर आप मिलावटी या अशुद्ध घी से छुटकारा पा सकते हैं।
इसके लिए बस आपको रोजाना दूध से निकलने वाली मलाई को 12-15 दिनों के लिए एक बर्तन में इकट्ठा करते जाना है और उसे फ्रीज में रखते जाना है। 12-15 दिन में इस बर्तन को निकालकर कम से कम 4-6 घंटे के लिए सामान्य तापमान में रख दें।
अब आपके पास मलाई से घी बनाने के दो तरीके हैं जिसमें से आप कोई भी अपना सकते हैं। पहला तरीका है मलाई से सीधे घी निकालना और दूसरा तरीका है मलाई से पहले मक्खन निकालना और फिर उससे घी निकालना। आप अपनी सुविधानुसार घी निकालने की प्रक्रिया अपना सकते हैं। दोनों ही प्रक्रिया में आपको शुद्ध घी मिलने वाला है। आइये जानते हैं Homemade Ghee recipe के दोनों तरीकों के बारे में।
पहला तरीका : मलाई से सीधे घी निकालना
- मलाई से सीधे घी निकालने के लिए आप इसे कड़ाही में डालकर घी निकलने तक पकाना होता है।
- सबसे पहले मलाई को एक बड़े बर्तन में डालकर पिघलने के लिए छोड़ दें। धीमी आँच पर मलाई को रख दें। थोड़ी देर में मलाई से घी अलग होने लगेगा। इस पूरी प्रक्रिया में चम्मच से हिलाते रहें ताकि बर्तन के तले में चिपके नहीं।
- दानेदार घी के लिए एक चुटकी से भी कम नमक डाल दें। अब गैस बंद कर दें और घी को एक छलनी की सहायता से दूसरे बर्तन में छान लें। शुद्ध घी तैयार है।
- मलाई को 15-16 दिन में जमा कर घी बनाएंगे तो घी और बढ़िया निकलेगा। ज्यादा पुरानी मलाई में वह बात नहीं आएगी।
दूसरा तरीका : मलाई से मक्खन बनाकर घी निकालना
- मलाई से मक्खन बनाकर घी निकालने में कम समय लगता है और घी भी ज्यादा बनता है। इस प्रक्रिया को अपना रहे हैं तो सबसे पहले मलाई को मिक्सर में डालें। मलाई को मिक्सर में डालने के बाद इसमें कुछ बर्फ के टुकड़े और पानी मिलाएं। अब मिक्सर चला दें।
- मलाई को मिक्सर में फेंटने से देखेंगे कि उस मलाई में से मक्खन आसानी से अलग हो गया है। अब इस मक्खन से घी बनाने की प्रक्रिया शुरू होगी।
- मक्खन को कड़ाही में डालें और उसे गर्म करें।
- ध्यान रहे कि मलाई से बचे पानी को फेंके नहीं बल्कि उसका इस्तेमाल ग्रेवी वाली सब्जी बनाने, दाल या चावल बनाने में पानी के रूप में करें।
- कड़ाही में रखे मक्खन को चम्मच की सहायता से चलाते रहें। कुछ देर में मक्खन से घी अलग हो जाएगा। अब गैस बंद कर दें और ठंडा होने पर इसे छान लें। शुद्ध घी तैयार है।
- छानने के बाद बची हुई कतरन से भी घी निकाल सकते हैं। यह करने के लिए बची हुई जली मलाई को फिर से कड़ाही में डालकर 2 गिलास पानी डालकर उबाल आने दें। मलाई में से घी निकलकर पानी में तैरने लगता है। अब इसे 3-4 घंटे तक फ्रिज में रख दें, इसके बाद बर्तन में ऊपर जमे घी को किनारे से चाकू से काटते हुए निकाल लें। इस प्रक्रिया ले दूसरी बार भी घी निकल जाता है।
- जो चीज़ें घर पर हमें शुद्ध रूप में ही मिल जाएं, तो उसके लिए बाज़ार दौड़ लगाने की क्या ज़रूरत है। ऐसा ही कुछ घी के मामले में भी हैं। घी को घर पर बनाकर आप मिलावटी या अशुद्ध घी से छुटकारा पा सकते हैं।
- इसके लिए बस आपको रोजाना दूध से निकलने वाली मलाई को 12-15 दिनों के लिए एक बर्तन में इकट्ठा करते जाना है और उसे फ्रीज में रखते जाना है। 12-15 दिन में इस बर्तन को निकालकर कम से कम 4-6 घंटे के लिए सामान्य तापमान में रख दें।
- अब आपके पास मलाई से घी बनाने के दो तरीके हैं जिसमें से आप कोई भी अपना सकते हैं। पहला तरीका है मलाई से सीधे घी निकालना और दूसरा तरीका है मलाई से पहले मक्खन निकालना और फिर उससे घी निकालना। आप अपनी सुविधानुसार घी निकालने की प्रक्रिया अपना सकते हैं। दोनों ही प्रक्रिया में आपको शुद्ध घी मिलने वाला है।