सर्व- 2-4 तैयारी में समय- 10 मिनट बनने में समय- 20 मिनट
सामग्री
- भिंडी 150 ग्राम,
- कॉर्नफ्लोर एक बड़ा चम्मच,
- मिर्च पाउडर आधा चम्मच,
- धनिया पाउडर आधा चम्मच,
- नमक स्वादानुसार,
- तेल तलने के लिए।
विधि
- भिंडी को लंबाई में तीन टुकड़ों में काट लें।
- अब सभी सामग्री को एक बाउल में डाल कर भिंडी के टुकड़ों में मिला दें।
- एक कड़ाही में थोड़ा का तेल गर्म करके सुनहरा होने तक अलग-अलग करके भिंडी को तल लें ताकि भिंडी टूटने न पाए।
- इन्हें भिंडी डिप के साथ गर्म परोसें।